
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ! सदर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़क मार्गों के विस्तारीकरण के लिए 200 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है ताकि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सके। यह बात सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने उपमण्डल कुठेड़ा के हरलोग में 12 करोड़ 73 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित होनी वाली हरलोग-ननावां सड़क मार्ग की विधिवत भूमि पूजन के उपरांत चलैहली में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर यातायात के लिए सड़क, स्वास्थ्य, गुणात्मक शिक्षा इत्यादि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं है। उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग को त्रिफालघाट तक जोड़ा जाएगा। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को लम्बी दूरी के लिए भी बस सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि माता हडिम्बा मंदिर सम्पर्क मार्ग के लिए 4 करोड़ रुपये 42 लाख की धनराशि व्यय की जा रहे है। उन्होंने कहा कि चलैहली क्षेत्र स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 20 करोड़ रुपये से गोविन्द सागर जलाश्य से उठाऊ पेयजल योजना पर कार्य किया जा रहा है। जिससे इस क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति की निवार्ध व कम वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जा रहा है। गत् वर्ष 28 विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए गए है और इस वित्तिय वर्ष में 32 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे है और सभी लकड़ी के विद्युत खम्बों को भी बदला जा रहा है। इन कार्यों पर 2.5 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने बताया कि उपमण्डल कुठेड़ा में 13 सम्पर्क मार्गों के निर्माण व स्तरोन्नत कार्यों पर लगभग 32 करोड़ की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण एक वर्ष तक विकास कार्यों पर अवरोध पैदा हुआ लेकिन अब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास कार्यों के गति प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य संतोष कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत सरयूण खास (चलैहली) अमी चंद, ग्राम पंचायत हवाण नीशा देवी, पूर्व प्रधान जगदीश शर्मा, उप प्रधान संदीप कुमार, सदर मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण वी.एन पराशर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बिलासपुर ! सदर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़क मार्गों के विस्तारीकरण के लिए 200 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है ताकि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सके। यह बात सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने उपमण्डल कुठेड़ा के हरलोग में 12 करोड़ 73 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित होनी वाली हरलोग-ननावां सड़क मार्ग की विधिवत भूमि पूजन के उपरांत चलैहली में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर यातायात के लिए सड़क, स्वास्थ्य, गुणात्मक शिक्षा इत्यादि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं है। उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग को त्रिफालघाट तक जोड़ा जाएगा। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को लम्बी दूरी के लिए भी बस सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि माता हडिम्बा मंदिर सम्पर्क मार्ग के लिए 4 करोड़ रुपये 42 लाख की धनराशि व्यय की जा रहे है। उन्होंने कहा कि चलैहली क्षेत्र स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 20 करोड़ रुपये से गोविन्द सागर जलाश्य से उठाऊ पेयजल योजना पर कार्य किया जा रहा है। जिससे इस क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति की निवार्ध व कम वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जा रहा है। गत् वर्ष 28 विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए गए है और इस वित्तिय वर्ष में 32 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे है और सभी लकड़ी के विद्युत खम्बों को भी बदला जा रहा है। इन कार्यों पर 2.5 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने बताया कि उपमण्डल कुठेड़ा में 13 सम्पर्क मार्गों के निर्माण व स्तरोन्नत कार्यों पर लगभग 32 करोड़ की धनराशि व्यय की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण एक वर्ष तक विकास कार्यों पर अवरोध पैदा हुआ लेकिन अब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास कार्यों के गति प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य संतोष कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत सरयूण खास (चलैहली) अमी चंद, ग्राम पंचायत हवाण नीशा देवी, पूर्व प्रधान जगदीश शर्मा, उप प्रधान संदीप कुमार, सदर मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण वी.एन पराशर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -