- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 19 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर शहर के मुख्य बाजार में इन दिनों एक पागल कुत्तिया का आतंक लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। बीते तीन दिनों से लगातार यह कुत्तिया राह चलते लोगों पर हमला कर रही है और अब तक कुल 9 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। जानकारी के अनुसार, शिकार हुए लोगों में स्थानीय महिलाएं, छोटे बच्चे, वार्ड नंबर 1, 2 और 3 के निवासी, साथ ही होली मेले में दुकानदारी करने आए प्रवासी मूल के लोग भी शामिल हैं। इस घटना के बाद सुजानपुर बाजार और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कुत्तिया राह चलते लोगों पर अचानक झपट्टा मार रही है, जिससे लोग बाजार में आने-जाने से भी घबराने लगे हैं। खास बात यह है कि लगातार तीन दिनों से यह हमला जारी है, लेकिन अब तक इस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में सभी घायलों को तुरंत उपचार दिया गया।अस्पताल प्रशासन की ओर से पीड़ितों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं, साथ ही अन्य जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक— 17 मार्च को 4 लोग,18 मार्च को 3 लोग,19 मार्च को 2 लोग इस पागल कुत्तिया का शिकार बने हैं।यानि सिर्फ तीन दिनों में कुल 9 लोग घायल हुए हैं। इस पूरे मामले पर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि,“बीते तीन दिनों में 9 लोगों को कुत्ते ने काटा है। सभी पीड़ितों को सिविल अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन और जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं।” अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक सुजानपुर के लोग इस डर के साये में जीते रहेंगे?महिलाएं, बच्चे और बाजार में आने वाले आम लोग लगातार खतरे में हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पागल कुत्तिया को जल्द से जल्द पकड़कर लोगों को राहत दी जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले हालात काबू में आ सकें। फिलहाल सुजानपुर बाजार में दहशत है…और लोग प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
हमीरपुर , 19 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर शहर के मुख्य बाजार में इन दिनों एक पागल कुत्तिया का आतंक लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। बीते तीन दिनों से लगातार यह कुत्तिया राह चलते लोगों पर हमला कर रही है और अब तक कुल 9 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है।
जानकारी के अनुसार, शिकार हुए लोगों में स्थानीय महिलाएं, छोटे बच्चे, वार्ड नंबर 1, 2 और 3 के निवासी, साथ ही होली मेले में दुकानदारी करने आए प्रवासी मूल के लोग भी शामिल हैं। इस घटना के बाद सुजानपुर बाजार और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बताया जा रहा है कि यह कुत्तिया राह चलते लोगों पर अचानक झपट्टा मार रही है, जिससे लोग बाजार में आने-जाने से भी घबराने लगे हैं। खास बात यह है कि लगातार तीन दिनों से यह हमला जारी है, लेकिन अब तक इस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में सभी घायलों को तुरंत उपचार दिया गया।अस्पताल प्रशासन की ओर से पीड़ितों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं, साथ ही अन्य जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई हैं।
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक— 17 मार्च को 4 लोग,18 मार्च को 3 लोग,19 मार्च को 2 लोग इस पागल कुत्तिया का शिकार बने हैं।यानि सिर्फ तीन दिनों में कुल 9 लोग घायल हुए हैं। इस पूरे मामले पर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि,“बीते तीन दिनों में 9 लोगों को कुत्ते ने काटा है। सभी पीड़ितों को सिविल अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन और जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं।”
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक सुजानपुर के लोग इस डर के साये में जीते रहेंगे?महिलाएं, बच्चे और बाजार में आने वाले आम लोग लगातार खतरे में हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पागल कुत्तिया को जल्द से जल्द पकड़कर लोगों को राहत दी जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले हालात काबू में आ सकें।
फिलहाल सुजानपुर बाजार में दहशत है…और लोग प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -