- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 17 मार्च [ विशाल सूद ] ! प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर चंबा शहर में इस वर्ष एक अनोखा और रोमांचक आयोजन होने जा रहा है। एमटीवी चंबा द्वारा 2026 के लिए क्रॉस कंट्री माउंटेन बाइक इवेंट का आयोजन 21 और 22 मार्च को किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन चंबा साइकलिंग एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन चंबा के सहयोग से किया जा रहा है। साथ ही इसे ‘चलो चंबा’ अभियान से भी जोड़ा गया है। इस दो दिवसीय आयोजन में देशभर से साइकिलिंग प्रेमियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। अब तक 10 राज्यों के 16 शहरों से 75 राइडर्स ने पंजीकरण करवा लिया है, जो भारत में माउंटेन बाइकिंग की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। इस इवेंट में एसडीआरएफ के जवान भी विशेष रूप से भाग लेंगे।करीब 75 किलोमीटर लंबा यह क्रॉस कंट्री रूट चुनौतीपूर्ण उतार-चढ़ाव, जंगलों के रास्तों और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर होगा। यह ट्रैक राइडर्स को एडवेंचर के साथ-साथ चंबा की खूबसूरती का अनोखा अनुभव भी कराएगा। इस आयोजन की जानकारी चंबा के रवि व्यू कैफे में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला साइकिलिंग संगठन के अध्यक्ष चंद्रकांत, शिमला से आए एमटीवी राइडर अध्यक्ष गॉड, चैतन्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
चम्बा , 17 मार्च [ विशाल सूद ] ! प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर चंबा शहर में इस वर्ष एक अनोखा और रोमांचक आयोजन होने जा रहा है। एमटीवी चंबा द्वारा 2026 के लिए क्रॉस कंट्री माउंटेन बाइक इवेंट का आयोजन 21 और 22 मार्च को किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन चंबा साइकलिंग एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन चंबा के सहयोग से किया जा रहा है। साथ ही इसे ‘चलो चंबा’ अभियान से भी जोड़ा गया है।
इस दो दिवसीय आयोजन में देशभर से साइकिलिंग प्रेमियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। अब तक 10 राज्यों के 16 शहरों से 75 राइडर्स ने पंजीकरण करवा लिया है, जो भारत में माउंटेन बाइकिंग की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। इस इवेंट में एसडीआरएफ के जवान भी विशेष रूप से भाग लेंगे।
करीब 75 किलोमीटर लंबा यह क्रॉस कंट्री रूट चुनौतीपूर्ण उतार-चढ़ाव, जंगलों के रास्तों और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर होगा। यह ट्रैक राइडर्स को एडवेंचर के साथ-साथ चंबा की खूबसूरती का अनोखा अनुभव भी कराएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस आयोजन की जानकारी चंबा के रवि व्यू कैफे में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला साइकिलिंग संगठन के अध्यक्ष चंद्रकांत, शिमला से आए एमटीवी राइडर अध्यक्ष गॉड, चैतन्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -