
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर , 10 सितम्बर ! सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत बल्हचुरानी में 2 लाख रुपए से निर्मित लेगडी बस्ती संपर्क सडक का लोकार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने पंचायत सामूदायिक भवन बल्हचुरानी का भूमि पूजन भी किया । उन्होंने 45 लाख रुपए से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य उपकेंद्र बल्हचुरानी का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र बल्हचुरानी वर्ष 2000 मैं खोला गया था और लंबे समय बाद इसका अपने भवन का निर्माण किया गया है कोरोना के दौर में अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ इस भवन के निर्माण में भी रुकावट नहीं आने दी गई। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत हैं प्रदेश सरकार द्वारा एलोपैथी व आयुर्वेदिक के 800 पदों को स्वीकृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। कुह मझवाड सड़क पर 70 लाख रुपय तथा बल चुरानी सड़क पर 12 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण व उन्नयन के विभिन्न कार्यों पर 350 करोड रुपए तथा पेयजल की विभिन्न परियोजनाओं पर 250 करोड़ रुपए तथा विद्युत परियोजनाओं पर 150 करोड रुपए के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। क्षेत्र वासियों की समस्या को अपनी समस्या समझते हुए हरलोग में उप तहसील खोलकर 30 वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है । उन्होंने कहा कि विकास को बढ़ावा देने के लिए पंचायतों का पुनर्गठन कर बल्हचुरानी पंचायत को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से गुंडागर्दी को समाप्त किया गया है तथा हर नागरिक के लिए शांतिपूर्ण माहौल प्रदान किया गया जिससे विकास कार्यों को भी गति मिली है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एम्स के निर्माण से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए घर द्वार पर सुविधा मिल रही है। बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज देश का दूसरा तथा उत्तर भारत का पहला इस तरह का कॉलेज है जहां अब लगभग 1000 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन तथा साहसिक खेलों को बढ़ावा देने तथा बिलासपुर को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहलूर की संस्कृति को संजोने के लिए महिला मंडल गैहरा, लेंगडी,बल्हचुरानी तथा छुजाला को 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने बल्ह गांव की सड़क के लिए 1 लाख रुपए तथा लेंगडी गांव की सड़क को पूरा करने के लिए ₹2 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र बल्हचुरानी के भवन के निर्माण के लिए 6 बिस्वा भूमि दान करने वाले पंडित किरपाराम जी तथा पंचायत घर के निर्माण के लिए 4 बिस्वा भूमि दान करने वाले राज कुमार को सम्मानित किया । विधायक ने ग्राम पंचायत मल्यावर में भटोली से बगड़ी मार्ग पर बनने वाले पुल तथा मणि खड मल्यावर पानी की स्कीम का भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर महामंत्री भाजपा सदर पवन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य बेलीराम टैगोर, प्रधान ग्राम पंचायत बल्हचुरानी सोमा शर्मा, उप प्रधान राकेश, प्रधान ग्राम पंचायत कूह मझवाड रेखा देवी, प्रधान ग्राम पंचायत चलैहली अमी चंद भारद्वाज, भूमि दान करता किरपाराम व राजकुमार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उप प्रधान ग्राम पंचायत रोहिण रोशन, उप प्रधान चलैहली संदीप शर्मा, भाजपा बूथ अध्यक्ष शिवानंद शास्त्री, ग्राम केंद्र अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, पूर्व प्रधान मल्यावर प्रेम सिंह चंदेल, पूर्व उपप्रधान नानावां दिलाराम शर्मा, कैप्टन रोशन, रूपलाल , प्रीतम सिंह चंदेल, मनोज ठाकुर, ज्ञान सिंह चंदेल, रतन सिंह चंदेल, उजागर सिंह चंदेल, लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता सूरम सिंह, जल शक्ति विभाग सहायक अभियंता अमन सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -