Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
और अधिक खबरें

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm
होम Khabar Himachal Seमुुख्यमंत्री ने जिला मण्डी के भंगरोटू में मेक शिफ्ट अस्पताल का लोकार्पण किया !
  • खबर हिमाचल से

मुुख्यमंत्री ने जिला मण्डी के भंगरोटू में मेक शिफ्ट अस्पताल का लोकार्पण किया !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - मंडी ( मंडी ) - June 3, 2021 @ 07:17 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के भंगरोटू में नवनिर्मित मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया। इसके उपरान्त उन्होंने अस्पताल के सभी खण्डों का अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात् मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल कोविड महामारी से निपटने में सहायक सिद्ध होगा। इस महामारी के समाप्त होने के बाद यह अस्पताल सुपर स्पेशियेलिटी सुविधा के तौर पर उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट से दृढ़ता के साथ निपटने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के विस्तार के साथ-साथ इसे सुदृढ़ करने तथा क्षमता निर्माण में बेहतरीन काम किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के बेहतर प्रबंधन के परिणामस्वरूप ही कोरोना मामलों में वृद्धि होने की परिस्थिति में भी मरीजों के लिए आॅक्सीजन बैड और आॅक्सीजन आपूर्ति की कमी नहीं आई। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कोविड काल में ही राज्य में आठ पीएसए आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं तथा 12 और प्लांट लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले केवल 50 वेंटिलेटर उपलब्ध थे, जिनमें से भी कुछ ठीक से कार्य नहीं करते थे। वर्तमान प्रदेश सरकार ने 700 कार्यशील वेंटिलेटर स्थापित किए है। इसके अलावा आज प्रदेश में 1700 आॅक्सीजन कन्संट्रेटर भी उपलब्ध हैं। जय राम ठाकुर ने प्रदेश का आॅक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के लिए आॅक्सीजन कोटा 15 मीट्रिक टन था, जिसे प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने बढ़ाकर 40 मीट्रिक टन कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए प्रदेश में आॅक्सीजन बैड की संख्या 1200 से 5000 तक बढ़ाई गई है तथा अत्याधुनिक मेक शिफ्ट सुविधाएं निर्मित की गई हैं। राधा स्वामी सत्संग आश्रम परौर में 250, खलियार और सोलन में 200-200 आॅक्सीजनयुक्त बैड सुविधा निर्मित की गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए राधा स्वामी सत्संग प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले 10-12 दिनों में कोविड मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। एक समय में सक्रिय मामलों की संख्या 40 हजार से अधिक पहुंच गई थी, जो अब घट कर लगभग 11 हजार हो गई है तथा मृत्युदर में भी कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी रहने पर कोविड केयर के लिए समर्पित मौजूदा स्वास्थ्य संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से डिनोटिफाई किया जाएगा। इस मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल का निर्माण 2300 वर्ग मीटर क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस अस्पताल में 104 आॅक्सीजन युक्त बिस्तर, 18 बैड की आईसीयू सुविधा और 10 बिस्तरों के लेबर कम रिकवरी रूम सहित आॅपरेशन थियेटर की सुविधा उपलब्ध है। आॅपरेशन थियेटर में हार्ट अटैक जैसे मामलों में हृदय गति को सामान्य लाने के लिए अत्याधुनिक डीफिब्रिलेटर मशीन लगाई गई है। यहां ऐनेसथिसिया वर्क स्टेशन भी स्थापित किया गया है। अस्पताल में मैनीफोल्ड आॅक्सीजन प्लांट से हर बैड के लिए आॅक्सीजन आपूर्ति की सुविधा प्रदान की गई हैै। जय राम ठाकुर ने मण्डी जिला में कोरोना की स्थिति और रोकथाम को लेकर किए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचैक मण्डी के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भी की। मुख्यमंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत पूर्व तैयारी और क्षमता में वृद्धि करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सटीक रणनीति एवं पूर्व तैयारी बहुत जरूरी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकती है, इसे देखते हुए प्रदेश में बच्चों की स्वास्थ्य जरूरतों के अनुरूप सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। पूर्व तैयारी के तौर पर आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण और अन्य सुविधाओं का प्रबन्ध किया जा रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। 15 जून के बाद प्रदेश में 18 प्लस समूह के लिए फिर से वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी और टीकाकरण कार्य तेज गति से चलेगा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के भंगरोटू में नवनिर्मित मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया। इसके उपरान्त उन्होंने अस्पताल के सभी खण्डों का अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया।

इसके पश्चात् मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल कोविड महामारी से निपटने में सहायक सिद्ध होगा। इस महामारी के समाप्त होने के बाद यह अस्पताल सुपर स्पेशियेलिटी सुविधा के तौर पर उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट से दृढ़ता के साथ निपटने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के विस्तार के साथ-साथ इसे सुदृढ़ करने तथा क्षमता निर्माण में बेहतरीन काम किया है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के बेहतर प्रबंधन के परिणामस्वरूप ही कोरोना मामलों में वृद्धि होने की परिस्थिति में भी मरीजों के लिए आॅक्सीजन बैड और आॅक्सीजन आपूर्ति की कमी नहीं आई।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कोविड काल में ही राज्य में आठ पीएसए आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं तथा 12 और प्लांट लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले केवल 50 वेंटिलेटर उपलब्ध थे, जिनमें से भी कुछ ठीक से कार्य नहीं करते थे। वर्तमान प्रदेश सरकार ने 700 कार्यशील वेंटिलेटर स्थापित किए है। इसके अलावा आज प्रदेश में 1700 आॅक्सीजन कन्संट्रेटर भी उपलब्ध हैं।

जय राम ठाकुर ने प्रदेश का आॅक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश के लिए आॅक्सीजन कोटा 15 मीट्रिक टन था, जिसे प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने बढ़ाकर 40 मीट्रिक टन कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए प्रदेश में आॅक्सीजन बैड की संख्या 1200 से 5000 तक बढ़ाई गई है तथा अत्याधुनिक मेक शिफ्ट सुविधाएं निर्मित की गई हैं। राधा स्वामी सत्संग आश्रम परौर में 250, खलियार और सोलन में 200-200 आॅक्सीजनयुक्त बैड सुविधा निर्मित की गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए राधा स्वामी सत्संग प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले 10-12 दिनों में कोविड मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। एक समय में सक्रिय मामलों की संख्या 40 हजार से अधिक पहुंच गई थी, जो अब घट कर लगभग 11 हजार हो गई है तथा मृत्युदर में भी कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी रहने पर कोविड केयर के लिए समर्पित मौजूदा स्वास्थ्य संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से डिनोटिफाई किया जाएगा।

इस मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल का निर्माण 2300 वर्ग मीटर क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस अस्पताल में 104 आॅक्सीजन युक्त बिस्तर, 18 बैड की आईसीयू सुविधा और 10 बिस्तरों के लेबर कम रिकवरी रूम सहित आॅपरेशन थियेटर की सुविधा उपलब्ध है।

आॅपरेशन थियेटर में हार्ट अटैक जैसे मामलों में हृदय गति को सामान्य लाने के लिए अत्याधुनिक डीफिब्रिलेटर मशीन लगाई गई है। यहां ऐनेसथिसिया वर्क स्टेशन भी स्थापित किया गया है। अस्पताल में मैनीफोल्ड आॅक्सीजन प्लांट से हर बैड के लिए आॅक्सीजन आपूर्ति की सुविधा प्रदान की गई हैै।

जय राम ठाकुर ने मण्डी जिला में कोरोना की स्थिति और रोकथाम को लेकर किए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचैक मण्डी के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भी की।

मुख्यमंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत पूर्व तैयारी और क्षमता में वृद्धि करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सटीक रणनीति एवं पूर्व तैयारी बहुत जरूरी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकती है, इसे देखते हुए प्रदेश में बच्चों की स्वास्थ्य जरूरतों के अनुरूप सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। पूर्व तैयारी के तौर पर आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण और अन्य सुविधाओं का प्रबन्ध किया जा रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। 15 जून के बाद प्रदेश में 18 प्लस समूह के लिए फिर से वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी और टीकाकरण कार्य तेज गति से चलेगा।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! निजी कोविड टीकाकरण केंद्र करेंगे राज्य में टीकाकरण अभियान आरम्भ !
पिछला लेख शिमला ! विश्व बैंक से 160 मिलियन यू.एस. डालर के ऋण की सैद्धान्तिक मंजूरी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !

February 11, 2026 @ 04:06 pm

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

K S Premi --February 12, 2026 @ 10:21 am

0
चम्बा !  लोक निर्माण विभाग जिला चम्वा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

ज्योतिष,खबर हिमाचल से

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !