Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

      Khabar Himachal Se

      सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

      Khabar Himachal Se

      ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! “एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश” : राकेश जमवाल !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ; “कश्मीर से प्रेस वार्ता कर भ्रम फैला रहे मुख्यमंत्री — सेब बागवानों के हितों पर राजनीति बंद करें” : संदीपनी भारद्वाज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! “फास्टैग के नाम पर जनता पर नया टैक्स बोझ — पर्यटन विरोधी और महंगाई बढ़ाने वाली नीति” : कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ; हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार: डॉ. राजीव बिंदल !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • सिरमौर ; हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार: डॉ. राजीव बिंदल !
  • मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 
  • शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !
  • सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !
  • ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !
  • मंडी ! “एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश” : राकेश जमवाल !
  • शिमला ; “कश्मीर से प्रेस वार्ता कर भ्रम फैला रहे मुख्यमंत्री — सेब बागवानों के हितों पर राजनीति बंद करें” : संदीपनी भारद्वाज !
  • शिमला ! “फास्टैग के नाम पर जनता पर नया टैक्स बोझ — पर्यटन विरोधी और महंगाई बढ़ाने वाली नीति” : कर्ण नंदा !
  • हमीरपुर ! ग्राम पंचायत चलोह में सीएससी केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली डिजिटल सुविधाओं की नई सौगात !
  • शिमला ; एसएसपी शिमला गौरव सिंह का रोहड़ू दौरा, नशा रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर !
  • हमीरपुर ! अपनी ओछी राजनीति से कांग्रेस बनी राष्ट्रीय शर्म का विषय: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • हमीरपुर ; पारदर्शिता से होगा विकास, संगठन सर्वोपरि, कैप्टन रणजीत सिंह का पूर्व विधायक पर पलटवार, भाजपा को वरिष्ठ नेताओं के सम्मान की नसीहत !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ 10 राजाजी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हुए शामिल !
  • शिमला ; कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी सोच हुई बेनकाब, भारत की सफलता से घबराई राहुल मंडली: जयराम ठाकुर !
  • हमीरपुर ! बदहाल फुटपाथों की सूरत बदली, विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा के निर्देश पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य !
  • शिमला ! जिला पुलिस को मिली कामयाबी, शाही महात्मा गैंग नेटवर्क के मुख्य सप्लायर  को किया गिरफ्तार। 
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में 25 मीटर स्पैन पुल का शिलान्यास, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया भूमिपूजन !
  • बिलासपुर ! अंडर-19 छात्रा हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने फिर मनवाया अपना लोहा !
  • हमीरपुर ! मनरेगा में हुए अब तक के घोटाले को उजागर करेगी जी राम जी योजना : बिक्रम राणा !
और अधिक खबरें

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

February 20, 2026 @ 07:54 pm

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

February 20, 2026 @ 07:51 pm

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

February 20, 2026 @ 07:41 pm

ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !

February 20, 2026 @ 07:38 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला में 53.78 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला में 53.78 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - June 22, 2022 @ 05:53 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए तीन हजार 619 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। गत साढ़े वर्षोें के दौरान केवल किन्नौर जिले के लिए 350 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं स्वीकृत और अनुमोदित की गई हैं जो जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प मेले का शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने शिल्पकारों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया और वहां प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रूचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के लोग अपनी सादगी, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्वर्गीय टीएस नेगी और स्वर्गीय चेतराम के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि यह दोनों नेता न केवल जनजातीय क्षेत्र के विकास मंे दिए गए उनके योगदान के लिए बल्कि उनके अनुशासन और कार्य संस्कृति के लिए भी याद किए जाते हैं। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र के लोगों की अपनी संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने के लिए सराहना की। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस जनजातीय जिले के लोग गत 16 वर्षों से एफआरए के अन्तर्गत भूमि लीज पर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब इस प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है और आज 107 लोगों को लीज पर भूमि उपलब्ध करवाई जा रही है जिनमें से 60 मामले एफआरए के अन्तर्गत और 47 मामले नौतोड़ के हैं। इस अवसर पर उन्होंने 60 लाभार्थियों को भू-पट्टा भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है और जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भूमि प्रदान करने में दूरगामी सिद्ध होगा। जय राम ठाकुर ने विपक्षी नेताओं पर जनजातीय क्षेत्र के लोगों को विकास के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पहाड़ी पृष्ठभूमि से संबंध रखते हैं तथा जनजातीय और पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक आवश्यकताओं से भली-भान्ति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कल्याण और विकास के लिए वह अथक प्रयास कर रहे हैं और आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ विपक्षी नेता सार्वजनिक रूप से यह दावा कर रहे हैं कि सत्ता में आने पर वे वर्तमान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद कर देंगे। उन्होंने विपक्षी नेताओं से पूछा कि क्या वे लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन व निःशुल्क गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाना और सहारा, हिमकेयर और शगुन जैसी योजनाओं के लाभ प्रदान करना बंद कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्नेह और उदारता के सदा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार मेें प्रदेश के हितों की हमेशा अनदेखी की है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र-राज्य सरकारों के 90ः10 की औसत को भी बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है और राज्य में भी कांग्रेस की यही स्थिति है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट देने और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क जल उपलब्ध करवाने निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रदेश में हो रहे विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों को इन नेताओं को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही रियायतें छोड़ने की सलाह देने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कटगांव में उप-तहसील खोलने, पांगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, प्राथमिक केंद्र स्पिलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, किन्नौर में जिला पर्यटन अधिकारी का एक पद स्वीकृत करने, राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में एमए समाजशास्त्र और अंग्रेजी के पाठ्यक्रम शुरू करने तथा रिकांगपिओ में परिधि गृह निर्मित करने की घोषणा की। उन्होंने परियोजना के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावानगर को राज्य शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अधिकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कटगांव में गृहरक्षक वाहिनी का कंपनी कार्यालय खोलने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानम मन्दिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टूरिज्म इन हिमाचल विषय पर महाक्विज का भी उद्घाटन किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में पुलिस मैदान में 53.76 करोड़ रुपये लागत की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ में 7.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किसान भवन, 3.72 करोड़ रुपये लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के अतिरिक्त भवन, 92 लाख रुपये की लागत से शारबों मेें निर्मित गृह रक्षक बैरेक्स और 1.93 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कानम में निर्मित संयुक्त प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। जय राम ठाकुर ने 1.08 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला नमग्या के भवन, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में 2.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले टाइप-4 आवासीय भवन, रिकांगपिओ में 2.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पशुपालन विभाग के टाइप-4 और टाइप-3 आवासीय भवन, 1.91 करोड़ रुपये की लागत से पंचा से पतका वाया पनवा सम्पर्क सड़क के मेटलिंग व टारिंग कार्य, ग्राम पंचायत पूह में 1.02 करोड़ रुपये की लागत के अप्पर रिच्चेनख से कुटुम्बटुम तक सम्पर्क सड़क, 2.60 करोड़ रुपये की लागत की गांव डबलिंग के लिए सम्पर्क सड़क, 1.45 करोड़ रुपये की लागत से चांग से टशीजोंग गांव हंगमत तक सम्पर्क सड़क, 1.07 करोड़ रुपये की लागत से स्कीबा से पनाह कंडा सम्पर्क सड़क, रिकांगपिओ के शारबो में 1.62 करोड़ रुपये की लागत के हेलीपेड, कल्पा में 3.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्मार्ट पार्क, 71 लाख रुपये की लागत केे देखभाल और फल विधायन केंद्र, 2.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली युला बस अड्डे से लोंगचुलदेन वाया टिगरंग बारबरंग सड़क कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 82 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जानी से रमनी मोटर योग्य सड़क का भूमि पूजन, 15.56 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले करछम सांगला छितकुल सड़क के सुधार एवं विस्तार कार्य, 84 लाख रुपये से किए जाने वाले बरी बस अड्डे से सतकुटिंग तक बनने वाली जीप योग्य सड़क के कार्य का भूमि पूजन किया। राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के लोगों की विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर में पिछले साढ़े चार वर्षो के दौरान अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प मेले के दौरान आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव, जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, प्रधान सचिव जनजातीय विकास ओंकार चंद शर्मा, किन्नौर के पुलिस अधीक्षक अशोक रंजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ पोस्टर वॉर, विक्ट्री टनल पर लगे प्रदेश में खस्ताहाल स्कूलों के पोस्टर !
पिछला लेख शिमला ! एसएमसीयु (स्पेशल न्यू बोर्न केयर युनिट) मे तैनात ऑउट सोर्स स्टाफ नर्सो ने सरकार से की पॉलिसी बनाने व वेतन वृद्धि की मांग !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

सिरमौर ; हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार: डॉ. राजीव बिंदल !

February 20, 2026 @ 07:19 pm

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

February 20, 2026 @ 07:54 pm

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

February 20, 2026 @ 07:51 pm

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

February 20, 2026 @ 07:41 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! “एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश” : राकेश जमवाल !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; “कश्मीर से प्रेस वार्ता कर भ्रम फैला रहे मुख्यमंत्री — सेब बागवानों के हितों पर राजनीति बंद करें” : संदीपनी भारद्वाज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! “फास्टैग के नाम पर जनता पर नया टैक्स बोझ — पर्यटन विरोधी और महंगाई बढ़ाने वाली नीति” : कर्ण नंदा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

विशाल सूद-February 20, 2026 @ 07:54 pm

0
मंडी , 20 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी में जारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

February 20, 2026 @ 07:51 pm

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

February 20, 2026 @ 07:41 pm

ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !

February 20, 2026 @ 07:38 pm

शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !

February 20, 2026 @ 07:34 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

खबर हिमाचल से

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

खबर हिमाचल से

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !