- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 17 दिसंबर [ शिवानी ] ! जिला के सलूणी कॉलेज में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटने लगा है। कॉलेज के छात्राओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कॉलेज प्रशासन और सरकार का ध्यान अपनी परेशानियों की ओर आकर्षित किया। छात्राओं ने एक सुर में कहा कि यदि जल्द इन समस्याओं का निपटारा नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छात्राओं ने बताया कि कॉलेज तक आने-जाने के लिए बस सुविधा का अभाव सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है, जिससे दूर-दराज़ से आने वाली छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कॉलेज में साइंस स्ट्रीम की सुविधा न होने के कारण क्षेत्र की छात्राओं को मजबूरी में अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है, जिससे उनका समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ रहे हैं। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज में लगातार अध्यापकों की कमी बनी हुई है, जिसके चलते पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है और सिलेबस समय पर पूरा नहीं हो पा रहा। छात्राओं ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरा जाए और कॉलेज में शैक्षणिक माहौल को मजबूत किया जाए। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे मजबूरन बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करेगा।
चम्बा , 17 दिसंबर [ शिवानी ] ! जिला के सलूणी कॉलेज में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूटने लगा है। कॉलेज के छात्राओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कॉलेज प्रशासन और सरकार का ध्यान अपनी परेशानियों की ओर आकर्षित किया। छात्राओं ने एक सुर में कहा कि यदि जल्द इन समस्याओं का निपटारा नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छात्राओं ने बताया कि कॉलेज तक आने-जाने के लिए बस सुविधा का अभाव सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है, जिससे दूर-दराज़ से आने वाली छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कॉलेज में साइंस स्ट्रीम की सुविधा न होने के कारण क्षेत्र की छात्राओं को मजबूरी में अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है, जिससे उनका समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज में लगातार अध्यापकों की कमी बनी हुई है, जिसके चलते पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है और सिलेबस समय पर पूरा नहीं हो पा रहा। छात्राओं ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरा जाए और कॉलेज में शैक्षणिक माहौल को मजबूत किया जाए।
छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे मजबूरन बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करेगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -