Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! लोक संस्कृति को नई उड़ान मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने की ‘कंकुआ’नाटी एल्बम की लॉन्चिंग !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! लोक संस्कृति को नई उड़ान मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने की ‘कंकुआ’नाटी एल्बम की लॉन्चिंग !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जय सिंह की अगवाई में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! जिले में मूसलाधार बारिश के बाद पर्यटन स्थलों में हुई ताजा बर्फबारी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! डीसी चम्बा के कार्यालय के बाहर हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के लोगों न सरकार के विरुद्ध की नारेबाजी !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • मंडी ; 2027 में कांग्रेसियों को जूतों की माला पहनाएंगे लोग, मेरे मुहं में 32 दांत, हर बात होती है सच !
  • शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !
  • शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  
  • शिमला ! लोक संस्कृति को नई उड़ान मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने की ‘कंकुआ’नाटी एल्बम की लॉन्चिंग !
  • !! राशिफल 17 मार्च 2026 मंगलवार !!
  • चम्बा ! भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जय सिंह की अगवाई में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से की मुलाकात !
  • चम्बा ! जिले में मूसलाधार बारिश के बाद पर्यटन स्थलों में हुई ताजा बर्फबारी !
  • चम्बा ! डीसी चम्बा के कार्यालय के बाहर हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के लोगों न सरकार के विरुद्ध की नारेबाजी !
  • ऊना ! उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद !
  • धर्मशाला ! पेंशनरों का विशाल प्रदर्शन लंबित वित्तीय लाभों की मांग को लेकर सरकार पर साधा निशाना !
  • शिमला : पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम रोकने हेतु विशेष निगरानी। 
  • !! राशिफल 16 मार्च 2026 सोमवार !!
  • शिमला ! सैहब कर्मियों के वेतन संकट का हुआ समाधान,हड़ताल हुई खत्म !
  • मंडी ! महादेव में नव जीवन महिला मंडल द्वारा एंटी ड्रग्स “चिट्टा” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित !
  • शिमला ! हिमाचल में 2027 चुनाव की तैयारी में आम आदमी पार्टी, 68 सीटों पर उतरेगी मैदान में !
  • मंडी ! महादेव में नव जीवन महिला मंडल द्वारा एंटी ड्रग्स “चिट्टा” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित !
  • शिमला ! ठेकेदारों को बड़ी राहत का दावा, सरकार ने जारी किए 500 करोड़, 1 मार्च तक के बकाया बिल क्लियर करने के निर्देश !
  • शिमला ! हिमाचल सरकार के साथ एनडीडीबी का एमओयू, दूध उत्पादन को मिलेगी मजबूती !
  • शिमला ! पेंशनरों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर 30 मार्च को विधानसभा घेराव की चेतावनी !
और अधिक खबरें

शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !

March 17, 2026 @ 02:25 pm

शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !

March 17, 2026 @ 02:22 pm

शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  

March 17, 2026 @ 02:18 pm

शिमला ! लोक संस्कृति को नई उड़ान मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने की ‘कंकुआ’नाटी एल्बम की लॉन्चिंग !

March 17, 2026 @ 02:14 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !

पीएम-किसान के तहत हिमाचल के किसानों को ₹373 करोड़ से अधिक की सहायता, फसल बीमा में ₹376 करोड़ का भुगतान

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - March 17, 2026 @ 02:25 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 17 मार्च [ विशाल सूद ] ! भाजपा लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप द्वारा लोकसभा में हिमाचल प्रदेश में कृषि संकट और किसानों की स्थिति से जुड़े मुद्दे को उठाने पर केंद्र सरकार ने विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से दिए गए उत्तर में बताया गया कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक आपदाओं से राहत देने और कृषि को सुदृढ़ बनाने के लिए कई योजनाओं के माध्यम से निरंतर सहायता प्रदान कर रही है। सांसद सुरेश कश्यप ने अपने प्रश्न के माध्यम से सरकार से यह जानकारी मांगी थी कि क्या हिमाचल प्रदेश, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन, अनियमित वर्षा, ओलावृष्टि और जंगली जानवरों के कारण फसलों को होने वाले नुकसान से किसान प्रभावित हो रहे हैं तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की ओर से दिए गए लिखित उत्तर में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में अनियमित वर्षा, ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को नुकसान होने की संभावना रहती है। ऐसी परिस्थितियों में राहत उपलब्ध कराने की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है, जबकि केंद्र सरकार भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहयोग प्रदान करती है। केंद्र सरकार के अनुसार शिमला संसदीय क्षेत्र में लगभग 2,06,563 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की जाती है, जबकि इस क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों की संख्या 2,60,515 है। इस क्षेत्र में प्रमुख फसलों में मक्का (49,456 हेक्टेयर), गेहूं (50,277 हेक्टेयर), धान (9,933 हेक्टेयर), जौ (4,385 हेक्टेयर), आलू (7,500 हेक्टेयर) और सब्जियां (41,597.5 हेक्टेयर) शामिल हैं। प्राकृतिक आपदाओं से राहत के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (NDRF) और राज्य आपदा मोचन कोष (SDRF) के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। वर्ष 2025-26 के लिए SDRF के तहत हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से ₹397.60 करोड़ और राज्य हिस्से के रूप में ₹44 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जिनमें से केंद्र का हिस्सा पहले ही जारी किया जा चुका है। राज्य सरकार की जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में 2,564 फसल क्षति के मामले दर्ज किए गए, जिनमें राहत के रूप में ₹136.72 लाख की राशि वितरित की गई। वहीं वर्ष 2025-26 में अब तक 356 फसल क्षति के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों को फसल नुकसान से सुरक्षा प्रदान की जा रही है। वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक हिमाचल प्रदेश के 5,79,605 किसानों के दावों के लिए ₹376.79 करोड़ का भुगतान किया गया है। इनमें से केवल शिमला संसदीय क्षेत्र के 54,935 किसानों को ₹47.58 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत भी किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के किसानों को अब तक ₹373.32 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। वहीं 2025-26 की 22वीं किस्त के रूप में 81,852 किसानों को ₹16.37 करोड़ की राशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं से शिमला संसदीय क्षेत्र के हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार इन योजनाओं के तहत लाभान्वित किसानों की संख्या वर्ष 2021-22 में 36,163, 2022-23 में 39,207, 2023-24 में 39,791, 2024-25 में 42,829 और 2025-26 में 47,443 रही है। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जिनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, कृषि अवसंरचना कोष, किसान उत्पादक संगठन (FPO), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और प्राकृतिक खेती मिशन जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता, फसल सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में मदद मिल रही है।

शिमला , 17 मार्च [ विशाल सूद ] ! भाजपा लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप द्वारा लोकसभा में हिमाचल प्रदेश में कृषि संकट और किसानों की स्थिति से जुड़े मुद्दे को उठाने पर केंद्र सरकार ने विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से दिए गए उत्तर में बताया गया कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक आपदाओं से राहत देने और कृषि को सुदृढ़ बनाने के लिए कई योजनाओं के माध्यम से निरंतर सहायता प्रदान कर रही है।

सांसद सुरेश कश्यप ने अपने प्रश्न के माध्यम से सरकार से यह जानकारी मांगी थी कि क्या हिमाचल प्रदेश, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन, अनियमित वर्षा, ओलावृष्टि और जंगली जानवरों के कारण फसलों को होने वाले नुकसान से किसान प्रभावित हो रहे हैं तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की ओर से दिए गए लिखित उत्तर में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में अनियमित वर्षा, ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को नुकसान होने की संभावना रहती है। ऐसी परिस्थितियों में राहत उपलब्ध कराने की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है, जबकि केंद्र सरकार भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहयोग प्रदान करती है।

केंद्र सरकार के अनुसार शिमला संसदीय क्षेत्र में लगभग 2,06,563 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की जाती है, जबकि इस क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों की संख्या 2,60,515 है। इस क्षेत्र में प्रमुख फसलों में मक्का (49,456 हेक्टेयर), गेहूं (50,277 हेक्टेयर), धान (9,933 हेक्टेयर), जौ (4,385 हेक्टेयर), आलू (7,500 हेक्टेयर) और सब्जियां (41,597.5 हेक्टेयर) शामिल हैं।

प्राकृतिक आपदाओं से राहत के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (NDRF) और राज्य आपदा मोचन कोष (SDRF) के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। वर्ष 2025-26 के लिए SDRF के तहत हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से ₹397.60 करोड़ और राज्य हिस्से के रूप में ₹44 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जिनमें से केंद्र का हिस्सा पहले ही जारी किया जा चुका है।

राज्य सरकार की जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में 2,564 फसल क्षति के मामले दर्ज किए गए, जिनमें राहत के रूप में ₹136.72 लाख की राशि वितरित की गई। वहीं वर्ष 2025-26 में अब तक 356 फसल क्षति के मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों को फसल नुकसान से सुरक्षा प्रदान की जा रही है। वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक हिमाचल प्रदेश के 5,79,605 किसानों के दावों के लिए ₹376.79 करोड़ का भुगतान किया गया है। इनमें से केवल शिमला संसदीय क्षेत्र के 54,935 किसानों को ₹47.58 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत भी किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के किसानों को अब तक ₹373.32 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। वहीं 2025-26 की 22वीं किस्त के रूप में 81,852 किसानों को ₹16.37 करोड़ की राशि प्रदान की गई है।

इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं से शिमला संसदीय क्षेत्र के हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार इन योजनाओं के तहत लाभान्वित किसानों की संख्या वर्ष 2021-22 में 36,163, 2022-23 में 39,207, 2023-24 में 39,791, 2024-25 में 42,829 और 2025-26 में 47,443 रही है।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जिनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, कृषि अवसंरचना कोष, किसान उत्पादक संगठन (FPO), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और प्राकृतिक खेती मिशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता, फसल सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में मदद मिल रही है।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख
पिछला लेख शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

मंडी ; 2027 में कांग्रेसियों को जूतों की माला पहनाएंगे लोग, मेरे मुहं में 32 दांत, हर बात होती है सच !

March 16, 2026 @ 08:45 pm

शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !

March 17, 2026 @ 02:25 pm

शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !

March 17, 2026 @ 02:22 pm

शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  

March 17, 2026 @ 02:18 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! लोक संस्कृति को नई उड़ान मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने की ‘कंकुआ’नाटी एल्बम की लॉन्चिंग !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जय सिंह की अगवाई में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! जिले में मूसलाधार बारिश के बाद पर्यटन स्थलों में हुई ताजा बर्फबारी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !

विशाल सूद-March 17, 2026 @ 02:25 pm

0
शिमला , 17 मार्च [ विशाल सूद ] ! भाजपा लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप द्वारा लोकसभा में

शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !

March 17, 2026 @ 02:22 pm

शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  

March 17, 2026 @ 02:18 pm

शिमला ! लोक संस्कृति को नई उड़ान मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने की ‘कंकुआ’नाटी एल्बम की लॉन्चिंग !

March 17, 2026 @ 02:14 pm

!! राशिफल 17 मार्च 2026 मंगलवार !!

March 17, 2026 @ 06:58 am
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !

खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !