Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

      Khabar Himachal Se

      सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !
  • शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !
  • सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !
  • शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !
  • हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !
  • मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !
  • हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध !
  • हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !
  • चम्बा ! उपायुक्त ने चुराह और सलूणी उपमंडल का किया दौरा  !
  • !! राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार !!
  • शिमला ! शहर में यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए जा रहे सशक्त कदम ! 
  • ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !
  • शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !
  • शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई !
  • शिमला ! रॉयल एनफ़ील्ड आइस हॉकी लीग सीज़न 3: अंतिम पीरियड के जोरदार उछाल के साथ हुमास वॉरियर्स ने पुरुष खिताब जीता !
  • बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिलासपुर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत !
  • सिरमौर ! अपने नेताओं द्वारा रखी गई मांगों को भी बातों ही बातों में टाल गए सीएम : विधायक रीना कश्यप !
  • शिमला ! विधानसभा सत्र के दौरान रहेगी मजबूत कानून व्यवस्था- उपायुक्त !
  • चम्बा ! शिवानी शर्मा को सर्वसहमति से चुना गया सर्व टीजीटी कैडर महासंघ जिला चम्बा का प्रधान  !
और अधिक खबरें

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

February 15, 2026 @ 09:37 pm

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

February 15, 2026 @ 09:20 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! आधुनिक जरूरतों के अनुरूप पर्यटन गतिविधियों के विकास को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! आधुनिक जरूरतों के अनुरूप पर्यटन गतिविधियों के विकास को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - November 7, 2023 @ 04:50 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,07 नवंबर ! हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां एवं यहां की आबोहवा देश-विदेश से सैलानियों को वर्षभर आकर्षित करती रही हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार हिमाचल को पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है ताकि युवाओं के लिए रोजगार तथा स्थानीय लोगों की आय में बढ़ौत्तरी सुनिश्चित की जा सके। इसके दृष्टिगत ट्रैकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग तथा रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को विशेष तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार के प्रयास अब हकीकत में भी नज़र आने लगे हैं। हाल ही में हमीरपुर जिला के नादौन में ब्यास नदी में तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैम्पियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इसमें नेपाल, भूटान और कजाकिस्तान जैसे देशों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुल्लू-मनाली के उपरान्त नादौन ब्यास नदी पर राफ्टिंग का नया केन्द्र बनकर उभरा है। नादौन क्षेत्र में पर्यटन विकास के दृष्टिगत एशियन विकास बैंक की मदद से 2500 करोड़ रुपये की परियोजना भी प्रस्तावित है। इससे पूर्व बिलासपुर जिला में स्थित गोविन्द सागर झील में भी जल क्रीड़ा से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। मण्डी जिला के ततापानी में कोल बांध झील में भी जल क्रीड़ा पर आधारित साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कांगड़ा जिला के पौंग डैम में वाटर स्पोर्ट्स, शिकारा, क्रूज़ तथा यॉट इत्यादि की भी व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश सरकार पारम्परिक पर्यटन के साथ-साथ आधुनिक जरूरतों के अनुरूप पर्यटन गतिविधियों के विकास को बढ़ावा दे रही है। पर्यटन राजधानी कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ कोर्स का निर्माण प्रस्तावित है। बनखण्डी में 300 करोड़ रुपये की लागत से चिड़िया घर का निर्माण किया जा रहा है। सरकार ने अपने प्रथम बजट में ही 60 करोड़ रुपये का प्रावधान इसके पहले चरण के निर्माण के लिए किया है। स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए ‘पर्यटक ग्राम’ की स्थापना भी की जा रही है। इसमें स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तकला, संगीत इत्यादि को प्रसारित करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। पर्यटन क्षेत्र को नए आयाम देते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘ओल्ड एज होम’ विकसित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एशियन विकास बैंक की सहायता से 1311 करोड़ रुपये की एक व्यापक पर्यटन विकास योजना की घोषणा सरकार ने इस वर्ष के बजट में की है। इसके अंतर्गत कांगड़ा जिला में 390 करोड़ रुपये, हमीरपुर जिला में 257 करोड़ रुपये, कुल्लू जिला में 229 करोड़ रुपये, शिमला जिला में 123 करोड़ रुपये तथा मण्डी जिला में 138 करोड़ रुपये व अन्य स्थानों पर 174 करोड़ रुपये पर्यटन विकास पर व्यय किए जाएंगे। इसके तहत पर्यटन स्थलों पर आधुनिक सुविधाएं, इलैक्ट्रिक बसें, जल क्रीड़ा, थीम पार्क, सड़क किनारे प्रसाधन सहित अन्य सुविधाएं, उच्च स्तरीय फूड कोर्ट, विरासत स्थलों के सौन्दर्यकरण और ईको टूरिज्म के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। ग्रीष्म एवं शीतकालीन खेलों का सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने के दृष्टिगत शिमला आईस स्केटिंग रिंक का उन्नयन करने के साथ ही मनाली में आईस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का मानना है कि स्थानीय युवाओं को पर्यटन के साथ जोड़कर रोजगार के स्थायी अवसर सृजित किए जा सकते हैं। इससे पर्यटन विकास सुनिश्चित होगा और प्रदेश के राजस्व में भी बढ़ौत्तरी हो सकेगी। पर्यटन तथा आतिथ्य क्षेत्रों में क्षमता निर्माण से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं को पर्यटन क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाने पर भी विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs

शिमला ,07 नवंबर ! हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां एवं यहां की आबोहवा देश-विदेश से सैलानियों को वर्षभर आकर्षित करती रही हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार हिमाचल को पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है ताकि युवाओं के लिए रोजगार तथा स्थानीय लोगों की आय में बढ़ौत्तरी सुनिश्चित की जा सके। इसके दृष्टिगत ट्रैकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग तथा रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को विशेष तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार के प्रयास अब हकीकत में भी नज़र आने लगे हैं। हाल ही में हमीरपुर जिला के नादौन में ब्यास नदी में तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैम्पियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इसमें नेपाल, भूटान और कजाकिस्तान जैसे देशों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुल्लू-मनाली के उपरान्त नादौन ब्यास नदी पर राफ्टिंग का नया केन्द्र बनकर उभरा है। नादौन क्षेत्र में पर्यटन विकास के दृष्टिगत एशियन विकास बैंक की मदद से 2500 करोड़ रुपये की परियोजना भी प्रस्तावित है। इससे पूर्व बिलासपुर जिला में स्थित गोविन्द सागर झील में भी जल क्रीड़ा से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। मण्डी जिला के ततापानी में कोल बांध झील में भी जल क्रीड़ा पर आधारित साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कांगड़ा जिला के पौंग डैम में वाटर स्पोर्ट्स, शिकारा, क्रूज़ तथा यॉट इत्यादि की भी व्यवस्था की जा रही है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

प्रदेश सरकार पारम्परिक पर्यटन के साथ-साथ आधुनिक जरूरतों के अनुरूप पर्यटन गतिविधियों के विकास को बढ़ावा दे रही है। पर्यटन राजधानी कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ कोर्स का निर्माण प्रस्तावित है। बनखण्डी में 300 करोड़ रुपये की लागत से चिड़िया घर का निर्माण किया जा रहा है। सरकार ने अपने प्रथम बजट में ही 60 करोड़ रुपये का प्रावधान इसके पहले चरण के निर्माण के लिए किया है। स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए ‘पर्यटक ग्राम’ की स्थापना भी की जा रही है। इसमें स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तकला, संगीत इत्यादि को प्रसारित करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। पर्यटन क्षेत्र को नए आयाम देते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘ओल्ड एज होम’ विकसित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त एशियन विकास बैंक की सहायता से 1311 करोड़ रुपये की एक व्यापक पर्यटन विकास योजना की घोषणा सरकार ने इस वर्ष के बजट में की है। इसके अंतर्गत कांगड़ा जिला में 390 करोड़ रुपये, हमीरपुर जिला में 257 करोड़ रुपये, कुल्लू जिला में 229 करोड़ रुपये, शिमला जिला में 123 करोड़ रुपये तथा मण्डी जिला में 138 करोड़ रुपये व अन्य स्थानों पर 174 करोड़ रुपये पर्यटन विकास पर व्यय किए जाएंगे। इसके तहत पर्यटन स्थलों पर आधुनिक सुविधाएं, इलैक्ट्रिक बसें, जल क्रीड़ा, थीम पार्क, सड़क किनारे प्रसाधन सहित अन्य सुविधाएं, उच्च स्तरीय फूड कोर्ट, विरासत स्थलों के सौन्दर्यकरण और ईको टूरिज्म के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। ग्रीष्म एवं शीतकालीन खेलों का सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने के दृष्टिगत शिमला आईस स्केटिंग रिंक का उन्नयन करने के साथ ही मनाली में आईस स्केटिंग तथा रोलर स्केटिंग का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का मानना है कि स्थानीय युवाओं को पर्यटन के साथ जोड़कर रोजगार के स्थायी अवसर सृजित किए जा सकते हैं। इससे पर्यटन विकास सुनिश्चित होगा और प्रदेश के राजस्व में भी बढ़ौत्तरी हो सकेगी। पर्यटन तथा आतिथ्य क्षेत्रों में क्षमता निर्माण से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं को पर्यटन क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाने पर भी विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है।


साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! प्राकृतिक आपदाओं से ज़िला में 451 करोड़ रुपयों के नुकसान का आकलन  : विधानसभा अध्यक्ष ! 
पिछला लेख !! राशिफल 07 नवंबर 2023 मंगलवार !!

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

February 14, 2026 @ 08:52 pm

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

February 15, 2026 @ 09:37 pm

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

विशाल सूद-February 15, 2026 @ 09:37 pm

0
शिमला, 15 फरवरी  [ विशाल सूद  ] !  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनि भारद्वाज ने

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

February 15, 2026 @ 09:20 pm

मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

February 15, 2026 @ 09:11 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !