Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
और अधिक खबरें

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm
होम Khabar Himachal Seबिलासपुर ! हमीरपुर व बिलासपुर में रखी एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र की आधारशिला !
  • खबर हिमाचल से

बिलासपुर ! हमीरपुर व बिलासपुर में रखी एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र की आधारशिला !

द्वारा
बिलासपुर ( बिलासपुर ) - May 31, 2021 @ 04:48 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बिलासपुर ! सांसद राज्यसभा और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय वित्त और काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर और बिलासपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमारवीं में 140-140 एलपीएम पीएसए संयंत्रों की आधारशिलाएं रखीं। प्रत्येक एलपीएम पीएसए संयंत्र से 30 बिस्तरों को आॅक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। श्री नड्डा ने नई दिल्ली से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब अधिकांश राष्ट्रीय राजनीतिक दल वर्चुअल क्वारंटीन में थे, तब भाजपा अपने ‘सेवा ही संगठन’ के माध्यम से इस महामारी से लड़ने और आम जनता की पीड़ा को कम करने के लिए प्रदेशवासियों की मदद को आगे आई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी सदी की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है, इसलिए बड़े प्रयास की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष पहली लहर के दौरान और इस वर्ष दूसरी लहर के दौरान भी देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस महामारी के दौरान देश के किसानों की सुविधा के लिए उर्वरकों में अनुदान प्रदान किया, जिससे देश के करोड़ों किसान लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी देश के करोड़ों किसानों को लाभ पहंुचा है और अब तक राज्य के लगभग 9,26,963 पात्र किसानों को इस योजना के अन्तर्गत 1355.80 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महामारी के दौरान प्रभावी रूप से राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है। पिछले वर्ष तक देश में कोरोना वायरस की जांच के लिए केवल एक वायरोलाॅजी प्रयोगशाला उपलब्ध थी, लेकिन आज देश में लगभग 2500 प्रयोगशालाएं कोरोना रोगियों को त्वरित जांच की सुविधा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ने में राज्य की सहायता करने के लिए केन्द्रीय वित्त और काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि 23 फरवरी, 2021 तक राज्य में कोरोना के केवल 200 सक्रिय मामले थे, इसके उपरान्त कोरोना की दूसरी लहर ने राज्य को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि सौभाग्यवश प्रदेश की रिकवरी दर अब 89.3 प्रतिशत है, जिसमें पिछले कुछ दिनों में सुधार देखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड परीक्षण में तेजी लाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जब इस महामारी की शुरूआत हुई थी तब प्रदेश में कोविड जांच के लिए एक भी प्रयोगशाला उपलब्ध नहीं थी और प्रदेश सरकार ने तुरन्त ही आठ आरटी-पीसीआर, 25 ट्ररूनैट और दो सीबीनैट प्रयोगशालाएं स्थापित कीं। दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड परीक्षणों में तेजी लाने के लिए सरकार ने विभिन्न जिलों में लगभग 70 एम्बुलेंस तैनात की हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रथम मार्च, 2021 तक राज्य में 440 बिस्तरों की क्षमता और 32 आईसीयू/वेंटीलेटरयुक्त बिस्तरों वाले केवल 11 समर्पित कोविड अस्पताल/समर्पित कोविड चिकित्सा केन्द्र थे, परन्तु सरकार ने अब लगभग 3500 बिस्तरों की क्षमता और 250 से अधिक आईसीयू/वेंटीलेटरयुक्त बिस्तरों वाली 46 अतिरिक्त सुविधाएं सृजित की हैं। प्रदेश में अब लगभग 4000 बिस्तर और 290 आईसीयू/वेंटीलेटरयुक्त बिस्तरों वाले 57 समर्पित कोविड अस्पताल/समर्पित कोविड चिकित्सा केन्द्र हैं। उन्होंने कहा कि जिला मण्डी के खलियार, जिला कांगड़ा के परौर और सोलन में तीन मेकशिफ्ट अस्पतालों की स्थापना से अब बिस्तरों की क्षमता बढ़कर 5000 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डी-टाइप सिलेंडरों की वर्तमान संख्या लगभग 7755 है और राज्य में 2328 बी-टाइप सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 15 किलोलीटर की लिक्विड आॅक्सीजन क्रायो सुविधा उपलब्ध है और आईजीएमसी में लगभग 350 डी-टाइप की क्षमता वाली एक एयर सेपरेशन यूनिट (एएसयू) सुविधा को कार्यान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गत दिवस आईजीएमसी शिमला में 20 किलोलीटर क्रायोजेनिक टैंक की एलएमओ सुविधा का उद्घाटन किया गया है। पीएसए संयंत्र पिछले कुछ महीनों में राज्य के संसाधनों में जोड़े गए हैं, जो अब डाॅ वाईएसपीजीएमसी नाहन, पंडित जेएलएनजीएमसी चंबा, डाॅ आरकेजीएमसी हमीरपुर, जेडएच धर्मशाला, डीडीयू शिमला और एसएलबीएसजीएमसी नेरचैक में क्रियाशील हैं। उन्होंने कहा कि एमसीएच जेडएच मंडी और सीएच पालमपुर में 1000 एलपीएम के दो पीएसए संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लोगों को टीकाकरण की लगभग 23.59 लाख खुराकें उपलब्ध करवाई गयी हैं। वैक्सिन के शून्य प्रतिशत वेस्टेज करने वाले देश के कुछ राज्यों में से हिमाचल प्रदेश एक है। उन्होंने इस महामारी से निपटने के लिए केंद्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट मामले राज्यमंत्री द्वारा प्रदेश को दिए गए उदार योगदान के लिए उनका अभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल के दो वर्ष और कुल सात वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। यह कार्यकाल देश के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व शक्ति और विश्व गुरु के रूप में उभरा है। केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय भाजपाध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय भाजपाध्यक्ष के प्रयासों से संभव हो पाया है कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी ने कोविड-19 मरीजों और उनके परिवारों की यथासंभव सहायता की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की शुरूआती समय में देश में एक भी पी.पी.ई किट का उत्पादन नहीं होता था, जबकि आज देश में प्रतिदिन 20 लाख पी.पी.ई किट का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को कोविड वैक्सिन की 23 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आॅक्सीजन बैंक स्थापित किया जाएगा, जिससे 700 बिस्तरों को निर्बाध आॅक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाजपाध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस आॅक्सीजन बैंक के लिए 108 आॅक्सीजन कन्संट्रेटरों और 160 आॅक्सीजन सिलेंडरों पहली खेप रवाना करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रदेश भाजपाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जबकि विधायक झंडूता जे.आर.कटवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित रहे।

बिलासपुर ! सांसद राज्यसभा और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय वित्त और काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर और बिलासपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमारवीं में 140-140 एलपीएम पीएसए संयंत्रों की आधारशिलाएं रखीं। प्रत्येक एलपीएम पीएसए संयंत्र से 30 बिस्तरों को आॅक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

श्री नड्डा ने नई दिल्ली से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब अधिकांश राष्ट्रीय राजनीतिक दल वर्चुअल क्वारंटीन में थे, तब भाजपा अपने ‘सेवा ही संगठन’ के माध्यम से इस महामारी से लड़ने और आम जनता की पीड़ा को कम करने के लिए प्रदेशवासियों की मदद को आगे आई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी सदी की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है, इसलिए बड़े प्रयास की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष पहली लहर के दौरान और इस वर्ष दूसरी लहर के दौरान भी देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस महामारी के दौरान देश के किसानों की सुविधा के लिए उर्वरकों में अनुदान प्रदान किया, जिससे देश के करोड़ों किसान लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी देश के करोड़ों किसानों को लाभ पहंुचा है और अब तक राज्य के लगभग 9,26,963 पात्र किसानों को इस योजना के अन्तर्गत 1355.80 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महामारी के दौरान प्रभावी रूप से राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है। पिछले वर्ष तक देश में कोरोना वायरस की जांच के लिए केवल एक वायरोलाॅजी प्रयोगशाला उपलब्ध थी, लेकिन आज देश में लगभग 2500 प्रयोगशालाएं कोरोना रोगियों को त्वरित जांच की सुविधा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ने में राज्य की सहायता करने के लिए केन्द्रीय वित्त और काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि 23 फरवरी, 2021 तक राज्य में कोरोना के केवल 200 सक्रिय मामले थे, इसके उपरान्त कोरोना की दूसरी लहर ने राज्य को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि सौभाग्यवश प्रदेश की रिकवरी दर अब 89.3 प्रतिशत है, जिसमें पिछले कुछ दिनों में सुधार देखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड परीक्षण में तेजी लाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जब इस महामारी की शुरूआत हुई थी तब प्रदेश में कोविड जांच के लिए एक भी प्रयोगशाला उपलब्ध नहीं थी और प्रदेश सरकार ने तुरन्त ही आठ आरटी-पीसीआर, 25 ट्ररूनैट और दो सीबीनैट प्रयोगशालाएं स्थापित कीं। दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड परीक्षणों में तेजी लाने के लिए सरकार ने विभिन्न जिलों में लगभग 70 एम्बुलेंस तैनात की हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रथम मार्च, 2021 तक राज्य में 440 बिस्तरों की क्षमता और 32 आईसीयू/वेंटीलेटरयुक्त बिस्तरों वाले केवल 11 समर्पित कोविड अस्पताल/समर्पित कोविड चिकित्सा केन्द्र थे, परन्तु सरकार ने अब लगभग 3500 बिस्तरों की क्षमता और 250 से अधिक आईसीयू/वेंटीलेटरयुक्त बिस्तरों वाली 46 अतिरिक्त सुविधाएं सृजित की हैं। प्रदेश में अब लगभग 4000 बिस्तर और 290 आईसीयू/वेंटीलेटरयुक्त बिस्तरों वाले 57 समर्पित कोविड अस्पताल/समर्पित कोविड चिकित्सा केन्द्र हैं। उन्होंने कहा कि जिला मण्डी के खलियार, जिला कांगड़ा के परौर और सोलन में तीन मेकशिफ्ट अस्पतालों की स्थापना से अब बिस्तरों की क्षमता बढ़कर 5000 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डी-टाइप सिलेंडरों की वर्तमान संख्या लगभग 7755 है और राज्य में 2328 बी-टाइप सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 15 किलोलीटर की लिक्विड आॅक्सीजन क्रायो सुविधा उपलब्ध है और आईजीएमसी में लगभग 350 डी-टाइप की क्षमता वाली एक एयर सेपरेशन यूनिट (एएसयू) सुविधा को कार्यान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गत दिवस आईजीएमसी शिमला में 20 किलोलीटर क्रायोजेनिक टैंक की एलएमओ सुविधा का उद्घाटन किया गया है। पीएसए संयंत्र पिछले कुछ महीनों में राज्य के संसाधनों में जोड़े गए हैं, जो अब डाॅ वाईएसपीजीएमसी नाहन, पंडित जेएलएनजीएमसी चंबा, डाॅ आरकेजीएमसी हमीरपुर, जेडएच धर्मशाला, डीडीयू शिमला और एसएलबीएसजीएमसी नेरचैक में क्रियाशील हैं। उन्होंने कहा कि एमसीएच जेडएच मंडी और सीएच पालमपुर में 1000 एलपीएम के दो पीएसए संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लोगों को टीकाकरण की लगभग 23.59 लाख खुराकें उपलब्ध करवाई गयी हैं। वैक्सिन के शून्य प्रतिशत वेस्टेज करने वाले देश के कुछ राज्यों में से हिमाचल प्रदेश एक है। उन्होंने इस महामारी से निपटने के लिए केंद्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट मामले राज्यमंत्री द्वारा प्रदेश को दिए गए उदार योगदान के लिए उनका अभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल के दो वर्ष और कुल सात वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। यह कार्यकाल देश के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व शक्ति और विश्व गुरु के रूप में उभरा है।

केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय भाजपाध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय भाजपाध्यक्ष के प्रयासों से संभव हो पाया है कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी ने कोविड-19 मरीजों और उनके परिवारों की यथासंभव सहायता की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की शुरूआती समय में देश में एक भी पी.पी.ई किट का उत्पादन नहीं होता था, जबकि आज देश में प्रतिदिन 20 लाख पी.पी.ई किट का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को कोविड वैक्सिन की 23 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आॅक्सीजन बैंक स्थापित किया जाएगा, जिससे 700 बिस्तरों को निर्बाध आॅक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाजपाध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस आॅक्सीजन बैंक के लिए 108 आॅक्सीजन कन्संट्रेटरों और 160 आॅक्सीजन सिलेंडरों पहली खेप रवाना करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जबकि विधायक झंडूता जे.आर.कटवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख बिलासपुर ! जिला में अब तक 144659 लोगों का किया जा चुका टीकाकरण !
पिछला लेख बिलासपुर ! हिमकेयर योजना में अब केवल नवीनीकरण की सुविधा रहेगी उपलब्ध !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !

February 11, 2026 @ 04:06 pm

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

K S Premi --February 12, 2026 @ 10:21 am

0
चम्बा !  लोक निर्माण विभाग जिला चम्वा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

ज्योतिष,खबर हिमाचल से

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !