- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 18 मार्च [ विशाल सूद ] ! पर्यटन निगम कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर आज पर्यटन निगम के कर्मचारियों ने मुनाफे में चल रहे होटलों को निजी हाथों में सौंपने के निर्णय के विरोध में काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने अपनी नियमित सेवाएं जारी रखते हुए काले बिल्ले पहनकर सरकार के इस निर्णय के प्रति असहमति जताई। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में भी निगम के कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करते नजर आए, जिससे उनका विरोध स्पष्ट रूप से सामने आया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष हुक्म राम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी निजीकरण की अधिसूचना कर्मचारियों के हितों के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह अधिसूचना वापस नहीं ली जाती, तब तक कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो यूनियन न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य होगी। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि मुनाफे में चल रहे होटलों को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
शिमला , 18 मार्च [ विशाल सूद ] ! पर्यटन निगम कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर आज पर्यटन निगम के कर्मचारियों ने मुनाफे में चल रहे होटलों को निजी हाथों में सौंपने के निर्णय के विरोध में काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कर्मचारियों ने अपनी नियमित सेवाएं जारी रखते हुए काले बिल्ले पहनकर सरकार के इस निर्णय के प्रति असहमति जताई। उल्लेखनीय है कि विधानसभा में भी निगम के कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करते नजर आए, जिससे उनका विरोध स्पष्ट रूप से सामने आया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष हुक्म राम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी निजीकरण की अधिसूचना कर्मचारियों के हितों के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह अधिसूचना वापस नहीं ली जाती, तब तक कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण विरोध जारी रखेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो यूनियन न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य होगी।
यूनियन ने सरकार से मांग की है कि मुनाफे में चल रहे होटलों को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -