- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 18 मार्च [ विशाल सूद ] ! सांसद प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार ने आज केंद्रीय परिवहन व सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर स्वरचित पुस्तक "मोदी युग में भारत का अर्थिक सशक्तिकरण," की प्रति भेंट की हिमाचल के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा। डॉ सिकंदर कुमार राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री ने सदन के माध्यम से माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री जी से कहा कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और ऊना जिलों को जोड़ने वाला रंगस-लठियानी मार्ग (0/0 से 39/0 किमी) क्षेत्र की जीवनरेखा है। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया जाना सामरिक और आर्थिक दृष्टि से अनिवार्य है। यह मार्ग एनएच-503ए और एनएच-03 के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। इस मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से बाबा बालक नाथ मंदिर (दयोटसिद्ध) और अन्य धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं की पहुँच सुगम होगी। साथ ही, इस क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में भी इस क्षेत्र के लिए विभिन्न डीपीआर (DPR) और सर्वेक्षणों की अनुमति दी गई है। चूंकि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने के लिए निर्धारित मानदंडों (जैसे पिछड़ा क्षेत्र विकास और दो महत्वपूर्ण केंद्रों को जोड़ना) को पूरा करता है, अतः इसे अविलंब अधिसूचित किया जाना चाहिए। मेरा केंद्र सरकार से विशेष आग्रह है कि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को स्वीकार करते हुए, रंगस-लठियानी मार्ग (39 किमी) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की प्रक्रिया को गति प्रदान की जाए और इसके लिए आवश्यक बजट आवंटित किया जाए। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास, केंद्र सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और विकास कार्यों की प्रगति से केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया।चर्चा के दौरान केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से 'विकसित भारत' के संकल्प को हिमाचल के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुँचाने पर ज़ोर दिया गया। सांसद ने युवाओं के सर्वांगीण विकास और प्रदेश में बहुत से एनएच खोलने का आभार और नए एनएच व पुल बनाने का आग्रह किया! मंत्री महोदय ने इसके लिए अधिकारियों को आगामी कार्यवाई करने के आदेश दिए। डॉ सिकंदर ने बताया कि आज की भेंट में हिमाचल प्रदेश की प्रगति और जन-हितैषी योजनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई। केंद्र सरकार हिमाचल के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और हम सब मिलकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु प्रयासरत हैं। केंद्रीय मंत्री ने डॉ. सिकंदर कुमार द्वारा प्रदेश हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और हिमाचल की उन्नति के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
शिमला , 18 मार्च [ विशाल सूद ] ! सांसद प्रोफेसर (डॉ.)सिकंदर कुमार ने आज केंद्रीय परिवहन व सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर स्वरचित पुस्तक "मोदी युग में भारत का अर्थिक सशक्तिकरण," की प्रति भेंट की हिमाचल के विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा।
डॉ सिकंदर कुमार राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री ने सदन के माध्यम से माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री जी से कहा कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और ऊना जिलों को जोड़ने वाला रंगस-लठियानी मार्ग (0/0 से 39/0 किमी) क्षेत्र की जीवनरेखा है। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया जाना सामरिक और आर्थिक दृष्टि से अनिवार्य है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
यह मार्ग एनएच-503ए और एनएच-03 के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। इस मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से बाबा बालक नाथ मंदिर (दयोटसिद्ध) और अन्य धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं की पहुँच सुगम होगी। साथ ही, इस क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में भी इस क्षेत्र के लिए विभिन्न डीपीआर (DPR) और सर्वेक्षणों की अनुमति दी गई है। चूंकि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने के लिए निर्धारित मानदंडों (जैसे पिछड़ा क्षेत्र विकास और दो महत्वपूर्ण केंद्रों को जोड़ना) को पूरा करता है, अतः इसे अविलंब अधिसूचित किया जाना चाहिए।
मेरा केंद्र सरकार से विशेष आग्रह है कि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को स्वीकार करते हुए, रंगस-लठियानी मार्ग (39 किमी) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की प्रक्रिया को गति प्रदान की जाए और इसके लिए आवश्यक बजट आवंटित किया जाए।
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास, केंद्र सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और विकास कार्यों की प्रगति से केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया।चर्चा के दौरान केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से 'विकसित भारत' के संकल्प को हिमाचल के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुँचाने पर ज़ोर दिया गया। सांसद ने युवाओं के सर्वांगीण विकास और प्रदेश में बहुत से एनएच खोलने का आभार और नए एनएच व पुल बनाने का आग्रह किया! मंत्री महोदय ने इसके लिए अधिकारियों को आगामी कार्यवाई करने के आदेश दिए।
डॉ सिकंदर ने बताया कि आज की भेंट में हिमाचल प्रदेश की प्रगति और जन-हितैषी योजनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई। केंद्र सरकार हिमाचल के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और हम सब मिलकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु प्रयासरत हैं। केंद्रीय मंत्री ने डॉ. सिकंदर कुमार द्वारा प्रदेश हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और हिमाचल की उन्नति के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -