- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राज्य ट्रेनिंग सेंटर रिवालसर जिला मंडी में 14 से 18 अक्टूबर 2025 तक राज्य पुरुस्कार टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जिला चम्बा से 9 स्काउट्स ने राज्य पुरुस्कार की परीक्षा उत्तीर्ण की है जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी के चार छात्रों ने मेरिट में जगह बनाई है जिनमें शिवा, नागेश्वर, पंकज ओर वीरेंद्र शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैरागढ़ के सोनू शर्मा, कमलेश ठाकुर ओर तोशांत ठाकुर ओर राजकीय उच्च विद्यालय करवाल के अक्षय कुमार ओर विशाल कुमार शामिल हैं जिन्हें महामहिम राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। ये जानकारी जिला संगठक आयुक्त स्काउट राजेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ये सभी स्काउट्स अब आने वाले दिनों में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए तैयारी करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। जिला मुख्य आयुक्त एवं उच्च शिक्षा उप निदेशक विकास महाजन ने सभी स्काउट्स को शुभकामनाएं देते हुए सभी स्काउट मास्टर ओर गाइड कप्तान को निकट भविष्य में स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी के ग्रुप लीडर एवं कार्यकारी प्रधानाचार्य तिलक राज ने बताया कि हमारे विद्यालय से चार विद्यार्थियों का चयन बड़े गर्व की बात है जिसके लिए विद्यालय के स्काउट मास्टर राजेश शर्मा ओर नीरज ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने सभी स्काउट्स को बधाई भी प्रेषित की। इस अवसर पर विद्यालय के डीपीई परवीन कुमार, शारीरिक शिक्षक लेख राज, गाइड कप्तान आरती शीतल ओर अंबिका कौशल भी मौजूद रहे।
चम्बा ! भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राज्य ट्रेनिंग सेंटर रिवालसर जिला मंडी में 14 से 18 अक्टूबर 2025 तक राज्य पुरुस्कार टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जिला चम्बा से 9 स्काउट्स ने राज्य पुरुस्कार की परीक्षा उत्तीर्ण की है जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी के चार छात्रों ने मेरिट में जगह बनाई है जिनमें शिवा, नागेश्वर, पंकज ओर वीरेंद्र शामिल हैं।
इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैरागढ़ के सोनू शर्मा, कमलेश ठाकुर ओर तोशांत ठाकुर ओर राजकीय उच्च विद्यालय करवाल के अक्षय कुमार ओर विशाल कुमार शामिल हैं जिन्हें महामहिम राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। ये जानकारी जिला संगठक आयुक्त स्काउट राजेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ये सभी स्काउट्स अब आने वाले दिनों में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए तैयारी करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। जिला मुख्य आयुक्त एवं उच्च शिक्षा उप निदेशक विकास महाजन ने सभी स्काउट्स को शुभकामनाएं देते हुए सभी स्काउट मास्टर ओर गाइड कप्तान को निकट भविष्य में स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी के ग्रुप लीडर एवं कार्यकारी प्रधानाचार्य तिलक राज ने बताया कि हमारे विद्यालय से चार विद्यार्थियों का चयन बड़े गर्व की बात है जिसके लिए विद्यालय के स्काउट मास्टर राजेश शर्मा ओर नीरज ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने सभी स्काउट्स को बधाई भी प्रेषित की। इस अवसर पर विद्यालय के डीपीई परवीन कुमार, शारीरिक शिक्षक लेख राज, गाइड कप्तान आरती शीतल ओर अंबिका कौशल भी मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -