
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ! उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से भांग व अफीम उन्मूलन अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भूमि में उगने वाले भांग तथा अफीम के पौधे, समाज में लोगों की विशेषकर युवाओं की, नशा करने, नशीले पदार्थों की तस्करी आदि अपराधों में संलिप्पता का खतरा बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में 21 सितम्बर से 5 अक्तूबर तक भांग तथा अफीम उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश भूमि से भांग तथा अफीम के पौधों को लोगों के सामूहिक प्रयासों से उखाड़कर नष्ट करना है ताकि प्रदेश भूमि को भांग तथा अफीम मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत अभियान के दौरान सभी लोगों को मास्क लगाना होगा तथा सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित समस्त विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को भांग मुक्त करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपना योगदान देकर उपायुक्त परिसर के नजदीक ‘भंाग व अफीम उन्मूलन अभियान- 2020‘ की शुरूआत की। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तोरूल रवीश ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिला को भांग मुक्त बनाना है। उन्होंने समस्त विभाग जनसाधारण, ग्राम पंचायतों, महिला मण्डलों, युवक मण्डलों तथा स्वयं सहायता समूहों आदि से आग्रह किया कि अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपना भरपूर योगदान दें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, डी.एफ.ओ. सरोज भाई पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रकाश दरोच, उप-निदेशक एवं परियोजना अधिकारी राजेन्द्र कुमार गौतम, खण्ड विकास अधिकारी भाग सिंह एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारियों समेेत लगभग 150 सहभागियों ने भाग लिया।
बिलासपुर ! उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से भांग व अफीम उन्मूलन अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भूमि में उगने वाले भांग तथा अफीम के पौधे, समाज में लोगों की विशेषकर युवाओं की, नशा करने, नशीले पदार्थों की तस्करी आदि अपराधों में संलिप्पता का खतरा बने रहते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में 21 सितम्बर से 5 अक्तूबर तक भांग तथा अफीम उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश भूमि से भांग तथा अफीम के पौधों को लोगों के सामूहिक प्रयासों से उखाड़कर नष्ट करना है ताकि प्रदेश भूमि को भांग तथा अफीम मुक्त किया जा सके।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत अभियान के दौरान सभी लोगों को मास्क लगाना होगा तथा सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित समस्त विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को भांग मुक्त करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपना योगदान देकर उपायुक्त परिसर के नजदीक ‘भंाग व अफीम उन्मूलन अभियान- 2020‘ की शुरूआत की।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तोरूल रवीश ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिला को भांग मुक्त बनाना है। उन्होंने समस्त विभाग जनसाधारण, ग्राम पंचायतों, महिला मण्डलों, युवक मण्डलों तथा स्वयं सहायता समूहों आदि से आग्रह किया कि अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपना भरपूर योगदान दें।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, डी.एफ.ओ. सरोज भाई पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रकाश दरोच, उप-निदेशक एवं परियोजना अधिकारी राजेन्द्र कुमार गौतम, खण्ड विकास अधिकारी भाग सिंह एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारियों समेेत लगभग 150 सहभागियों ने भाग लिया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -