
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! हिमाचल कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने नए साल के पहले ही दिन सरकार व विश्वविद्यालय के कुलपति पर जमकर निशाना साधा है। राठौर ने आरोप लगाया की विवि का भगवाकरण किया जा रहा है। अपात्र व्यक्तियों को विश्वविद्यालय में नियुक्तियां दी जा रही है। जो लोग सहायक प्रोफेसर बनने के लायक नही है उन्हें प्रोफेसर बनाया जा रहा है। नियुक्तियों में बढ़ी धांधली चल रही है। राज्यपाल से मांग है कि वह इस मामले में संज्ञान ले व नियुक्तियों को रद्द कर अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके ख़िलाफ़ आंदोलन खड़ा करेगी। कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी। संघठन को मजबूत किया जाएगा। अब कांग्रेस नए रूप रंग में नज़र आएगी। पंचायत चुनावों को लेकर राठौर ने सरकार पर दखल देने का आरोप लगाया है। राठौर ने कहा कि कारोना काल में कांग्रेस पार्टी ने जहां जरूरत पड़ी वहां मदद की जहां सरकार के विरोध की जरूरत पड़ी वहां विरोध किया। आगे भी कांग्रेस विपक्ष के नाते अपनी भूमिका अदा करेगी।
शिमला ! हिमाचल कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने नए साल के पहले ही दिन सरकार व विश्वविद्यालय के कुलपति पर जमकर निशाना साधा है। राठौर ने आरोप लगाया की विवि का भगवाकरण किया जा रहा है। अपात्र व्यक्तियों को विश्वविद्यालय में नियुक्तियां दी जा रही है। जो लोग सहायक प्रोफेसर बनने के लायक नही है उन्हें प्रोफेसर बनाया जा रहा है। नियुक्तियों में बढ़ी धांधली चल रही है। राज्यपाल से मांग है कि वह इस मामले में संज्ञान ले व नियुक्तियों को रद्द कर अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके ख़िलाफ़ आंदोलन खड़ा करेगी।
कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी। संघठन को मजबूत किया जाएगा। अब कांग्रेस नए रूप रंग में नज़र आएगी। पंचायत चुनावों को लेकर राठौर ने सरकार पर दखल देने का आरोप लगाया है। राठौर ने कहा कि कारोना काल में कांग्रेस पार्टी ने जहां जरूरत पड़ी वहां मदद की जहां सरकार के विरोध की जरूरत पड़ी वहां विरोध किया। आगे भी कांग्रेस विपक्ष के नाते अपनी भूमिका अदा करेगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -