
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कांगडा ! प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि वे तो सत्ता के लिए भगवान को भी चुनौति दे देते हैं। जयराम ने खुद कहा कि कांग्रेस सरकार को भगवान भी नही बचा सकता, परंतु जिस भगवान ने हमारी सरकार को बचाया वही भगवान तथा जो हमारे विधायक चुनकर आएंगे वही हमारी सरकार चलाएंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवालों का जबाव दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावों को लेकर प्रचार में जुटी हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार ने सत्ता के दौरान जो कार्य किया तथा प्रदेश में भाजपा पार्टी ने जो कार्य किया उसे हम जनता की अदालत में रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पैसों के बल पर जो सत्ता की कुर्सी हथियाने की कोशिश की यह चुनावों में हमारा मुख्य है तथा कंग्रेस सरकार ने 15 माह में जो आम जनता से कार्य किया उसे जनता की अदालत में रखेंगे। उन्होंने कहा कि बिके हुए विधायकों के बारे में वे ज्यादा बोलना नही चाहते क्योंकि वे तो बेचारे बिके हुए विधायक है। हम भाजपा की नीतियों को जनता के समक्ष रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता पढ़ी लिखी हुई है तथा वे जानती है सही समय पर सही उत्तर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जल्द ही अपने उम्मीदवारों को घोषणा करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावों को लेकर प्रचार में जुटी हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार ने सत्ता के दौरान जो कार्य किया तथा प्रदेश में भाजपा पार्टी ने जो कार्य किया उसे हम जनता की अदालत में रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पैसों के बल पर जो सत्ता की कुर्सी हथियाने की कोशिश की यह चुनावों में हमारा मुख्य है तथा कंग्रेस सरकार ने 15 माह में जो आम जनता से कार्य किया उसे जनता की अदालत में रखेंगे।
उन्होंने कहा कि बिके हुए विधायकों के बारे में वे ज्यादा बोलना नही चाहते क्योंकि वे तो बेचारे बिके हुए विधायक है। हम भाजपा की नीतियों को जनता के समक्ष रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता पढ़ी लिखी हुई है तथा वे जानती है सही समय पर सही उत्तर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जल्द ही अपने उम्मीदवारों को घोषणा करेगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -