Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

      Khabar Himachal Se

      सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !
  • शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !
  • सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !
  • शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !
  • हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !
  • मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !
  • हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध !
  • हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !
  • चम्बा ! उपायुक्त ने चुराह और सलूणी उपमंडल का किया दौरा  !
  • !! राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार !!
  • शिमला ! शहर में यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए जा रहे सशक्त कदम ! 
  • ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !
  • शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !
  • शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई !
  • शिमला ! रॉयल एनफ़ील्ड आइस हॉकी लीग सीज़न 3: अंतिम पीरियड के जोरदार उछाल के साथ हुमास वॉरियर्स ने पुरुष खिताब जीता !
  • बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिलासपुर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत !
  • सिरमौर ! अपने नेताओं द्वारा रखी गई मांगों को भी बातों ही बातों में टाल गए सीएम : विधायक रीना कश्यप !
  • शिमला ! विधानसभा सत्र के दौरान रहेगी मजबूत कानून व्यवस्था- उपायुक्त !
  • चम्बा ! शिवानी शर्मा को सर्वसहमति से चुना गया सर्व टीजीटी कैडर महासंघ जिला चम्बा का प्रधान  !
और अधिक खबरें

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

February 15, 2026 @ 09:37 pm

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

February 15, 2026 @ 09:20 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! ऑनलाइन परीक्षा पद्धति प्रभावी ढंग से की जा रही लागू - डीवीएस राणा !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! ऑनलाइन परीक्षा पद्धति प्रभावी ढंग से की जा रही लागू - डीवीएस राणा !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - March 22, 2021 @ 04:38 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) धर्मवीर सिंह राणा ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान आयोग ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आयोग द्वारा विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और तीव्रता आई है। आॅनलाइन परीक्षा पद्धति को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। आज यहां एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मई, 2020 में एक ऐतिहासिक निर्णय लेकर आयोग ने केवल व्यक्तिगत साक्षात्कार आधार पर चयन प्रक्रिया को समाप्त कर इसमें एक विशेष बदलाव लाया अब अभ्यर्थी के अंतिम चयन के लिए छंटनी परीक्षा में प्राप्त अंकों का 65 प्रतिशत जो पद के विषय से संबंधित होगी तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों का 35 प्रतिशत को अधिमान दिया गया है। ऐसा करना इसलिए अनिवार्य किया गया है ताकि अभ्यर्थी के चयन में निष्पक्षता एवं योग्यता का मापदंड स्थाई तौर पर स्थापित किया जा सके। डीवीएस राणा ने कहा कि आॅनलाइन परीक्षा पद्धति को भी प्रभावी ढंग से लागू किया गया है जिसके परिणामस्वरूप भर्ती प्रक्रिया में तीव्रता आई है। उन्होंने कहा कि 2012 से 2016 तक चार वर्षों में औसतन 374 भर्तियां की गई, जबकि 2017 के बाद इसमें तीव्रता आई है। वर्ष 2017 में 754, वर्ष 2018 में 1174, वर्ष 2019 में 1892 तथा कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 में भी 850 भर्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुतायत विकास के परिणामस्वरूप आयोग द्वारा आॅनलाइन परीक्षाओं के आयोजन के लिए अत्याधिक प्रयास किए गए। वर्तमान में प्रदेश के हर जिले में आॅनलाइन परीक्षाओं के आयोजन के लिए सुविधा केंद्र चयनित किए गए हैं। इस व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया को अत्याधिक सरल, विश्वसनीय, पारदर्शी एवं अल्पावधि में पूरा करना तय किया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों के पंजीकरण के लिए पहली बार ओटीआर (वन टाईम रजिस्ट्रेशन) की व्यवस्था अपनाई है, जिससे अभ्यर्थियों को एक बार अपना पंजीकरण करवाना होगा, जिसके परिणामस्वरूप अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा विभिन्न समय पर ज्ञापित पदों के लिए आवेदन करने के लिए बार-बार की प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं रहती है। आॅनलाइन परीक्षा पद्धति में परीक्षा समापन के 30 मिनट के भीतर परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका के आॅनलाइन पुनरीक्षण की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। आयोग के अपने परीक्षा भवन को अति आधुनिक कम्प्यूटर लैब में परिवर्तित किया गया है। इस परीक्षा भवन में 350 परीक्षार्थी आॅनलाइन एवं आॅफलाइन परीक्षा दे सकते हैं। आयोग परिसर में भी प्रश्न पत्र मुद्रण प्रणाली की स्थापना की गई है। यह व्यवस्था पहली बार कार्यान्वित की गई है, जिसके माध्यम से आयोग विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों एवं उत्तर-पुस्तिकाओं की छपाई कार्यालय में भी कम लागत और अल्प समय में करने में सक्षम हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी आयोग परिसर में किया जाता है। यह व्यवस्था भी पहली बार की गई है। इस कदम से उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की गोपनियता को बढ़ाया है। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार के तत्वावधान एवं सहयोग से आयोग के कार्यालय की संपूर्ण कार्यप्रणाली एवं विभिन्न क्रिया-कलापों के क्रियान्वयन के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्वचालन के लिए ई-गवर्नेंस परियोजना प्रारंभ की गई है। भर्ती प्रक्रियाओं के लिए मांग-पत्र, आॅनलाइन परीक्षाओं का संचालन, परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा, विभिन्न विभागों के पदोन्नतियों संबंधी मामलों का निपटान एवं आयोग के कई महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ओपन समूह द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस पुरस्कार को 22 फरवरी, 2018 को बंगलौर में वैश्विक अधिनायक ओपन समूह जिन का व्यापार क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग के प्रोत्साहन के लिए आयोजित एक सम्मेलन में दिया गया। सम्मेलन में कुल 126 देशों के सदस्य उपस्थित थे, जिनमें से पुरस्कार के लिए उरूग्वे, केन्या, मलेशिया, बंगलादेश, श्रीलंका, ताईवान एवं भारत का चयन किया गया था। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पहली बार एंड्राॅयड के साथ-साथ आईओएस पर मोबाइल एप्लिकेशन लांच किया गया है। लोक सेवा आयोग परिसर की सी.सी.टी.वी. कैमरों से निगरानी की जा रही है और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक नई इंटरेक्टिव वेबसाइट भी शुरू की गई है।

शिमला ! हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) धर्मवीर सिंह राणा ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान आयोग ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आयोग द्वारा विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और तीव्रता आई है। आॅनलाइन परीक्षा पद्धति को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।

आज यहां एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मई, 2020 में एक ऐतिहासिक निर्णय लेकर आयोग ने केवल व्यक्तिगत साक्षात्कार आधार पर चयन प्रक्रिया को समाप्त कर इसमें एक विशेष बदलाव लाया अब अभ्यर्थी के अंतिम चयन के लिए छंटनी परीक्षा में प्राप्त अंकों का 65 प्रतिशत जो पद के विषय से संबंधित होगी तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों का 35 प्रतिशत को अधिमान दिया गया है। ऐसा करना इसलिए अनिवार्य किया गया है ताकि अभ्यर्थी के चयन में निष्पक्षता एवं योग्यता का मापदंड स्थाई तौर पर स्थापित किया जा सके।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

डीवीएस राणा ने कहा कि आॅनलाइन परीक्षा पद्धति को भी प्रभावी ढंग से लागू किया गया है जिसके परिणामस्वरूप भर्ती प्रक्रिया में तीव्रता आई है। उन्होंने कहा कि 2012 से 2016 तक चार वर्षों में औसतन 374 भर्तियां की गई, जबकि 2017 के बाद इसमें तीव्रता आई है। वर्ष 2017 में 754, वर्ष 2018 में 1174, वर्ष 2019 में 1892 तथा कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 में भी 850 भर्तियां की गई हैं।

उन्होंने कहा कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुतायत विकास के परिणामस्वरूप आयोग द्वारा आॅनलाइन परीक्षाओं के आयोजन के लिए अत्याधिक प्रयास किए गए। वर्तमान में प्रदेश के हर जिले में आॅनलाइन परीक्षाओं के आयोजन के लिए सुविधा केंद्र चयनित किए गए हैं। इस व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया को अत्याधिक सरल, विश्वसनीय, पारदर्शी एवं अल्पावधि में पूरा करना तय किया गया है।

आयोग ने अभ्यर्थियों के पंजीकरण के लिए पहली बार ओटीआर (वन टाईम रजिस्ट्रेशन) की व्यवस्था अपनाई है, जिससे अभ्यर्थियों को एक बार अपना पंजीकरण करवाना होगा, जिसके परिणामस्वरूप अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा विभिन्न समय पर ज्ञापित पदों के लिए आवेदन करने के लिए बार-बार की प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं रहती है।

आॅनलाइन परीक्षा पद्धति में परीक्षा समापन के 30 मिनट के भीतर परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका के आॅनलाइन पुनरीक्षण की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। आयोग के अपने परीक्षा भवन को अति आधुनिक कम्प्यूटर लैब में परिवर्तित किया गया है। इस परीक्षा भवन में 350 परीक्षार्थी आॅनलाइन एवं आॅफलाइन परीक्षा दे सकते हैं।

आयोग परिसर में भी प्रश्न पत्र मुद्रण प्रणाली की स्थापना की गई है। यह व्यवस्था पहली बार कार्यान्वित की गई है, जिसके माध्यम से आयोग विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों एवं उत्तर-पुस्तिकाओं की छपाई कार्यालय में भी कम लागत और अल्प समय में करने में सक्षम हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी आयोग परिसर में किया जाता है। यह व्यवस्था भी पहली बार की गई है। इस कदम से उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की गोपनियता को बढ़ाया है।

आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार के तत्वावधान एवं सहयोग से आयोग के कार्यालय की संपूर्ण कार्यप्रणाली एवं विभिन्न क्रिया-कलापों के क्रियान्वयन के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्वचालन के लिए ई-गवर्नेंस परियोजना प्रारंभ की गई है। भर्ती प्रक्रियाओं के लिए मांग-पत्र, आॅनलाइन परीक्षाओं का संचालन, परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा, विभिन्न विभागों के पदोन्नतियों संबंधी मामलों का निपटान एवं आयोग के कई महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ओपन समूह द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस पुरस्कार को 22 फरवरी, 2018 को बंगलौर में वैश्विक अधिनायक ओपन समूह जिन का व्यापार क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग के प्रोत्साहन के लिए आयोजित एक सम्मेलन में दिया गया। सम्मेलन में कुल 126 देशों के सदस्य उपस्थित थे, जिनमें से पुरस्कार के लिए उरूग्वे, केन्या, मलेशिया, बंगलादेश, श्रीलंका, ताईवान एवं भारत का चयन किया गया था।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पहली बार एंड्राॅयड के साथ-साथ आईओएस पर मोबाइल एप्लिकेशन लांच किया गया है। लोक सेवा आयोग परिसर की सी.सी.टी.वी. कैमरों से निगरानी की जा रही है और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक नई इंटरेक्टिव वेबसाइट भी शुरू की गई है।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! सभी जल शक्ति उप-मंडलों में बनेंगे जल संरक्षण ढांचे - जय राम ठाकुर !
पिछला लेख हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

February 14, 2026 @ 08:52 pm

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

February 15, 2026 @ 09:37 pm

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

विशाल सूद-February 15, 2026 @ 09:37 pm

0
शिमला, 15 फरवरी  [ विशाल सूद  ] !  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनि भारद्वाज ने

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

February 15, 2026 @ 09:20 pm

मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

February 15, 2026 @ 09:11 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !