Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • शिमला ! प्रदेश सरकार ने तीन वर्षों में अपने संसाधनों से 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया: मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! मंत्री यादवेंद्र गोमा के पक्ष में उतरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,बोले मंत्री ने प्रिविलेज ला कर किया सही, डीसी को प्रोटोकॉल का रखना चाहिए ध्यान !
  • शिमला ! प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हिमाचल प्रदेश को 46 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि !
  • शिमला ! शून्य आयात शुल्क की आहट से खेती संकट में, केंद्र सरकार की चुप्पी चिंताजनक: कुलदीप सिंह राठौर !
  • शिमला ! प्रदेश सरकार ने तीन वर्षों में अपने संसाधनों से 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया: मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! विधायक प्राथमिकता बैठक केवल औपचारिकता, जमीनी विकास कार्यों पर सरकार गंभीर नहीं — विपिन परमार !
  • शिमला ! सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने पर दे रही विशेष बल : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! ऐतिहासिक जनजातीय सम्मेलन संपन्न, देव भगत नेगी की अध्यक्षता में जनजातीय अधिकारों की रक्षा का संकल्प !
  • मंडी ! विधायक प्राथमिकता बैठक में विधायक राकेश जम्वाल ने अपने क्षेत्र के मुद्दों को सरकार के समक्ष रखा !
  • हमीरपुर ! सेवानिवृत परिवहन कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक सम्पन्न,सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत !
  • ऊना ! उपमुख्यमंत्री ने आईआईआईटी ऊना के वार्षिक टेक्निकल फेस्टिवल ‘मेराकी-2026’ का किया शुभारंभ !
  • शिमला ! केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का शिमला दौरा, बजट संवाद और प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में करेंगे सहभागिता — संजीव कटवाल !
  • हमीरपुर ! पंचायत चुनावों से भाग रही सुक्खू सरकार, लोकतंत्र का गला घोंटने की साजिश : राजेंद्र राणा !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में नशे के खिलाफ ऐलान-ए-जंग — नगर परिषद से उठा महाअभियान, बच्चे-महिलाएं-युवा बने बदलाव की ताकत !
  • शिमला ! बागवानों को बड़ी राहत,अब डीबीटी के द्वारा मिलेगा एमआईएस का पैसा,अभी तक 115 करोड़ रुपए की है देनदारी !
  • शिमला ! शहरी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने संभाला कार्यभार, कांग्रेस कार्यालय में भव्य कार्यक्रम !
और अधिक खबरें

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने नारी तू नारायणी कार्यक्रम में प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने नारी तू नारायणी कार्यक्रम में प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - March 31, 2022 @ 07:48 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! प्रदेश के एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र द्वारा आज शिमला में आयोजित ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री ने समाचार पत्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करना वास्तव में एक सराहनीय कार्य है और इससे प्रदेश की अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र ने पत्रकारिता क्षेत्र के उच्च मानकों और नैतिकता को कायम रखने के साथ-साथ उन लोगों को भी प्रोत्साहित किया है, जो सामान्य कार्यों को असाधारण तरीके से करते हुए समाज को राह दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की सहारा योजना गम्भीर रूप से बीमार मरीजों के परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य ऐसे मरीजों व उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ करने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत महिला उद्यमियों को उद्यम स्थापित कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए 35 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों की बेटियों को उनकी शादी के समय 31 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सभी प्रतिभाशाली महिलाएं अन्य महिलाओं को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया समूह द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक हिमाचल-द पावर हाउस का भी विमोचन किया। जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कांगड़ा की पवना देवी, शिमला की मेजर प्रिया झिंगन, मण्डी के सिराज की कीर्ति, हमीरपुर की निशा देवी, बिलासपुर की मुस्कान, धर्मशाला की सरोज, शिमला के सुन्नी की सुनीता शर्मा, भारतीय पुलिस सेवा की अंजुम आरा, कांगड़ा के फतेहपुर की रंजना देवी, शिमला के कोटखाई की निशा शर्मा, शिमला की बिमला, चम्बा केे भंजराडू की कृष्णा महाजन, मण्डी की सोमा पखरैल, हिमाचल प्रशासनिक सेवा की नीरज चांदला, शिमला के रौणी की शीला शर्मा, हमीरपुर की निधि डोगरा, कश्मीर की डॉ. शैली फोतेदार, सोलन के अर्की की रमा शर्मा, शिमला की सुविधा, किन्नौर की मीनाक्षी नेगी, मण्डी की निर्मला देवी, सिरमौर की रूपेंद्र कौर, नाहन की ज़ीनत खान, शिमला की राजवन्त कौर, शिमला के रोहडू की दिपाला चौहान, किन्नौर के डबलिंग की रीनू नेगी, कांगड़ा के देहरा की सन्तोष कुमारी, ऊना के हरोली की सविता रानी, कांगड़ा के जयसिंहपुर की नेहा वर्मा, हमीरपुर के दडूही की ऊषा, सुजानपुर की निशा कुमारी तथा सोलन की दिल कुमारी थापा को नारी तू नारायणी अवार्ड से सम्मानित किया। समाचार पत्र के मुख्य सम्पादक हेमन्त कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बताया कि दैनिक समाचार पत्र ने अपने प्रकाशन के शानदार 10 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र ने निर्भिकता और निष्पक्षता से अपना कार्य करते हुए सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभा रही महिलाओं को समर्पित है। समाचार पत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह पन्नू ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मीडिया समूह के अध्यक्ष के.डी. श्रीधर, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वरिष्ठतम सदस्य डॉ. रचना गुप्ता, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक रमेश छाजटा, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड केे महाप्रबन्धक पंकज डडवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! एसजेवीएन ने नवीकरणीय परियोजनाओं को निष्‍पादित करने के लिए किया नई अधीनस्‍थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का गठन !
पिछला लेख शिमला ! शिमला में मॅहगाई के खिलाफ हल्ला बोल, डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन,केंद्र के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

विशाल सूद-February 11, 2026 @ 09:54 pm

0
सोलन , 11 फरवरी [ विशाल सूद ] ! चंडीगढ़ - शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सलोगड़ा के

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm

सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

February 11, 2026 @ 08:57 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !