
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , [ बद्दी ] 10 मार्च [ पंकज गोल्डी ] ! नालागढ़ में महिलाओं द्वारा गठित हेल्प द गर्ल्स ग्रुप द्वारा लोदीमाजरा में एक जरूरतमंद परिवार को बेटी के विवाह के लिए सामान खरीदने हेतु 11 हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान करके पुण्य का कार्य किया है। सामाजिक समूह हैल्प द गर्ल्स की अध्यक्ष शकुंतला पटियाल ने बताया कि सेवा भारती की नालागढ़ इकाई के माध्यम उन्हें पता लगा कि लोदीमाजरा निवासी पिंकी देवी के पति महेंद्र सिंह की करीब डेढ़ साल पहले कैंसर से मृत्यु हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिंकी के दो बेटियां और एक बेटा है लेकिन कमाने वाला कोई नहीं है। 10 मार्च को उसकी बेटी सिमरन की शादी थी। संस्था की सदस्यों ने मिलकर सहायता देने का फैसला किया और समूह की सदस्यों ने पिंकी के घर जाकर सामान की खरीद हेतु 11 हजार रु की नकद सहायता प्रदान की । संस्था की वरिष्ठ सदस्य कृष्णा बंसल ने बताया कि ग्रुप का एक मात्र उद्देश्य जरूरतमंद लड़कियों की शादी और पढ़ाई में सहयोग करना है। अभी तक कुल मिलाकर 11 लड़कियों की शादी में इस प्रकार की सहायता दी जा चुकी है। इस अवसर पर शकुंतला पटियाल के अतिरिक्त कृष्ण बंसल, स्वाति भारतीय, सुचित्रा कौंडल, रेणु जैन, लोदीमाजरा की प्रधान दर्शना देवी, पूर्व प्रधान राम लाल चौधरी, मास्टर बचना राम चौधरी, गुरनाम सिंह और पम्मू चौधरी भी उपस्थित थे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
सोलन , [ बद्दी ] 10 मार्च [ पंकज गोल्डी ] ! नालागढ़ में महिलाओं द्वारा गठित हेल्प द गर्ल्स ग्रुप द्वारा लोदीमाजरा में एक जरूरतमंद परिवार को बेटी के विवाह के लिए सामान खरीदने हेतु 11 हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान करके पुण्य का कार्य किया है। सामाजिक समूह हैल्प द गर्ल्स की अध्यक्ष शकुंतला पटियाल ने बताया कि सेवा भारती की नालागढ़ इकाई के माध्यम उन्हें पता लगा कि लोदीमाजरा निवासी पिंकी देवी के पति महेंद्र सिंह की करीब डेढ़ साल पहले कैंसर से मृत्यु हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिंकी के दो बेटियां और एक बेटा है लेकिन कमाने वाला कोई नहीं है। 10 मार्च को उसकी बेटी सिमरन की शादी थी।
संस्था की सदस्यों ने मिलकर सहायता देने का फैसला किया और समूह की सदस्यों ने पिंकी के घर जाकर सामान की खरीद हेतु 11 हजार रु की नकद सहायता प्रदान की । संस्था की वरिष्ठ सदस्य कृष्णा बंसल ने बताया कि ग्रुप का एक मात्र उद्देश्य जरूरतमंद लड़कियों की शादी और पढ़ाई में सहयोग करना है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अभी तक कुल मिलाकर 11 लड़कियों की शादी में इस प्रकार की सहायता दी जा चुकी है। इस अवसर पर शकुंतला पटियाल के अतिरिक्त कृष्ण बंसल, स्वाति भारतीय, सुचित्रा कौंडल, रेणु जैन, लोदीमाजरा की प्रधान दर्शना देवी, पूर्व प्रधान राम लाल चौधरी, मास्टर बचना राम चौधरी, गुरनाम सिंह और पम्मू चौधरी भी उपस्थित थे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -