Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
और अधिक खबरें

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm
होम Khabar Himachal Seमंडी ! बहुमत ही नहीं नज़रों से भी गिर गई है सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर !
  • खबर हिमाचल से

मंडी ! बहुमत ही नहीं नज़रों से भी गिर गई है सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर !

द्वारा
मंडी ( मंडी ) - April 7, 2024 @ 10:05 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी , 07 अप्रैल ! पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी में संसदीय क्षेत्र मीडिया सेंटर का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारवार्ता में एक के बाद एक कांग्रेस पर ताबड़तोड हमले किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार न केवल बहुमत से गिर चुकी है बल्कि लोगों की नज़रों से भी उत्तर चुकी है। ऐसे में हिमाचल में उपजे इस राजनीतिक हालात के लिए भाजपा को दोष देना कांग्रेस नेता बंद करें उन्होंने कहा मैं बड़ा सपष्ट कर देना चाहता हूं कि इसके लिए कोई कसूरवार है तो स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि वे पल पल पलटुराम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों को उकसाने में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह की भूमिका अहम थी लेकिन विधायकों को उकसाने के बाद खुद दोनों ने यू-टर्न ले लिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह की भूमिका के बारे में वे कभी बाद में और विस्तार से बात भी करेंगे और खुलासा भी लेकिन दोनों ने सीएम सुक्खू और अपनी ही सरकार के बारे में जो कुछ कहा उसी से विधायक आक्रोषित हुए। उन्होंने कहा कि अब विक्रमादित्य सिंह को पलटू राम के नहीं बल्कि ’’पल पल पलटूराम’’ के नाम से पहचाना जाने लगा है। वो अपने हर बयान से पलट जाते हैं। यदि वो चुनावी मैदान में उतरते हैं तो फिर विस्तार से बातें होंगी। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की तरफ से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ की जा रही टिप्पणीयों पर बोलते हुए कहा कि इस विषय पर कंगना रनौत पहले ही स्पष्टीकरण दे चुकी है लेकिन कांग्रेस इसका दुष्प्रचार करने में जुटी हुई है। पार्टी ने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही कंगना को टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है जोकि कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कांग्रेस इसे इसी तरह मुद्दा बनाती रही तो फिर इसकी चुनाव आयोग में शिकायत की जाएगी। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर भी जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि आज हालत यह हो गए हैं कि विधायक सरकार को छोड़कर जा रहे हैं जबकि मौजूदा सांसद चुनाव लड़ने से इनकार कर रही है। लेकिन इन सबके बीच भाजपा को दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार जनता की नजरों और बहुमत के हिसाब से गिर चुकी है। सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी माह कोर्ट में सुनवाई के लिए सीपीएस की नियुक्ति को लेकर फैसला आने वाला है। अभी 34 विधायकों के साथ बहुमत का दावा भरने वाले मुख्यमंत्री ऐसे में बताएं कि अगर ये छः भी गए तो सरकार आपकी कैसे बचेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस सरकार ने गैर संवैधानिक तरीके से सीपीएस की नियुक्ति कर रखी है और जल्द वे जाने वाले हैं। ऐसे में ये सरकार अब नहीं बचेगी। इस मौके पर उनके साथ सदर विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट, डिप्टी मेयर माधुरी कपूर, जिला मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर, प्रवक्ता प्रताप ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, मंडल अध्यक्ष मुनीश कपूर सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के बल्ह विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के हर वर्ग का उत्थान सुनिश्चित हुआ है। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आज देश के करोड़ों अनुसूचित जाति वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। यह क्रम और भी बेहतर तरीक़े से आगे भी चलता रहेगा। प्रधानमंत्री हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। आमजन मानस की सेवा ही मोदी के राजनीति और जीवन का लक्ष्य हैं। आज देश का हर वर्ग प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी साथी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

मंडी , 07 अप्रैल ! पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी में संसदीय क्षेत्र मीडिया सेंटर का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारवार्ता में एक के बाद एक कांग्रेस पर ताबड़तोड हमले किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार न केवल बहुमत से गिर चुकी है बल्कि लोगों की नज़रों से भी उत्तर चुकी है।

ऐसे में हिमाचल में उपजे इस राजनीतिक हालात के लिए भाजपा को दोष देना कांग्रेस नेता बंद करें उन्होंने कहा मैं बड़ा सपष्ट कर देना चाहता हूं कि इसके लिए कोई कसूरवार है तो स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि वे पल पल पलटुराम हैं।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों को उकसाने में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह की भूमिका अहम थी लेकिन विधायकों को उकसाने के बाद खुद दोनों ने यू-टर्न ले लिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह की भूमिका के बारे में वे कभी बाद में और विस्तार से बात भी करेंगे और खुलासा भी लेकिन दोनों ने सीएम सुक्खू और अपनी ही सरकार के बारे में जो कुछ कहा उसी से विधायक आक्रोषित हुए।

उन्होंने कहा कि अब विक्रमादित्य सिंह को पलटू राम के नहीं बल्कि ’’पल पल पलटूराम’’ के नाम से पहचाना जाने लगा है। वो अपने हर बयान से पलट जाते हैं। यदि वो चुनावी मैदान में उतरते हैं तो फिर विस्तार से बातें होंगी।

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की तरफ से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ की जा रही टिप्पणीयों पर बोलते हुए कहा कि इस विषय पर कंगना रनौत पहले ही स्पष्टीकरण दे चुकी है लेकिन कांग्रेस इसका दुष्प्रचार करने में जुटी हुई है। पार्टी ने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही कंगना को टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है जोकि कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कांग्रेस इसे इसी तरह मुद्दा बनाती रही तो फिर इसकी चुनाव आयोग में शिकायत की जाएगी।

जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर भी जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि आज हालत यह हो गए हैं कि विधायक सरकार को छोड़कर जा रहे हैं जबकि मौजूदा सांसद चुनाव लड़ने से इनकार कर रही है। लेकिन इन सबके बीच भाजपा को दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार जनता की नजरों और बहुमत के हिसाब से गिर चुकी है। सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसी माह कोर्ट में सुनवाई के लिए सीपीएस की नियुक्ति को लेकर फैसला आने वाला है। अभी 34 विधायकों के साथ बहुमत का दावा भरने वाले मुख्यमंत्री ऐसे में बताएं कि अगर ये छः भी गए तो सरकार आपकी कैसे बचेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस सरकार ने गैर संवैधानिक तरीके से सीपीएस की नियुक्ति कर रखी है और जल्द वे जाने वाले हैं। ऐसे में ये सरकार अब नहीं बचेगी।

इस मौके पर उनके साथ सदर विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट, डिप्टी मेयर माधुरी कपूर, जिला मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर, प्रवक्ता प्रताप ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, मंडल अध्यक्ष मुनीश कपूर सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के बल्ह विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के हर वर्ग का उत्थान सुनिश्चित हुआ है।

मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आज देश के करोड़ों अनुसूचित जाति वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। यह क्रम और भी बेहतर तरीक़े से आगे भी चलता रहेगा। प्रधानमंत्री हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। आमजन मानस की सेवा ही मोदी के राजनीति और जीवन का लक्ष्य हैं।

आज देश का हर वर्ग प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी साथी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! इस सरकार की स्थित ढाक के तीन पात जैसी, प्रदेश को पीछे लेजाने का काम किया है : त्रिलोक !
पिछला लेख शिमला ! विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर संजौली में जन स्वास्थ्य अभियान ने किया " स्वास्थ्य संवाद " का आयोजन !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !

February 11, 2026 @ 04:06 pm

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

K S Premi --February 12, 2026 @ 10:21 am

0
चम्बा !  लोक निर्माण विभाग जिला चम्वा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

ज्योतिष,खबर हिमाचल से

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !