Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी चम्बा की टीम को 64 रनो से हराया ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !

      Khabar Himachal Se

      ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ; अंतिम शाही जलेब के साथ संपन्न हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला !“घर का भेदी लंका ढाए” — एआई समिट पर राजनीति कर कांग्रेस ने देश की छवि धूमिल की: बलबीर वर्मा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! करोट पंचायत में विकास की गूंज के बीच विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का नाचते-गाते भव्य स्वागत !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 2 करोड़ 25 लाख की राशि के विद्यालय भवनों के किए शिलान्यास एवं लोकार्पण  !
  • शिमला ! पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की, पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश नाकाम !
  • सोलन ! 6.330 ग्राम चिट्टा सहित  व्यक्ति गिरफ्तार ! 
  • शिमला ! हिमाचल सदन पर पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग : सुधीर शर्मा !
  • हमीरपुर ! करोट पंचायत में विकास की गूंज के बीच विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का नाचते-गाते भव्य स्वागत !
  • शिमला !“घर का भेदी लंका ढाए” — एआई समिट पर राजनीति कर कांग्रेस ने देश की छवि धूमिल की: बलबीर वर्मा !
  • मंडी ; अंतिम शाही जलेब के साथ संपन्न हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम !
  • ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !
  • शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !
  • शिमला ! विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत !
  • चम्बा ! डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी चम्बा की टीम को 64 रनो से हराया ! 
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !
  • हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !
  • चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !
  • चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
और अधिक खबरें

चम्बा ! डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी चम्बा की टीम को 64 रनो से हराया ! 

February 22, 2026 @ 07:59 pm

शिमला ! विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत !

February 22, 2026 @ 07:48 pm

शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !

February 22, 2026 @ 07:44 pm

ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !

February 22, 2026 @ 07:41 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! "क्रांतिकारी बदलाव की आहट- वन आधिकार अधिनियम" - प्रवीण कुमार !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! "क्रांतिकारी बदलाव की आहट- वन आधिकार अधिनियम" - प्रवीण कुमार !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - March 16, 2021 @ 06:59 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! वन अधिकार अधिनियम, 2006 हिमाचल प्रदेश में एक ऐसे वृक्ष की तरह है जो अपनी सम्पूर्णता के साथ तो खड़ा हुआ है पर फल देने में असमर्थ है। साधारण शब्दों में कहें तो 'वन अधिकार अधिनियम' 1जनवरी 2008 से प्रदेश में लागू है और इसका आधारभूत ढांचा भी खड़ा हो चुका है पर प्रदेश की जनता इस कानून के लाभों से अभी तक वंचित है। इस कानून के पक्षधरों का मानना है कि इसके प्रावधानो के लागू होने से जनजातीय क्षेत्र के निवासियों के साथ साथ परम्परागत वन निवासी (ओटीडीएफ) श्रेणी के लोगों के जीवन मे क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि प्रदेश की अमूल्य वन संपदा के लिए इससे अधिक घातक कानून कोई और नही हो सकता है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पूर्व हमे इस कानून को समझना होगा। 'वन अधिकार अधिनियम' (एफआरए) जनजातीय व ओटीडीएफ श्रेणी के समुदाय जो वनों पर आश्रित हैं वनभूमि में उनके पारम्परिक अधिकार को मान्यता दिलाता है। कानून को समझने के किये इसे पात्रता, अधिकार व प्रक्रिया के तहत विभक्त कर सकते हैं। इस कानून के तहत वो लोग पात्र हैं जो वनों में रहते हैं या जीविका के लिए वन या वन भूमि पर निर्भर हैं इन पात्र व्यक्तियों को यह साबित करना होता है कि वह अनुसूचित जनजाति से हैं या फिर पिछली तीन पीढ़ियों (75 वर्ष) से परम्परागत रूप से वहां निवास कर रहे हैं। उपरोक्त वर्णित दोनों श्रेणियों के व्यक्ति या परिवार को 4 हेक्टेयर (लगभग 50 बीघा) तक वन भूमि के उपयोग का अधिकार इस कानून के तहत मिलता है बशर्ते उस भूमि पर उनका कब्जा 13 दिसम्बर 2005 से पूर्व का हो। इसके साथ वन संसाधनो के संरक्षण, लघु वन उत्पाद, जल निकायों,चरागाहों के उपयोग व वन्य जीवन के संरक्षण का अधिकार सामुदायिक तौर पर मिलता है। एफआरए के तहत वन भूमि पर अधिकार के लिए व्यक्तिगत या सामुदायिक दावों को स्वीकार किया जाता है। इसके लिए तीन स्तरीय समितियों का गठन किया गया है सबसे पहले मुहाल स्तर पर वनाधिकार समिति (एफआरसी) जिसका गठन ग्राम सभा द्वारा किया जाता है। दूसरा उपमंडल अधिकारी की अध्यक्षता में उपमण्डल स्तरीय समिति (एसडीएलसी) तथा जिलाधीश की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति (डीएलसी)। वन भूमि पा व्यक्तिगत या सामूहिक दावों को एफआरसी के समक्ष रखा जाता है जो जांच के पश्चात इन दावों को ग्रामसभा में प्रस्तुत करती है। ग्रामसभा इन दावों को एसडीएलसी को भेज देती है जो पडताल के पश्चात डीएलसी को भेजती है डीएलसी की स्वीकृति मिलने पर व्यक्ति को उस जमीन का मालिकाना हक मिल जाता है। वन अधिकार अधिनियम पिछले 13 वर्षों से लागू है सामुदायिक दावों के तहत जलविद्युत प्रोजेक्ट , सड़क, सामुदायिक भवन जैसे कार्यों में मिली स्वीकृतियों को छोड़ दिया जाए तो व्यक्तिगत दावों के इक्का दुक्का मामलों में ही एफआरए तहत स्वीकृति मिली हैं। व्यक्तिगत दावों की हजारों फाइलें आज भी एसडीएलसी और डीएलसी में घूम रही है और ये स्थिति तब है जब इस कानून के तहत सारी प्रक्रिया समयबद्ध है। बावजूद इसके प्रदेश भर में इस कानून के तहत कोई कार्यवाही नही की जा रही है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रो की बात करें तो किन्नौर में एफआरए के प्रति जागरूकता स्पष्ट नज़र आती है। सामुदायिक दावों के विपरीत यहां व्यक्तिगत दावे भी काफी संख्या में किये गए है। लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल में व्यक्तिगत दावों को स्वीकृतियां मिली है पर चम्बा में एफआरए के प्रति जागरूकता का अभाव स्पष्ट नजर आता है। चम्बा के डलहौजी उपमंडल के लक्कड़ मंडी में मिली 53 स्वीकृतियों को अपवाद मान लिया जाए तो जिला चम्बा में भी व्यक्तिगत दावे सरकारी दफ्तरों में धूल फांकते ही नजर आएंगे। गैर सरकारी संस्था सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवेलपमेंट ने जब प्रदेश में एफआरए की स्थिति को लेकर सर्वेक्षण किया तो पाया कि इस कानून के तहत व्यक्तिगत दावों की स्वीकृतियों के न मिलने का मुख्य कारण प्रदेश के अधिकारियों के बीच इस धारणा का बन जाना है " कि प्रदेश में आज के समय मे कोई वनवासी (फारेस्ट डवेलर्स) की परिभाषा में नही आता है। झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के लिए तो यह कानून उपयुक्त है क्योंकि वहां पर्याप्त भूमि सुधार नही हुए हैं पर हिमाचल लिए यह कानून व्यावहारिक नही है जहां पहले से ही कृषि सुधार कानून लागू हो चुके है जिनके चलते लोगों को काफी जमीनें मिल चुकी है उनके अनुसार एफआरए को अक्षरशः लागू कर दिया जाता है तो एक तरफ वनों का विनाश हो जाएगा दूसरी तरफ़ अवैध रूप से वन भूमि को कब्जाने की प्रवृति बढ़ेगी। संस्था के निदेशक जितेंद्र वर्मा का कहना है कि अधिकारियों का यह कहना तर्कसंगत नही है कि इस कानून से अवैध कब्जों की प्रवृति बढ़ेगी क्योंकि एफआरए में बिल्कुल स्पष्ट है कि जिस भूमि पर वर्ष 2005 से पहले का कब्जा है उन्ही दावों को स्वीकृतियां मिलेगी बाद का कोई भी दावा मान्य नही होगा। उनके अनुसार यह तर्क भी निराधार है कि इस कानून से जंगलों के विनाश हो जाएगा क्योंकि जो लोग कब्जा कर चुके हैं वह लोग तो उस जमीन को पहले से ही उपयोग में ला रहे हैं क़ानूनीय स्वीकृति मिलने से उन्हें केवल जमीन का मालिकाना हक ही मिलेगा भविष्य में वह उस जमीन को बेच नही सकते हैं। प्रख्यात पर्यावरणविद कुलभूषण "उपमन्यु" का मानना है कि हिमाचल के परिपेक्ष्य में इस कानून में कुछ बदलावों की आवश्यकता है। 50 बीघा की सीमा को घटाकर पांच बीघा किया जाना चाहिए। जिस व्यक्ति के पास पहले से पांच बीघा से अधिक जमीन है उसे इस कानून के तहत जमीन नही मिलनी चाहिए। जिन परिवारों के पास पांच बीघा से कम भूमि है उनकी जमीन को पांच बीघा तक पूरा किया जाना चाहिए। व्यक्तिगत अधिकारों के बजाय जंगल पर सामुदायिक अधिकारों पर ज्यादा बल दिया जाना चाहिए और इस कानून के तहत जंगल पर सामुदायिक प्रबंधन और संरक्षण के अधिकार को अधिक मजबूत किया जाएगा तो न केवल जंगल बचेंगे बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

शिमला ! वन अधिकार अधिनियम, 2006 हिमाचल प्रदेश में एक ऐसे वृक्ष की तरह है जो अपनी सम्पूर्णता के साथ तो खड़ा हुआ है पर फल देने में असमर्थ है। साधारण शब्दों में कहें तो 'वन अधिकार अधिनियम' 1जनवरी 2008 से प्रदेश में लागू है और इसका आधारभूत ढांचा भी खड़ा हो चुका है पर प्रदेश की जनता इस कानून के लाभों से अभी तक वंचित है। इस कानून के पक्षधरों का मानना है कि इसके प्रावधानो के लागू होने से जनजातीय क्षेत्र के निवासियों के साथ साथ परम्परागत वन निवासी (ओटीडीएफ) श्रेणी के लोगों के जीवन मे क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि प्रदेश की अमूल्य वन संपदा के लिए इससे अधिक घातक कानून कोई और नही हो सकता है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पूर्व हमे इस कानून को समझना होगा।

'वन अधिकार अधिनियम' (एफआरए) जनजातीय व ओटीडीएफ श्रेणी के समुदाय जो वनों पर आश्रित हैं वनभूमि में उनके पारम्परिक अधिकार को मान्यता दिलाता है। कानून को समझने के किये इसे पात्रता, अधिकार व प्रक्रिया के तहत विभक्त कर सकते हैं। इस कानून के तहत वो लोग पात्र हैं जो वनों में रहते हैं या जीविका के लिए वन या वन भूमि पर निर्भर हैं इन पात्र व्यक्तियों को यह साबित करना होता है कि वह अनुसूचित जनजाति से हैं या फिर पिछली तीन पीढ़ियों (75 वर्ष) से परम्परागत रूप से वहां निवास कर रहे हैं। उपरोक्त वर्णित दोनों श्रेणियों के व्यक्ति या परिवार को 4 हेक्टेयर (लगभग 50 बीघा) तक वन भूमि के उपयोग का अधिकार इस कानून के तहत मिलता है बशर्ते उस भूमि पर उनका कब्जा 13 दिसम्बर 2005 से पूर्व का हो। इसके साथ वन संसाधनो के संरक्षण, लघु वन उत्पाद, जल निकायों,चरागाहों के उपयोग व वन्य जीवन के संरक्षण का अधिकार सामुदायिक तौर पर मिलता है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

एफआरए के तहत वन भूमि पर अधिकार के लिए व्यक्तिगत या सामुदायिक दावों को स्वीकार किया जाता है। इसके लिए तीन स्तरीय समितियों का गठन किया गया है सबसे पहले मुहाल स्तर पर वनाधिकार समिति (एफआरसी) जिसका गठन ग्राम सभा द्वारा किया जाता है। दूसरा उपमंडल अधिकारी की अध्यक्षता में उपमण्डल स्तरीय समिति (एसडीएलसी) तथा जिलाधीश की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति (डीएलसी)। वन भूमि पा व्यक्तिगत या सामूहिक दावों को एफआरसी के समक्ष रखा जाता है जो जांच के पश्चात इन दावों को ग्रामसभा में प्रस्तुत करती है। ग्रामसभा इन दावों को एसडीएलसी को भेज देती है जो पडताल के पश्चात डीएलसी को भेजती है डीएलसी की स्वीकृति मिलने पर व्यक्ति को उस जमीन का मालिकाना हक मिल जाता है।

वन अधिकार अधिनियम पिछले 13 वर्षों से लागू है सामुदायिक दावों के तहत जलविद्युत प्रोजेक्ट , सड़क, सामुदायिक भवन जैसे कार्यों में मिली स्वीकृतियों को छोड़ दिया जाए तो व्यक्तिगत दावों के इक्का दुक्का मामलों में ही एफआरए तहत स्वीकृति मिली हैं। व्यक्तिगत दावों की हजारों फाइलें आज भी एसडीएलसी और डीएलसी में घूम रही है और ये स्थिति तब है जब इस कानून के तहत सारी प्रक्रिया समयबद्ध है। बावजूद इसके प्रदेश भर में इस कानून के तहत कोई कार्यवाही नही की जा रही है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रो की बात करें तो किन्नौर में एफआरए के प्रति जागरूकता स्पष्ट नज़र आती है। सामुदायिक दावों के विपरीत यहां व्यक्तिगत दावे भी काफी संख्या में किये गए है। लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल में व्यक्तिगत दावों को स्वीकृतियां मिली है पर चम्बा में एफआरए के प्रति जागरूकता का अभाव स्पष्ट नजर आता है। चम्बा के डलहौजी उपमंडल के लक्कड़ मंडी में मिली 53 स्वीकृतियों को अपवाद मान लिया जाए तो जिला चम्बा में भी व्यक्तिगत दावे सरकारी दफ्तरों में धूल फांकते ही नजर आएंगे।

गैर सरकारी संस्था सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवेलपमेंट ने जब प्रदेश में एफआरए की स्थिति को लेकर सर्वेक्षण किया तो पाया कि इस कानून के तहत व्यक्तिगत दावों की स्वीकृतियों के न मिलने का मुख्य कारण प्रदेश के अधिकारियों के बीच इस धारणा का बन जाना है " कि प्रदेश में आज के समय मे कोई वनवासी (फारेस्ट डवेलर्स) की परिभाषा में नही आता है। झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के लिए तो यह कानून उपयुक्त है क्योंकि वहां पर्याप्त भूमि सुधार नही हुए हैं पर हिमाचल लिए यह कानून व्यावहारिक नही है जहां पहले से ही कृषि सुधार कानून लागू हो चुके है जिनके चलते लोगों को काफी जमीनें मिल चुकी है उनके अनुसार एफआरए को अक्षरशः लागू कर दिया जाता है तो एक तरफ वनों का विनाश हो जाएगा दूसरी तरफ़ अवैध रूप से वन भूमि को कब्जाने की प्रवृति बढ़ेगी। संस्था के निदेशक जितेंद्र वर्मा का कहना है कि अधिकारियों का यह कहना तर्कसंगत नही है कि इस कानून से अवैध कब्जों की प्रवृति बढ़ेगी क्योंकि एफआरए में बिल्कुल स्पष्ट है कि जिस भूमि पर वर्ष 2005 से पहले का कब्जा है उन्ही दावों को स्वीकृतियां मिलेगी बाद का कोई भी दावा मान्य नही होगा। उनके अनुसार यह तर्क भी निराधार है कि इस कानून से जंगलों के विनाश हो जाएगा क्योंकि जो लोग कब्जा कर चुके हैं वह लोग तो उस जमीन को पहले से ही उपयोग में ला रहे हैं क़ानूनीय स्वीकृति मिलने से उन्हें केवल जमीन का मालिकाना हक ही मिलेगा भविष्य में वह उस जमीन को बेच नही सकते हैं।

प्रख्यात पर्यावरणविद कुलभूषण "उपमन्यु" का मानना है कि हिमाचल के परिपेक्ष्य में इस कानून में कुछ बदलावों की आवश्यकता है। 50 बीघा की सीमा को घटाकर पांच बीघा किया जाना चाहिए। जिस व्यक्ति के पास पहले से पांच बीघा से अधिक जमीन है उसे इस कानून के तहत जमीन नही मिलनी चाहिए। जिन परिवारों के पास पांच बीघा से कम भूमि है उनकी जमीन को पांच बीघा तक पूरा किया जाना चाहिए। व्यक्तिगत अधिकारों के बजाय जंगल पर सामुदायिक अधिकारों पर ज्यादा बल दिया जाना चाहिए और इस कानून के तहत जंगल पर सामुदायिक प्रबंधन और संरक्षण के अधिकार को अधिक मजबूत किया जाएगा तो न केवल जंगल बचेंगे बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख मुख्य सचिव ने सड़कों से ब्लैक स्पाॅट्स हटाने के निर्देश दिए !
पिछला लेख चम्बा !भूतपूर्व सैनिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 2 करोड़ 25 लाख की राशि के विद्यालय भवनों के किए शिलान्यास एवं लोकार्पण  !

February 22, 2026 @ 05:19 pm

शिमला ! पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की, पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश नाकाम !

February 22, 2026 @ 05:49 pm

सोलन ! 6.330 ग्राम चिट्टा सहित  व्यक्ति गिरफ्तार ! 

February 22, 2026 @ 05:54 pm

शिमला ! हिमाचल सदन पर पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग : सुधीर शर्मा !

February 22, 2026 @ 05:57 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ; अंतिम शाही जलेब के साथ संपन्न हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला !“घर का भेदी लंका ढाए” — एआई समिट पर राजनीति कर कांग्रेस ने देश की छवि धूमिल की: बलबीर वर्मा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी चम्बा की टीम को 64 रनो से हराया ! 

Shiwani Jaryal --February 22, 2026 @ 07:59 pm

0
चम्बा , 22 फरवरी [ शिवानी ] ! आज दिनाॅंक 22-02-2026 रविवार को एनएचपीसी के खेल मैदान

शिमला ! विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत !

February 22, 2026 @ 07:48 pm

शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !

February 22, 2026 @ 07:44 pm

ऊना ; उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश !

February 22, 2026 @ 07:41 pm

मंडी ; अंतिम शाही जलेब के साथ संपन्न हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम !

February 22, 2026 @ 06:23 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी चम्बा की टीम को 64 रनो से हराया ! 

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! विक्रमादित्य सिंह ने धनुल गांव में आयोजित मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में की शिरकत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; लालसा में उमड़ेगी आस्था की भीड़, परशुराम जी की पवित्र स्थली पर नवनिर्मित मंदिर की शिखा फेर रस्म आज !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !