Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

      Khabar Himachal Se

      सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !
  • शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !
  • सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !
  • शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !
  • हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !
  • मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !
  • हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध !
  • हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !
  • चम्बा ! उपायुक्त ने चुराह और सलूणी उपमंडल का किया दौरा  !
  • !! राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार !!
  • शिमला ! शहर में यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए जा रहे सशक्त कदम ! 
  • ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !
  • शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !
  • शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई !
  • शिमला ! रॉयल एनफ़ील्ड आइस हॉकी लीग सीज़न 3: अंतिम पीरियड के जोरदार उछाल के साथ हुमास वॉरियर्स ने पुरुष खिताब जीता !
  • बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिलासपुर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत !
  • सिरमौर ! अपने नेताओं द्वारा रखी गई मांगों को भी बातों ही बातों में टाल गए सीएम : विधायक रीना कश्यप !
  • शिमला ! विधानसभा सत्र के दौरान रहेगी मजबूत कानून व्यवस्था- उपायुक्त !
  • चम्बा ! शिवानी शर्मा को सर्वसहमति से चुना गया सर्व टीजीटी कैडर महासंघ जिला चम्बा का प्रधान  !
और अधिक खबरें

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

February 15, 2026 @ 09:37 pm

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

February 15, 2026 @ 09:20 pm
होम Khabar Himachal Seऊना ! मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल !
  • खबर हिमाचल से

ऊना ! मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल !

हमें दो तरह की सेना नहीं चाहिए, अग्निवीर योजना बंद करेंगे, मोदी सरकार ने 700 किसान शहीद किए राहुल गांधी ने ऊना में सतपाल रायजादा, विवेक शर्मा व राकेश कालिया के लिए वोट की अपील की

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - उना ( उना ) - May 26, 2024 @ 06:47 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ऊना , 26 मई ! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी ने ऊना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु हैं। देश के सारे भ्रष्टाचारी नेता उनकी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जैसे ही वे लोगों के बीच जा रहे हैं, उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर भगाया जा रहा है। इलेक्ट्रोल बांड योजना में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है, केंद्र सरकार चंदा देने वालों के नाम क्यों नहीं बता रही। इस योजना के जरिये बड़ी-बड़ी-बड़ी कंपनियों को ईडी व सीबीआई का डर दिखाकर चंदा लिया गया है।  राहुल ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने का सपना न देखे। देश की जनता व कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ता इसे होने नहीं देंगे। इस चुनाव में लड़ाई संविधान को बचाने की भी है। यह संविधान की ताकत ही है कि हिमाचल अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में है। मोदी सरकार में हर चीज खतरे में है। जो मौके अमीर को और अमीर बनने के दिए जा रहे हैं, वह देश के युवाओं, गरीबों और किसानों को भी मिलने चाहिए। मोदी सरकार ने रोजगार के अवसर छीन लिए हैं, 2 करोड़ रोजगार सालाना तो नहीं दिए लेकिन पूर्व यूपीए सरकार के समय जो नौकरियां मिल रही थीं, वह भी खत्म कर दीं। कांग्रेस युवाओं को रोजगार का अधिकार देगी। उन्होंने कहा कि हमें दो तरह की सेना नहीं चाहिए। हिमाचल के युवा भी बड़ी संख्या में सेना में जाते थे, लेकिन अग्निवीर योजना आने के बाद उनका क्रेज कम हुआ है। अब सेना की दो श्रेणी हो गई हैं, एक जवान को देश के लिए बलिदान देने पर शहीद का दर्जा है, जबकि अग्निवीर को नहीं। अग्निवीर के परिवार को दूसरे जवानों की तर्ज पर सुविधाएं भी नहीं हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर अग्निवीर योजना को बंद कर दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के युवा को पहले की तरह सेना में जाने के अवसर मिलेंगे। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने 700 किसानों को भी दिल्ली बॉर्डर पर शहीद कर दिया, लेकिन आज तक शहीद का दर्जा नहीं दिया। हिमाचल व अन्य प्रदेशों में किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया, जबकि अडानी का कर्ज माफ कर दिया गया। भाजपा नेता किसानों को आतंकवादी कहते हैं। किसानों का कर्ज कांग्रेस सरकार बनाते ही माफ करेगी। किसानों को एमएसपी की गारंटी का कानून बनाकर देगी। राहुल ने कहा कि भाजपा ने गोवा, अरुणाचल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकारें चोरी की, लेकिन हिमाचल प्रदेश में पैसे के दम पर कांग्रेस सरकार को नहीं गिरा पाए। प्रदेश की जनता समझदार है और भाजपा के राजनीतिक भ्रष्टाचार को समझ चुकी है। भाजपा की केंद्र सरकार ने दस साल लोगों की सेवा करने के बजाय जनता की चुनी हुई सरकारों को पैसे के दम पर गिराने का काम किया, प्रधानमंत्री कोविड में लोगों से थाली बजवाते रहे, जबकि उनका काम अस्पतालों में व्यवस्था सुचारू करवाना, ऑक्सीजन मुहैया करवाने व वेंटिलेटर को चालू करवाने का भी था। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं, वह बायोलॉजिकल नहीं हैं। सब कुछ अपने आप हो जाता है, मैं कहता हूं कि जब अडानी के मामलों की जांच होगी तब वह कहेंगे यह परमात्मा का आदेश था। मोदी जी से पूछना पड़ेगा कि यह दौरा उन्हें कब पड़ता है सुबह या शाम के समय, क्योंकि परमाणु बम का बटन आपके हाथ मे होता है। राहुल ने कहा कि आजकल चार चमचे बैठकर मोदी जी का इंटरव्यू लेते हैं, उनसे सवाल पूछा जाता है कि आप आम कैसे खाते हो। अमीर, अमीर होता जा रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है, इसके बारे में प्रधानमंत्री कहते हैं कि सबको गरीब बना दूं। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह, हिमाचल प्रभारी व सांसद राजीव शुक्ला, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक सुदर्शन बबलू, लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, विधानसभा उम्मीदवार राकेश कालिया व विवेक कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, चेयरमैन नरदेव कंवर, पूर्व उम्मीदवार डॉ राजेश शर्मा, देशराज गौतम इत्यादि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट मांगने के लिए हिमाचल आ गए, लेकिन इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी के समय याद नहीं आई। हिमाचल को कोई विशेष राहत पैकेज नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री व भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं कि आपदा राहत में करोड़ों रुपये दिए गए। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के हिस्से का पैसा हर राज्य को प्रति वर्ष किस्तों में मिलता ही है चाहे आपदा या नहीं। प्रदेश सरकार ने ओपीएस, 1500 रुपये पेंशन, सुख आश्रय योजना, विधवा महिलाओं के बच्चों को 27 साल तक मुफ्त पढ़ाने की योजना बनाकर कोई गुनाह नहीं किया है। भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति का अंत हिमाचल प्रदेश की जनता 4 जून को कर देगी।

ऊना , 26 मई ! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी ने ऊना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु हैं। देश के सारे भ्रष्टाचारी नेता उनकी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

जैसे ही वे लोगों के बीच जा रहे हैं, उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर भगाया जा रहा है। इलेक्ट्रोल बांड योजना में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है, केंद्र सरकार चंदा देने वालों के नाम क्यों नहीं बता रही। इस योजना के जरिये बड़ी-बड़ी-बड़ी कंपनियों को ईडी व सीबीआई का डर दिखाकर चंदा लिया गया है। 

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

राहुल ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने का सपना न देखे। देश की जनता व कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ता इसे होने नहीं देंगे। इस चुनाव में लड़ाई संविधान को बचाने की भी है। यह संविधान की ताकत ही है कि हिमाचल अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में है।

मोदी सरकार में हर चीज खतरे में है। जो मौके अमीर को और अमीर बनने के दिए जा रहे हैं, वह देश के युवाओं, गरीबों और किसानों को भी मिलने चाहिए। मोदी सरकार ने रोजगार के अवसर छीन लिए हैं, 2 करोड़ रोजगार सालाना तो नहीं दिए लेकिन पूर्व यूपीए सरकार के समय जो नौकरियां मिल रही थीं, वह भी खत्म कर दीं। कांग्रेस युवाओं को रोजगार का अधिकार देगी।

उन्होंने कहा कि हमें दो तरह की सेना नहीं चाहिए। हिमाचल के युवा भी बड़ी संख्या में सेना में जाते थे, लेकिन अग्निवीर योजना आने के बाद उनका क्रेज कम हुआ है। अब सेना की दो श्रेणी हो गई हैं, एक जवान को देश के लिए बलिदान देने पर शहीद का दर्जा है, जबकि अग्निवीर को नहीं। अग्निवीर के परिवार को दूसरे जवानों की तर्ज पर सुविधाएं भी नहीं हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर अग्निवीर योजना को बंद कर दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के युवा को पहले की तरह सेना में जाने के अवसर मिलेंगे। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने 700 किसानों को भी दिल्ली बॉर्डर पर शहीद कर दिया, लेकिन आज तक शहीद का दर्जा नहीं दिया। हिमाचल व अन्य प्रदेशों में किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया, जबकि अडानी का कर्ज माफ कर दिया गया। भाजपा नेता किसानों को आतंकवादी कहते हैं। किसानों का कर्ज कांग्रेस सरकार बनाते ही माफ करेगी। किसानों को एमएसपी की गारंटी का कानून बनाकर देगी।

राहुल ने कहा कि भाजपा ने गोवा, अरुणाचल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकारें चोरी की, लेकिन हिमाचल प्रदेश में पैसे के दम पर कांग्रेस सरकार को नहीं गिरा पाए। प्रदेश की जनता समझदार है और भाजपा के राजनीतिक भ्रष्टाचार को समझ चुकी है।

भाजपा की केंद्र सरकार ने दस साल लोगों की सेवा करने के बजाय जनता की चुनी हुई सरकारों को पैसे के दम पर गिराने का काम किया, प्रधानमंत्री कोविड में लोगों से थाली बजवाते रहे, जबकि उनका काम अस्पतालों में व्यवस्था सुचारू करवाना, ऑक्सीजन मुहैया करवाने व वेंटिलेटर को चालू करवाने का भी था।

उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं, वह बायोलॉजिकल नहीं हैं। सब कुछ अपने आप हो जाता है, मैं कहता हूं कि जब अडानी के मामलों की जांच होगी तब वह कहेंगे यह परमात्मा का आदेश था। मोदी जी से पूछना पड़ेगा कि यह दौरा उन्हें कब पड़ता है सुबह या शाम के समय, क्योंकि परमाणु बम का बटन आपके हाथ मे होता है। राहुल ने कहा कि आजकल चार चमचे बैठकर मोदी जी का इंटरव्यू लेते हैं, उनसे सवाल पूछा जाता है कि आप आम कैसे खाते हो। अमीर, अमीर होता जा रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है, इसके बारे में प्रधानमंत्री कहते हैं कि सबको गरीब बना दूं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह, हिमाचल प्रभारी व सांसद राजीव शुक्ला, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक सुदर्शन बबलू, लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, विधानसभा उम्मीदवार राकेश कालिया व विवेक कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, चेयरमैन नरदेव कंवर, पूर्व उम्मीदवार डॉ राजेश शर्मा, देशराज गौतम इत्यादि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट मांगने के लिए हिमाचल आ गए, लेकिन इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी के समय याद नहीं आई। हिमाचल को कोई विशेष राहत पैकेज नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री व भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं कि आपदा राहत में करोड़ों रुपये दिए गए।

एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के हिस्से का पैसा हर राज्य को प्रति वर्ष किस्तों में मिलता ही है चाहे आपदा या नहीं। प्रदेश सरकार ने ओपीएस, 1500 रुपये पेंशन, सुख आश्रय योजना, विधवा महिलाओं के बच्चों को 27 साल तक मुफ्त पढ़ाने की योजना बनाकर कोई गुनाह नहीं किया है। भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति का अंत हिमाचल प्रदेश की जनता 4 जून को कर देगी।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख बिलासपुर ! भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव हासिल : जीतराम !
पिछला लेख शिमला ! झूठ बोलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोभा नहीं देताः अवस्थी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

February 14, 2026 @ 08:52 pm

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

February 15, 2026 @ 09:37 pm

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

विशाल सूद-February 15, 2026 @ 09:37 pm

0
शिमला, 15 फरवरी  [ विशाल सूद  ] !  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनि भारद्वाज ने

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

February 15, 2026 @ 09:20 pm

मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

February 15, 2026 @ 09:11 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !