Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! जनता पर आर्थिक बोझ और नेताओं को मलाईदार पद, यही है कांग्रेस सरकार का असली चेहरा : संदीपनी भारद्वाज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! लोक संस्कृति को नई उड़ान मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने की ‘कंकुआ’नाटी एल्बम की लॉन्चिंग !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जय सिंह की अगवाई में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! जिले में मूसलाधार बारिश के बाद पर्यटन स्थलों में हुई ताजा बर्फबारी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! डीसी चम्बा के कार्यालय के बाहर हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के लोगों न सरकार के विरुद्ध की नारेबाजी !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • मंडी ; 2027 में कांग्रेसियों को जूतों की माला पहनाएंगे लोग, मेरे मुहं में 32 दांत, हर बात होती है सच !
  • शिमला ! जनता पर आर्थिक बोझ और नेताओं को मलाईदार पद, यही है कांग्रेस सरकार का असली चेहरा : संदीपनी भारद्वाज !
  • शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !
  • शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  
  • शिमला ! लोक संस्कृति को नई उड़ान मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने की ‘कंकुआ’नाटी एल्बम की लॉन्चिंग !
  • !! राशिफल 17 मार्च 2026 मंगलवार !!
  • चम्बा ! भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जय सिंह की अगवाई में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से की मुलाकात !
  • चम्बा ! जिले में मूसलाधार बारिश के बाद पर्यटन स्थलों में हुई ताजा बर्फबारी !
  • चम्बा ! डीसी चम्बा के कार्यालय के बाहर हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के लोगों न सरकार के विरुद्ध की नारेबाजी !
  • ऊना ! उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद !
  • धर्मशाला ! पेंशनरों का विशाल प्रदर्शन लंबित वित्तीय लाभों की मांग को लेकर सरकार पर साधा निशाना !
  • शिमला : पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम रोकने हेतु विशेष निगरानी। 
  • !! राशिफल 16 मार्च 2026 सोमवार !!
  • शिमला ! सैहब कर्मियों के वेतन संकट का हुआ समाधान,हड़ताल हुई खत्म !
  • मंडी ! महादेव में नव जीवन महिला मंडल द्वारा एंटी ड्रग्स “चिट्टा” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित !
  • शिमला ! हिमाचल में 2027 चुनाव की तैयारी में आम आदमी पार्टी, 68 सीटों पर उतरेगी मैदान में !
  • मंडी ! महादेव में नव जीवन महिला मंडल द्वारा एंटी ड्रग्स “चिट्टा” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित !
  • शिमला ! ठेकेदारों को बड़ी राहत का दावा, सरकार ने जारी किए 500 करोड़, 1 मार्च तक के बकाया बिल क्लियर करने के निर्देश !
  • शिमला ! हिमाचल सरकार के साथ एनडीडीबी का एमओयू, दूध उत्पादन को मिलेगी मजबूती !
और अधिक खबरें

शिमला ! जनता पर आर्थिक बोझ और नेताओं को मलाईदार पद, यही है कांग्रेस सरकार का असली चेहरा : संदीपनी भारद्वाज !

March 17, 2026 @ 02:27 pm

शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !

March 17, 2026 @ 02:25 pm

शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !

March 17, 2026 @ 02:22 pm

शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  

March 17, 2026 @ 02:18 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! जनता पर आर्थिक बोझ और नेताओं को मलाईदार पद, यही है कांग्रेस सरकार का असली चेहरा : संदीपनी भारद्वाज !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! जनता पर आर्थिक बोझ और नेताओं को मलाईदार पद, यही है कांग्रेस सरकार का असली चेहरा : संदीपनी भारद्वाज !

बोर्ड-कॉरपोरेशनों में 40 से अधिक राजनीतिक नियुक्तियां, वेतन बढ़ाकर अब 20% कटौती का दिखावा

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - March 17, 2026 @ 02:27 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 17 मार्च [ विशाल सूद ] ! भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली सरकार अपने नेताओं और समर्थकों को बोर्ड-कॉरपोरेशनों, आयोगों और सलाहकार पदों पर नियुक्त कर “मुख्यमंत्री की फौज” तैयार करने में लगी हुई है। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबसे पहले राजनीतिक नियुक्तियों वाले बोर्ड और कॉरपोरेशनों के चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन के मानदेय में भारी बढ़ोतरी की। पहले इन पदों पर ₹30,000 प्रतिमाह मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर ₹80,000 प्रतिमाह कर दिया गया। इसके अलावा आवास, आतिथ्य और अन्य भत्तों को जोड़कर इन पदों पर बैठे लोगों का कुल मासिक पैकेज लगभग ₹1.11 लाख से ₹1.30 लाख तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मार्च 2026 तक करीब 40 चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन विभिन्न बोर्डों और कॉरपोरेशनों में नियुक्त किए जा चुके हैं। अब जब जनता के बीच इस मुद्दे पर सवाल उठे तो सरकार ने दिखावे के लिए 20 प्रतिशत वेतन कटौती की घोषणा कर दी, जो केवल “आंखों में धूल झोंकने वाला कदम” है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही अपने नेताओं और समर्थकों को खुश करने के लिए बड़ी संख्या में सलाहकार, ओएसडी, मीडिया सलाहकार, आईटी सलाहकार, राजनीतिक सलाहकार और विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य नियुक्त किए। इनमें कई पदों को कैबिनेट रैंक तक दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधान मीडिया सलाहकार, आईटी सलाहकार, राजनीतिक सलाहकार, ओएसडी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष, विभिन्न आयोगों के चेयरमैन, बोर्ड-कॉरपोरेशनों के चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन जैसे अनेक पदों पर कांग्रेस नेताओं की नियुक्तियां की हैं। इसके अलावा विभिन्न संस्थानों और बोर्डों में भी कांग्रेस से जुड़े लोगों को नियुक्त किया गया। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में सहकारी बैंक, पर्यटन बोर्ड, उद्योग विकास निगम, सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक, राज्य अनुसूचित जाति आयोग, महिला आयोग, कौशल विकास निगम, शिक्षा बोर्ड, फूड कमीशन और अन्य कई संस्थानों में राजनीतिक नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) जैसे पदों पर भी नियुक्तियां कर दीं, जबकि इन पदों को लेकर पहले से ही संवैधानिक और कानूनी सवाल उठते रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव बनाकर उन्हें सुविधाएं और सरकारी संसाधन उपलब्ध करवाए। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का पूरा ध्यान जनता की समस्याओं को हल करने के बजाय अपने नेताओं को पद और सुविधाएं देने पर केंद्रित है। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं, सेवानिवृत्त कर्मचारी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, युवा बेरोजगार हैं, किसान-बागवान परेशान हैं, लेकिन सरकार का ध्यान केवल राजनीतिक नियुक्तियों पर है। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जब प्रदेश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, तब इतने बड़े पैमाने पर राजनीतिक नियुक्तियां कर जनता के पैसे से मोटे वेतन और सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि यह सरकार जनता के हितों की बजाय “अपनों को पद और सुविधाएं देने वाली सरकार” बनकर रह गई है। भाजपा ने मांग की कि प्रदेश सरकार अनावश्यक राजनीतिक नियुक्तियों को समाप्त करे और प्रदेश के सीमित संसाधनों का उपयोग जनता के विकास और कल्याण के लिए करे।

शिमला , 17 मार्च [ विशाल सूद ] ! भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली सरकार अपने नेताओं और समर्थकों को बोर्ड-कॉरपोरेशनों, आयोगों और सलाहकार पदों पर नियुक्त कर “मुख्यमंत्री की फौज” तैयार करने में लगी हुई है।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबसे पहले राजनीतिक नियुक्तियों वाले बोर्ड और कॉरपोरेशनों के चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन के मानदेय में भारी बढ़ोतरी की। पहले इन पदों पर ₹30,000 प्रतिमाह मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर ₹80,000 प्रतिमाह कर दिया गया। इसके अलावा आवास, आतिथ्य और अन्य भत्तों को जोड़कर इन पदों पर बैठे लोगों का कुल मासिक पैकेज लगभग ₹1.11 लाख से ₹1.30 लाख तक पहुंच गया।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मार्च 2026 तक करीब 40 चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन विभिन्न बोर्डों और कॉरपोरेशनों में नियुक्त किए जा चुके हैं। अब जब जनता के बीच इस मुद्दे पर सवाल उठे तो सरकार ने दिखावे के लिए 20 प्रतिशत वेतन कटौती की घोषणा कर दी, जो केवल “आंखों में धूल झोंकने वाला कदम” है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही अपने नेताओं और समर्थकों को खुश करने के लिए बड़ी संख्या में सलाहकार, ओएसडी, मीडिया सलाहकार, आईटी सलाहकार, राजनीतिक सलाहकार और विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य नियुक्त किए। इनमें कई पदों को कैबिनेट रैंक तक दिया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधान मीडिया सलाहकार, आईटी सलाहकार, राजनीतिक सलाहकार, ओएसडी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष, विभिन्न आयोगों के चेयरमैन, बोर्ड-कॉरपोरेशनों के चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन जैसे अनेक पदों पर कांग्रेस नेताओं की नियुक्तियां की हैं। इसके अलावा विभिन्न संस्थानों और बोर्डों में भी कांग्रेस से जुड़े लोगों को नियुक्त किया गया।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में सहकारी बैंक, पर्यटन बोर्ड, उद्योग विकास निगम, सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक, राज्य अनुसूचित जाति आयोग, महिला आयोग, कौशल विकास निगम, शिक्षा बोर्ड, फूड कमीशन और अन्य कई संस्थानों में राजनीतिक नियुक्तियां की गई हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) जैसे पदों पर भी नियुक्तियां कर दीं, जबकि इन पदों को लेकर पहले से ही संवैधानिक और कानूनी सवाल उठते रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव बनाकर उन्हें सुविधाएं और सरकारी संसाधन उपलब्ध करवाए।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का पूरा ध्यान जनता की समस्याओं को हल करने के बजाय अपने नेताओं को पद और सुविधाएं देने पर केंद्रित है। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं, सेवानिवृत्त कर्मचारी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, युवा बेरोजगार हैं, किसान-बागवान परेशान हैं, लेकिन सरकार का ध्यान केवल राजनीतिक नियुक्तियों पर है।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जब प्रदेश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, तब इतने बड़े पैमाने पर राजनीतिक नियुक्तियां कर जनता के पैसे से मोटे वेतन और सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि यह सरकार जनता के हितों की बजाय “अपनों को पद और सुविधाएं देने वाली सरकार” बनकर रह गई है। भाजपा ने मांग की कि प्रदेश सरकार अनावश्यक राजनीतिक नियुक्तियों को समाप्त करे और प्रदेश के सीमित संसाधनों का उपयोग जनता के विकास और कल्याण के लिए करे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख
पिछला लेख शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

मंडी ; 2027 में कांग्रेसियों को जूतों की माला पहनाएंगे लोग, मेरे मुहं में 32 दांत, हर बात होती है सच !

March 16, 2026 @ 08:45 pm

शिमला ! जनता पर आर्थिक बोझ और नेताओं को मलाईदार पद, यही है कांग्रेस सरकार का असली चेहरा : संदीपनी भारद्वाज !

March 17, 2026 @ 02:27 pm

शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !

March 17, 2026 @ 02:25 pm

शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !

March 17, 2026 @ 02:22 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! लोक संस्कृति को नई उड़ान मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने की ‘कंकुआ’नाटी एल्बम की लॉन्चिंग !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जय सिंह की अगवाई में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! जिले में मूसलाधार बारिश के बाद पर्यटन स्थलों में हुई ताजा बर्फबारी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

शिमला ! जनता पर आर्थिक बोझ और नेताओं को मलाईदार पद, यही है कांग्रेस सरकार का असली चेहरा : संदीपनी भारद्वाज !

विशाल सूद-March 17, 2026 @ 02:27 pm

0
शिमला , 17 मार्च [ विशाल सूद ] ! भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने

शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !

March 17, 2026 @ 02:25 pm

शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !

March 17, 2026 @ 02:22 pm

शिमला ; हिमाचल में 31 मार्च से पहले जारी होगा पंचायत चुनाव का रोस्टर,बढ़ी पंचायतों की संख्या : अनिरुद्ध सिंह ! ​  

March 17, 2026 @ 02:18 pm

शिमला ! लोक संस्कृति को नई उड़ान मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने की ‘कंकुआ’नाटी एल्बम की लॉन्चिंग !

March 17, 2026 @ 02:14 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

शिमला ! जनता पर आर्थिक बोझ और नेताओं को मलाईदार पद, यही है कांग्रेस सरकार का असली चेहरा : संदीपनी भारद्वाज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि संकट कम करने के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कश्यप !

खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का बड़ा फैसला, सभी कैबिनेट रैंक खत्म !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !