- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 05 जनवरी [ विशाल सूद ] - पांवटा साहिब के पीएम श्री बॉयज स्कूल तारवाला में 69वीं अंडर 14 बॉयज राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सभी राज्यों सहित खेल संस्थाओं की 33 टीम में भाग लेने पहुंची हैं। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में अंडर 14 बॉयज राष्ट्रीय स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरआत हुई। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 750 प्रतिभागी और ऑफिसियल पांवटा साहिब पहुंचे हैं। राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलन और मार्चपास्ट को सलामी देकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों सहित कई संस्थाओं की 33 टीमें भाग ले रहीं हैं। इन टीमों के लगभग 750 खिलाड़ी और ऑफिसियल पांवटा साहिब पहुंची हैं। आगंतुक खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए राष्ट्रीय स्तरीय इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा क्लासरूम के साथ साथ खेलों के मैदानों तक सकारात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को साढ़े 17 करोड़ की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से इस बार हिमाचल में तीन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने का आवाहन किया साथी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सिरमौर , 05 जनवरी [ विशाल सूद ] - पांवटा साहिब के पीएम श्री बॉयज स्कूल तारवाला में 69वीं अंडर 14 बॉयज राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सभी राज्यों सहित खेल संस्थाओं की 33 टीम में भाग लेने पहुंची हैं।
गुरु की नगरी पांवटा साहिब में अंडर 14 बॉयज राष्ट्रीय स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरआत हुई। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 750 प्रतिभागी और ऑफिसियल पांवटा साहिब पहुंचे हैं। राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलन और मार्चपास्ट को सलामी देकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों सहित कई संस्थाओं की 33 टीमें भाग ले रहीं हैं। इन टीमों के लगभग 750 खिलाड़ी और ऑफिसियल पांवटा साहिब पहुंची हैं। आगंतुक खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए राष्ट्रीय स्तरीय इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा क्लासरूम के साथ साथ खेलों के मैदानों तक सकारात्मक बदलाव किए जा रहे हैं।
अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को साढ़े 17 करोड़ की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से इस बार हिमाचल में तीन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने का आवाहन किया साथी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -