- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 23 नवंबर [ विशाल सूद ] ! पांवटा साहिब पुलिस ने देसी कट्टे से हत्या के प्रयास के आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने हमजा नामक युवक को उत्तराखंड के सेलाकुई से गिरफ्तार किया है और उसके द्वारा कुछ अन्य युवकों को प्रदान किया गया देसी पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी हमजा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में कई मामलों में वांछित है। गिरफ्तार आरोपी ने कुछ दिनों पहले पांवटा साहिब के देवी नगर क्षेत्र में एक युवक पर देसी कट्टे से फायर करने का प्रयास किया था मगर, इसका देसी कट्टा नहीं चला। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो-तीन युवकों के बूरी तरह से पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद आरोपी हमजा अपने साथियों के साथ फरार चल रहा था। बीते दिन हरियाणा पुलिस ने हमजा के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। उधर हमजा की तलाश कर रही पांवटा साहिब पुलिस को उसके उत्तराखंड में होने का इनपुट मिला। बीती रात्रि पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने उत्तराखंड के सेलाकुई में एक मकान में दबिश दी। जहां आरोपी हमजा पुलिस के हत्या चढ़ा। प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने उसके द्वारा इस्तेमाल किए हथियारों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दे दी। आरोपी ने पांवटा साहिब को उन युवकों के बारे में जानकारी दी जिनको उसने देसी पिस्टल दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त युवकों के निवास पर छापा मारा और वहां से देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। फिलहाल पुलिस ने हमजा और उसके साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताते चलें कि हमजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में भी कई मामलों में केस दर्ज हैं। वह उत्तर प्रदेश पुलिस का भी वांछित अपराधी है। एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और इसके साथियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
सिरमौर , 23 नवंबर [ विशाल सूद ] ! पांवटा साहिब पुलिस ने देसी कट्टे से हत्या के प्रयास के आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने हमजा नामक युवक को उत्तराखंड के सेलाकुई से गिरफ्तार किया है और उसके द्वारा कुछ अन्य युवकों को प्रदान किया गया देसी पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी हमजा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में कई मामलों में वांछित है।
गिरफ्तार आरोपी ने कुछ दिनों पहले पांवटा साहिब के देवी नगर क्षेत्र में एक युवक पर देसी कट्टे से फायर करने का प्रयास किया था मगर, इसका देसी कट्टा नहीं चला। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो-तीन युवकों के बूरी तरह से पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद आरोपी हमजा अपने साथियों के साथ फरार चल रहा था। बीते दिन हरियाणा पुलिस ने हमजा के दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उधर हमजा की तलाश कर रही पांवटा साहिब पुलिस को उसके उत्तराखंड में होने का इनपुट मिला। बीती रात्रि पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने उत्तराखंड के सेलाकुई में एक मकान में दबिश दी। जहां आरोपी हमजा पुलिस के हत्या चढ़ा। प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने उसके द्वारा इस्तेमाल किए हथियारों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दे दी।
आरोपी ने पांवटा साहिब को उन युवकों के बारे में जानकारी दी जिनको उसने देसी पिस्टल दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त युवकों के निवास पर छापा मारा और वहां से देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। फिलहाल पुलिस ने हमजा और उसके साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताते चलें कि हमजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में भी कई मामलों में केस दर्ज हैं।
वह उत्तर प्रदेश पुलिस का भी वांछित अपराधी है। एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और इसके साथियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -