
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
भरमौर , 30 अक्टूबर [ के. एस. प्रेमी] ! भरमौर की दूरदराज की बड़ग्राम पंचायत के तहत आने वाले मोठू लडोगी गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। जबकि तीसरे घर के बरामदे को भी नुकसान हुआ है। अन्य घरों को आग से बचाने में ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत की। जीत सिंह तथा नन्द लाल पुत्र पूर्ण चंद के दो मंजिला मकान के 4 कमरे आग की भेंट चढ़ गए ,जबकि कंचन के घर को भी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि ये अग्निकांड शाम के समय हुआ जब सभी गांववासी अपने अपने घरों में ही मौजूद थे, जिन्होंने संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया और पूरे गांव को जलने से बचा लिया। आग लगने के कारणों की कोई जानकारी नही है। जनजातीय क्षेत्र में सर्दियों के लिये पशुओं के लिए चारे का जो भी भंडारण लोग करते हैं, उसे घरों के अंदर ही रखते हैं, जो अक्सर अग्निकांड का कारण बनते रहे हैं। घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गयी है। आग कैसे लगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
भरमौर , 30 अक्टूबर [ के. एस. प्रेमी] ! भरमौर की दूरदराज की बड़ग्राम पंचायत के तहत आने वाले मोठू लडोगी गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। जबकि तीसरे घर के बरामदे को भी नुकसान हुआ है। अन्य घरों को आग से बचाने में ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत की। जीत सिंह तथा नन्द लाल पुत्र पूर्ण चंद के दो मंजिला मकान के 4 कमरे आग की भेंट चढ़ गए ,जबकि कंचन के घर को भी नुकसान हुआ है।
गनीमत रही कि ये अग्निकांड शाम के समय हुआ जब सभी गांववासी अपने अपने घरों में ही मौजूद थे, जिन्होंने संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया और पूरे गांव को जलने से बचा लिया। आग लगने के कारणों की कोई जानकारी नही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
जनजातीय क्षेत्र में सर्दियों के लिये पशुओं के लिए चारे का जो भी भंडारण लोग करते हैं, उसे घरों के अंदर ही रखते हैं, जो अक्सर अग्निकांड का कारण बनते रहे हैं। घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गयी है। आग कैसे लगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -