
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! नगर पंचायत चुवाड़ी की ओर से गुरुवार को वार्ड नम्बर 1 तथा 2 से मास्क वितरित करने का काम शुरू कर दिया गया। इस मौके पर नगर पंचायत चुवाड़ी के युवा अध्यक्ष विकास वर्मा तथा पर्यवेक्षक दिनेश शर्मा मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के सभी 7 वार्डों में जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए जाएंगे। अध्यक्ष विकास वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के 4 स्वयं सहायता समूह जरूरतमंद लोगों के लिए मास्क बना रहे हैं जिन्हें सभी वार्डों के जरुरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा। उधर क्षेत्र की आदर्श पंचायत परछोड़ में भी पंचायत की ओर घटासनी गांव में मास्क वितरित किए गए। पंचायत प्रधान सरिता चम्बियाल, उपप्रधान रमेश सिंह तथा वार्ड सदस्य मीरा ने घर-घर जाकर लोगों को मास्क बांटे। पंचायत प्रधान सरिता चम्बियाल ने बताया कि पूरी पंचायत में सभी जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं।
चम्बा ! नगर पंचायत चुवाड़ी की ओर से गुरुवार को वार्ड नम्बर 1 तथा 2 से मास्क वितरित करने का काम शुरू कर दिया गया। इस मौके पर नगर पंचायत चुवाड़ी के युवा अध्यक्ष विकास वर्मा तथा पर्यवेक्षक दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के सभी 7 वार्डों में जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए जाएंगे। अध्यक्ष विकास वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के 4 स्वयं सहायता समूह जरूरतमंद लोगों के लिए मास्क बना रहे हैं जिन्हें सभी वार्डों के जरुरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उधर क्षेत्र की आदर्श पंचायत परछोड़ में भी पंचायत की ओर घटासनी गांव में मास्क वितरित किए गए। पंचायत प्रधान सरिता चम्बियाल, उपप्रधान रमेश सिंह तथा वार्ड सदस्य मीरा ने घर-घर जाकर लोगों को मास्क बांटे।
पंचायत प्रधान सरिता चम्बियाल ने बताया कि पूरी पंचायत में सभी जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -