Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
  • सोलन ! पार्किंग में मिला युवक का श#व, जांच में जुटी पुलिस !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! पहाड़ों में क्यों टूटता है मौसम का कहर? मैदानी क्षेत्रों में क्यों नहीं फटते बादल !
  • खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पहाड़ों में क्यों टूटता है मौसम का कहर? मैदानी क्षेत्रों में क्यों नहीं फटते बादल !

ग्लोबल वॉर्मिंग से बिगड़ रहा मौसमी संतुलन, बेतरतीब निर्माण बना खतरे की जड़, कच्ची मिट्टी, गहरे नाले और तबाही की दस्तक, प्राकृतिक बहाव पर कब्जा? आफत की दावत, सीवरेज प्लान फेल, नुकसान तय, प्रकृति से टकराव ही तबाही की जड़, विकास की योजना विज्ञान से तय हो नीति से नहीं

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - July 4, 2025 @ 09:40 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 04 जुलाई [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में इन दिनों प्राकृतिक आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर ओर भारी बारिश, सड़कें बंद, गांव कटे और लोगों में डर का माहौल है। खासकर बादल फटने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। इसके पीछे का कारण जानने के लिए बात की हिमाचल प्रदेश पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफीसर डॉ. सुरेश अत्री से। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के बाद मात्र दो हफ्तों में ही हालात बेकाबू हो गए हैं। सवाल ये है कि आखिर इतनी भीषण तबाही क्यों हो रही है? डॉ. सुरेश अत्री बताते हैं कि जब कुछ ही मिनटों में बहुत सीमित इलाके में 100 मिमी से अधिक बारिश होती है, तो उसे क्लाउडबर्स्ट कहते हैं। पहाड़ी इलाकों की टोपोग्राफी इसे और गंभीर बना देती है। यहां की ढलानदार और संकरी घाटियां बारिश को सम्हाल नहीं पातीं। इसके अलावा, क्लाइमेट चेंज ने मौसमी पैटर्न ही बदल दिए हैं। गर्मी बढ़ने से हवा में अधिक नमी आ रही है, जो अचानक तेज बारिश में तब्दील हो रही है। साथ ही, पहाड़ी इलाकों में 'ओरोग्राफिक इफेक्ट' ज़्यादा सक्रिय रहता है— यानि गर्म हवा तेजी से ऊपर उठती है और अचानक तेज बारिश का रूप ले लेती है। चंबा, कुल्लू और किन्नौर जैसे ज़िलों में इसका असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। तो फिर सवाल उठता है कि  मैदानी इलाकों में ये घटनाएं क्यों नहीं होतीं? डॉ. अत्री के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में हवा की गति अपेक्षाकृत स्थिर रहती है और वहां ऊंचाई का फर्क नहीं होता, जिससे ओरोग्राफिक इफेक्ट नहीं बनता। ऐसे इलाकों में नमी धीरे-धीरे फैलती है और बारिश व्यापक क्षेत्र में होती है। इसीलिए, वहां क्लाउडबर्स्ट जैसी तीव्र और केंद्रित घटनाएं नहीं देखी जातीं। अब सवाल ये है कि  क्या ज्यादा पौधारोपण भी समस्या बन सकता है? डॉ. अत्री कहते हैं कि हाल के वर्षों में हिमाचल में कई स्थानों पर बिना पर्यावरणीय मूल्यांकन के पौधारोपण हुआ है। कई बार स्थानीय वनस्पतियों की जगह बाहरी प्रजातियों को लगाया गया है। इससे मिट्टी की नमी और तापमान का संतुलन बिगड़ता है। घास के मैदान गायब हो गए हैं, जिससे जल का प्राकृतिक बहाव रुक गया है। इससे जहां पानी नहीं रुकना चाहिए, वहां रुक रहा है और जहां बहना चाहिए, वहां तबाही ला रहा है। डॉ. अत्री ने बताया कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ बार-बार एक्टिव रहे हैं और हिमालयी बेल्ट में लगातार नमी बनाए रखी है। साथ ही, एल नीनो और ला नीना जैसी वैश्विक घटनाएं भी स्थानीय सिस्टम को डिस्टर्ब कर रही हैं। अगर हम समय रहते नहीं चेते तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और भी विकराल रूप ले सकती हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब मकान बनाने से पहले भूगर्भीय सर्वे जरूरी हो, नालों पर कंस्ट्रक्शन पर सख्ती हो और हर निर्माण कार्य के साथ पर्यावरणीय मूल्यांकन अनिवार्य किया जाए। वरना, यह तबाही हर साल की कहानी बन जाएगी। हिमाचल की पर्वत श्रृंखलाएं अब चेतावनी दे रही हैं, प्रकृति के साथ किया गया हर खिलवाड़ अब भारी पड़ने लगा है। विज्ञान का संदेश साफ है कि  अगर विकास चाहिए, तो वो पर्यावरण के अनुकूल हो। नहीं तो पहाड़ हर साल यूं ही कराहते रहेंगे। वक्त है, समझदारी दिखाने का।

शिमला , 04 जुलाई [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में इन दिनों प्राकृतिक आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर ओर भारी बारिश, सड़कें बंद, गांव कटे और लोगों में डर का माहौल है। खासकर बादल फटने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। इसके पीछे का कारण जानने के लिए बात की हिमाचल प्रदेश पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफीसर डॉ. सुरेश अत्री से।

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के बाद मात्र दो हफ्तों में ही हालात बेकाबू हो गए हैं। सवाल ये है कि आखिर इतनी भीषण तबाही क्यों हो रही है? डॉ. सुरेश अत्री बताते हैं कि जब कुछ ही मिनटों में बहुत सीमित इलाके में 100 मिमी से अधिक बारिश होती है, तो उसे क्लाउडबर्स्ट कहते हैं। पहाड़ी इलाकों की टोपोग्राफी इसे और गंभीर बना देती है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

यहां की ढलानदार और संकरी घाटियां बारिश को सम्हाल नहीं पातीं। इसके अलावा, क्लाइमेट चेंज ने मौसमी पैटर्न ही बदल दिए हैं। गर्मी बढ़ने से हवा में अधिक नमी आ रही है, जो अचानक तेज बारिश में तब्दील हो रही है। साथ ही, पहाड़ी इलाकों में 'ओरोग्राफिक इफेक्ट' ज़्यादा सक्रिय रहता है— यानि गर्म हवा तेजी से ऊपर उठती है और अचानक तेज बारिश का रूप ले लेती है। चंबा, कुल्लू और किन्नौर जैसे ज़िलों में इसका असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। तो फिर सवाल उठता है कि  मैदानी इलाकों में ये घटनाएं क्यों नहीं होतीं?

डॉ. अत्री के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में हवा की गति अपेक्षाकृत स्थिर रहती है और वहां ऊंचाई का फर्क नहीं होता, जिससे ओरोग्राफिक इफेक्ट नहीं बनता। ऐसे इलाकों में नमी धीरे-धीरे फैलती है और बारिश व्यापक क्षेत्र में होती है। इसीलिए, वहां क्लाउडबर्स्ट जैसी तीव्र और केंद्रित घटनाएं नहीं देखी जातीं।

अब सवाल ये है कि  क्या ज्यादा पौधारोपण भी समस्या बन सकता है? डॉ. अत्री कहते हैं कि हाल के वर्षों में हिमाचल में कई स्थानों पर बिना पर्यावरणीय मूल्यांकन के पौधारोपण हुआ है। कई बार स्थानीय वनस्पतियों की जगह बाहरी प्रजातियों को लगाया गया है। इससे मिट्टी की नमी और तापमान का संतुलन बिगड़ता है। घास के मैदान गायब हो गए हैं, जिससे जल का प्राकृतिक बहाव रुक गया है। इससे जहां पानी नहीं रुकना चाहिए, वहां रुक रहा है और जहां बहना चाहिए, वहां तबाही ला रहा है।

डॉ. अत्री ने बताया कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ बार-बार एक्टिव रहे हैं और हिमालयी बेल्ट में लगातार नमी बनाए रखी है। साथ ही, एल नीनो और ला नीना जैसी वैश्विक घटनाएं भी स्थानीय सिस्टम को डिस्टर्ब कर रही हैं। अगर हम समय रहते नहीं चेते तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और भी विकराल रूप ले सकती हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब मकान बनाने से पहले भूगर्भीय सर्वे जरूरी हो, नालों पर कंस्ट्रक्शन पर सख्ती हो और हर निर्माण कार्य के साथ पर्यावरणीय मूल्यांकन अनिवार्य किया जाए। वरना, यह तबाही हर साल की कहानी बन जाएगी।

हिमाचल की पर्वत श्रृंखलाएं अब चेतावनी दे रही हैं, प्रकृति के साथ किया गया हर खिलवाड़ अब भारी पड़ने लगा है। विज्ञान का संदेश साफ है कि  अगर विकास चाहिए, तो वो पर्यावरण के अनुकूल हो। नहीं तो पहाड़ हर साल यूं ही कराहते रहेंगे। वक्त है, समझदारी दिखाने का।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! सीटू व किसान सभा का गावर-भारत-सिंगला कंपनियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन !
पिछला लेख शिमला ! प्रदेश में अब तक 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, आपदा में झूठ न बोलें जयराम : सीएम सुक्खू !  

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !

February 9, 2026 @ 06:45 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !