- विज्ञापन (Article Top Ad) -
ऊना , 22 नवंबर [ विशाल सूद ] ! संतोषगढ़ के युवा नेता आशु पुरी की हत्या के लिए ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा रची गई साजिश का आरोप लगाया है। शनिवार को ऊना के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान रायजादा ने कहा कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई वह कांग्रेस का सक्रिय और वरिष्ठ कार्यकर्ता था तथा घटना के वक्त दो भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी ही संपत्ति पर ऐसी वारदात नहीं चाहता। उन्होंने पुलिस को 15 दिन की 26 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सौंपने की जानकारी दी। रायजादा ने कहा कि हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और कानून अपना काम कर रहा है। रायजादा ने दावा किया कि गोलीकांड की घटना में भाजपा के दो कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे, जिनमें से एक संतोषगढ़ और दूसरा झलेड़ा का रहने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक आशु पुरी, जो कांग्रेस का वरिष्ठ कार्यकर्ता था, को पकडऩे और गोली मारने की साजिश भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रची गई। यहां तक कि युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरजीत मान को उकसाने की बात भी कही। उन्होंने आरोप लगाया कि आशु हत्याकांड में मनिंदर लबेरिया, महेश कौशल भाजपा से जुड़े लोग हैं। जब मर्डर हुआ सीसीटीवी कैमरे में व्यक्ति ने गोली मारी एक ने आशु को कंधे से पकड़ रखा था। कौन क्या बोल रहा था और कौन गोली मारने की बात कह रहा था यह विद रिकार्डिंग प्रूफ है। रायजादा ने कहा कि भाजपा हमेशा खनन की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि ऊना में खनन अधिकारी सत्ती की सरकार के हैं। सत्ती के भतीजे का वायरल टिप्परों का वीडियो वायरल हुआ उसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि असल में भाजपा नेताओं की जैसी मानसिकता है वैसे ही उन्हें बाकी नजर आते हैं। गुंडाराज भाजपा राज में था। अब तो एक्शन हो रहा है। भाजपा राज में चार इंस्पेक्टर लाइन में थे और सब इंस्पेक्टर के सहारे थाना होता था। स्वां नदी में अवैध खनन में भाजपा राज में एक टक एक लाख का खेल चलता था। आज इस खेल को बंद किया गया है, इसलिए तिलमिलाए हुए हैं। इसी वजह से कत्ल और मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा है बार-बार होटल बनाने के लिए गए ऋण को माफ करने की बात कहते हैं वह सेटलमेंट आरबीआई की द्वारा और पूर्व जयराम सरकार के समय से थी। उसी में मेरे अकेले के नहीं बल्कि छह हजार से ऊपर लोग हैं, जिनकी सेटलमेंट हुई है। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार में सतपाल सत्ती की एक दुकान ली थी, जिसका किराया 1300 पर मन्थ देते हैं लेकिन इस दुकान को स्वयं नहीं चलाते। सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने इसे इलेक्शन कमीशन के समक्ष एफिडेविट में भी नहीं दर्शाया, इस सब के प्रूफ भी है, जिसे इलेक्शन कमीशन से छिपाया है। उन्होंने कहा कि बसोली में वैश्यावृति के धंधे में पकड़ा गया आरोपी उसकी जमानत हुई, उसका बेटा ओहदेदार भाजपा का था।
ऊना , 22 नवंबर [ विशाल सूद ] ! संतोषगढ़ के युवा नेता आशु पुरी की हत्या के लिए ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा रची गई साजिश का आरोप लगाया है। शनिवार को ऊना के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान रायजादा ने कहा कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई वह कांग्रेस का सक्रिय और वरिष्ठ कार्यकर्ता था तथा घटना के वक्त दो भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी ही संपत्ति पर ऐसी वारदात नहीं चाहता। उन्होंने पुलिस को 15 दिन की 26 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सौंपने की जानकारी दी। रायजादा ने कहा कि हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और कानून अपना काम कर रहा है। रायजादा ने दावा किया कि गोलीकांड की घटना में भाजपा के दो कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे, जिनमें से एक संतोषगढ़ और दूसरा झलेड़ा का रहने वाला है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक आशु पुरी, जो कांग्रेस का वरिष्ठ कार्यकर्ता था, को पकडऩे और गोली मारने की साजिश भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रची गई। यहां तक कि युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरजीत मान को उकसाने की बात भी कही। उन्होंने आरोप लगाया कि आशु हत्याकांड में मनिंदर लबेरिया, महेश कौशल भाजपा से जुड़े लोग हैं। जब मर्डर हुआ सीसीटीवी कैमरे में व्यक्ति ने गोली मारी एक ने आशु को कंधे से पकड़ रखा था। कौन क्या बोल रहा था और कौन गोली मारने की बात कह रहा था यह विद रिकार्डिंग प्रूफ है।
रायजादा ने कहा कि भाजपा हमेशा खनन की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि ऊना में खनन अधिकारी सत्ती की सरकार के हैं। सत्ती के भतीजे का वायरल टिप्परों का वीडियो वायरल हुआ उसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि असल में भाजपा नेताओं की जैसी मानसिकता है वैसे ही उन्हें बाकी नजर आते हैं। गुंडाराज भाजपा राज में था। अब तो एक्शन हो रहा है।
भाजपा राज में चार इंस्पेक्टर लाइन में थे और सब इंस्पेक्टर के सहारे थाना होता था। स्वां नदी में अवैध खनन में भाजपा राज में एक टक एक लाख का खेल चलता था। आज इस खेल को बंद किया गया है, इसलिए तिलमिलाए हुए हैं। इसी वजह से कत्ल और मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने कहा है बार-बार होटल बनाने के लिए गए ऋण को माफ करने की बात कहते हैं वह सेटलमेंट आरबीआई की द्वारा और पूर्व जयराम सरकार के समय से थी। उसी में मेरे अकेले के नहीं बल्कि छह हजार से ऊपर लोग हैं, जिनकी सेटलमेंट हुई है। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार में सतपाल सत्ती की एक दुकान ली थी, जिसका किराया 1300 पर मन्थ देते हैं लेकिन इस दुकान को स्वयं नहीं चलाते।
सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने इसे इलेक्शन कमीशन के समक्ष एफिडेविट में भी नहीं दर्शाया, इस सब के प्रूफ भी है, जिसे इलेक्शन कमीशन से छिपाया है। उन्होंने कहा कि बसोली में वैश्यावृति के धंधे में पकड़ा गया आरोपी उसकी जमानत हुई, उसका बेटा ओहदेदार भाजपा का था।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -