
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! समूचे प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है, जिसकी वजह से जगह जगह ल्हासे व भूस्खलन हो रहा है। पूरे प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। रात करीब 3 बजे शिमला के ढल्ली बाईपास में भारी भूस्खलन हुआ है, इस भूस्खलन की चपेट में दर्जनों गाडियां आ गई हैं, इतना ही नहीं इस भूस्खलन से दो मकान भी गिरने की कगार पे आ गए हैं। सभी लोग मकानों से बाहर आ गए हैं। अभी भी भूस्खलन लगातार धीरे धीरे जारी है, अगर भूस्खलन रुका नही तो और गाडियां दबने की आशंका जताई जा रही है, अगर समय रहते इन गाड़ियों को वहां से नही निकाला तो, भूस्खलन की चपेट में आ कर दब सकती है। गाड़ी निकाले भी तो कैसे ऊपर से भूस्खलन के साथ पत्थर भी गिर रहे हैं।फिलहाल मार्ग पुरी तरह से बंद है। जो गाडियां साथ में खड़ी है उन पर फोन नंबर भी नही लिखे गए हैं। ये भूस्खलन ढली लंबी धार पेट्रोल पंप के पास हुआ है, और अभी भी रुकने का नाम नही ले रहा है, मार्ग बंद होने से दोनो तरफ़ बाहनो की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। खबर लिखे जाने तक मार्ग पुरी तरह से बंद पडा हुआ है। फिलहाल गाड़ियों को संजौली चौक से भेजा जा रहा है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला ! समूचे प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है, जिसकी वजह से जगह जगह ल्हासे व भूस्खलन हो रहा है। पूरे प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। रात करीब 3 बजे शिमला के ढल्ली बाईपास में भारी भूस्खलन हुआ है, इस भूस्खलन की चपेट में दर्जनों गाडियां आ गई हैं, इतना ही नहीं इस भूस्खलन से दो मकान भी गिरने की कगार पे आ गए हैं।
सभी लोग मकानों से बाहर आ गए हैं। अभी भी भूस्खलन लगातार धीरे धीरे जारी है, अगर भूस्खलन रुका नही तो और गाडियां दबने की आशंका जताई जा रही है, अगर समय रहते इन गाड़ियों को वहां से नही निकाला तो, भूस्खलन की चपेट में आ कर दब सकती है। गाड़ी निकाले भी तो कैसे ऊपर से भूस्खलन के साथ पत्थर भी गिर रहे हैं।फिलहाल मार्ग पुरी तरह से बंद है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
जो गाडियां साथ में खड़ी है उन पर फोन नंबर भी नही लिखे गए हैं। ये भूस्खलन ढली लंबी धार पेट्रोल पंप के पास हुआ है, और अभी भी रुकने का नाम नही ले रहा है, मार्ग बंद होने से दोनो तरफ़ बाहनो की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। खबर लिखे जाने तक मार्ग पुरी तरह से बंद पडा हुआ है। फिलहाल गाड़ियों को संजौली चौक से भेजा जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -