- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 13 सितंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल के अपने दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी ने शिमला के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इसमें पहले प्रियंका गांधी ने समरहिल के शिव बावड़ी और उसके बाद कृष्णानगर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बरसात से हुए नुकसान का जायज़ा लिया और आपदा प्रभावितों से बातचीत की। वहीं इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे के बारे में जानकारी दी और एक बार फिर केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान उन्हें प्रदेश की आवाज़ उठाने का मौका सदन में नहीं मिल पाया लेकिन अब विशेष सत्र के दौरान वह सदन में अपनी आवाज उठाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना बेहद कठिन है और हिमाचल के हालतों को लेकर उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बातचीत की है और प्रदेश के लिए मदद मांगी। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 13 सितंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल के अपने दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी ने शिमला के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इसमें पहले प्रियंका गांधी ने समरहिल के शिव बावड़ी और उसके बाद कृष्णानगर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने बरसात से हुए नुकसान का जायज़ा लिया और आपदा प्रभावितों से बातचीत की। वहीं इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे के बारे में जानकारी दी और एक बार फिर केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान उन्हें प्रदेश की आवाज़ उठाने का मौका सदन में नहीं मिल पाया लेकिन अब विशेष सत्र के दौरान वह सदन में अपनी आवाज उठाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना बेहद कठिन है और हिमाचल के हालतों को लेकर उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बातचीत की है और प्रदेश के लिए मदद मांगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -