- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 21 जून [ विशाल सूद ] ! राजभवन शिमला में आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने योगासनों का अभ्यास कर प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में राज्यपाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है, जो न केवल शारीरिक बल प्रदान करता है बल्कि मन, आत्मा और चेतना को भी जोड़ता है। राज्यपाल ने कहा कि योग की समस्त परंपरा का मूल शिव में निहित है। उन्होंने कहा, “हम महर्षि पतंजलि को योग सूत्रों के रूप में जानते हैं, परंतु योग का मूलाधार भगवान शिव हैं। शिव ने ही मानव को योग, नृत्य और साधना का ज्ञान प्रदान किया। वे इस परंपरा के जन्मदाता हैं। ” राज्यपाल ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इस प्राचीन भारतीय परंपरा को विश्व स्तर पर पुनः प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किए जाने के बाद आज विश्व के अनेक देश इस दिन योग का आयोजन करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योग किसी धर्म विशेष से संबंधित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य और आत्मचेतना का मार्ग है। राज्यपाल ने कहा, “आज योग को स्वास्थ्य की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक जागरण के माध्यम के रूप में भी अपनाया जा रहा है। यह केवल आसन नहीं, बल्कि जागरूकता का मार्ग है, समाज को जागृत करने का साधन है,।” श्री शुक्ल ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को योग से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ होता है, बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी मुक्ति मिल सकती है। हिमाचल बहुत सुंदर प्रदेश है, इसकी इस नैसर्गिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के योग विभाग के प्रो. सत्य प्रकाश पाठक के मार्गदर्शन में योग सत्र आयोजित किया गया। राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और योग छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस आयोजन में पूर्ण उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।
शिमला , 21 जून [ विशाल सूद ] ! राजभवन शिमला में आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने योगासनों का अभ्यास कर प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है, जो न केवल शारीरिक बल प्रदान करता है बल्कि मन, आत्मा और चेतना को भी जोड़ता है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
राज्यपाल ने कहा कि योग की समस्त परंपरा का मूल शिव में निहित है। उन्होंने कहा, “हम महर्षि पतंजलि को योग सूत्रों के रूप में जानते हैं, परंतु योग का मूलाधार भगवान शिव हैं। शिव ने ही मानव को योग, नृत्य और साधना का ज्ञान प्रदान किया। वे इस परंपरा के जन्मदाता हैं। ”
राज्यपाल ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इस प्राचीन भारतीय परंपरा को विश्व स्तर पर पुनः प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किए जाने के बाद आज विश्व के अनेक देश इस दिन योग का आयोजन करते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योग किसी धर्म विशेष से संबंधित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य और आत्मचेतना का मार्ग है। राज्यपाल ने कहा, “आज योग को स्वास्थ्य की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक जागरण के माध्यम के रूप में भी अपनाया जा रहा है। यह केवल आसन नहीं, बल्कि जागरूकता का मार्ग है, समाज को जागृत करने का साधन है,।”
श्री शुक्ल ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को योग से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ होता है, बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी मुक्ति मिल सकती है। हिमाचल बहुत सुंदर प्रदेश है, इसकी इस नैसर्गिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के योग विभाग के प्रो. सत्य प्रकाश पाठक के मार्गदर्शन में योग सत्र आयोजित किया गया। राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और योग छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस आयोजन में पूर्ण उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -