Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
और अधिक खबरें

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm
होम Khabar Himachal Seसुरंग खुलने से लाहौल घाटी में होगा विकास के नए युग का सूत्रपात - मुख्यमंत्री
  • खबर हिमाचल से

सुरंग खुलने से लाहौल घाटी में होगा विकास के नए युग का सूत्रपात - मुख्यमंत्री

द्वारा
विशाल सूद -
लाहौल-स्पिति ( लाहौल-स्पिति ) - October 3, 2020 @ 02:44 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और हर मौसम में बहाल रहने वाली अटल टनल रोहतांग का विविधत् उद््घाटन कर देश को समर्पित किया। इस सुरंग के निर्माण से मनाली से लेह के बीच की दूरी 46 किलीमीटर कम होगी और यात्रा का समय भी चार से पांच घण्टे कम होगा। इस अवसर पर अटल टनल के दक्षिणी छोर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस सुरंग के निर्माण के लिए सीमा सड़क संगठन के कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सुरंग से लाहौल-स्पिति तथा लेह और लद्दाख में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में टनल के दक्षिणी छोर तक पहुॅचने के मार्ग की आधारशिला रखी थी। श्री मोदी ने अटल टनल रोहतांग के निर्माण को प्रदर्शित करने वाली चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मनाली की ओर दक्षिणी छोर पर पर्यटन अधोसंरचना से सम्बन्धित लगाई गई प्रदर्शनी का भी दौरा किया। इस मौके पर उन्हें उत्तरी छोर में अत्याधिक ऊँचाई पर पर्यटन अधोसंरचना भी जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लाहौल घाटी के दक्षिणी छोर से मनाली के लिए बस सेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर अटल टनल रोहतांग पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि यह सुरंग सामरिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है और इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर सम्पर्क भी सुनिश्चित होगा। यह सुरंग वर्ष भर लद्दाख के लिए सम्पर्क बनाए रखने के साथ-साथ सशस्त्र सेनाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ जोड़े रखने में सामरिक लाभ प्रदान करेगी। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल के लोकार्पण से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार हुआ है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिन्होंने हमेशा हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति उदार दृष्टिकोण अपनाया है और इस सुरंग को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि यद्यपि एक छोटा पहाड़ी राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने देश के कई बड़े राज्यों का मार्गदर्शन किया है। देवभूमि होने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि कारगिल युद्ध के लिए मिले कुल चार परमवीर चक्र में से दो हिमाचल के बहादुर सैनिकों को प्रदान किए गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतांग में अटल टनल के आरम्भ होने से लाहौल घाटी में पर्यटन, कृषि और बागवानी गतिविधियों को एक नई दिशा मिलेगी क्योंकि अभी तक यहां पर्यटन का मौसम कुछ महीनों तक ही चलता था। सुरंग खुलने से मनमोहक लाहौल घाटी पर्यटकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनेगी क्योंकि इससे मनाली तक पहुंचने में सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस बड़ी परियोजना को शीघ्र पूरा करने में गहरी रुचि दिखाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया जो न केवल देश की सरहदों की सुरक्षा की दृष्टि से अहम है बल्कि लाहौल स्पिति घाटी के लोगों की आर्थिकी में आशातीत सुधार लाने में भी वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के मिलने से घाटी के किसान अब अपने उत्पाद आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे। जय राम ठाकुर ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों की चुनौतियों जिसमें 587 मीटर का सेरी नाला हिस्सा भी शामिल है और प्रतिकूल मौसम के बावजूद इस सुरंग का निर्माण पूरा करने के लिए सीमा सड़क संगठन का धन्यवाद किया। सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लै. जनरल हरपाल सिंह ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि अटल टनल इस ऊंचाई पर स्थित विश्व की सबसे लम्बी उच्च मार्ग सुरंग होने के साथ-साथ अन्य कई मायनों में भी अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि सुरंग के प्रत्येक 150 मीटर की दूरी पर आपातकालीन सम्पर्क के लिए दूरभाष की सुविधा, प्रत्येक 60 मीटर में अग्निशमन यंत्र, प्रत्येक 250 मीटर पर सीसीटीवी कैमरों के साथ दुर्घटना की पूर्व सूचना प्रणाली (आॅटो इंसिडेंट डिटैक्शन सिस्टम), हर एक किलोमीटर पर हवा की गुणवत्ता की निगरानी, प्रत्येक 25 मीटर पर प्रकाश एवं निकासी संकेत तथा प्रत्येक 60 मीटर की दूरी पर कैमरे और पूरी सुरंग में प्रसार प्रणाली की सुविधा उपलब्ध है। केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सांसद रामस्वरूप शर्मा, रक्षा प्रमुख विपिन रावत, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुन्द नरवणे, रक्षा सचिव डा. अजय कुमार, पश्चिमी कमान के लै. जनरल आर.पी. सिंह, हिमाचल के मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी.शर्मा, सचिव (सामान्य प्रशासन) देवेश कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और हर मौसम में बहाल रहने वाली अटल टनल रोहतांग का विविधत् उद््घाटन कर देश को समर्पित किया। इस सुरंग के निर्माण से मनाली से लेह के बीच की दूरी 46 किलीमीटर कम होगी और यात्रा का समय भी चार से पांच घण्टे कम होगा।

इस अवसर पर अटल टनल के दक्षिणी छोर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस सुरंग के निर्माण के लिए सीमा सड़क संगठन के कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सुरंग से लाहौल-स्पिति तथा लेह और लद्दाख में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में टनल के दक्षिणी छोर तक पहुॅचने के मार्ग की आधारशिला रखी थी।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

श्री मोदी ने अटल टनल रोहतांग के निर्माण को प्रदर्शित करने वाली चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मनाली की ओर दक्षिणी छोर पर पर्यटन अधोसंरचना से सम्बन्धित लगाई गई प्रदर्शनी का भी दौरा किया। इस मौके पर उन्हें उत्तरी छोर में अत्याधिक ऊँचाई पर पर्यटन अधोसंरचना भी जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लाहौल घाटी के दक्षिणी छोर से मनाली के लिए बस सेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर अटल टनल रोहतांग पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि यह सुरंग सामरिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है और इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर सम्पर्क भी सुनिश्चित होगा। यह सुरंग वर्ष भर लद्दाख के लिए सम्पर्क बनाए रखने के साथ-साथ सशस्त्र सेनाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ जोड़े रखने में सामरिक लाभ प्रदान करेगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल के लोकार्पण से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार हुआ है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिन्होंने हमेशा हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति उदार दृष्टिकोण अपनाया है और इस सुरंग को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि यद्यपि एक छोटा पहाड़ी राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने देश के कई बड़े राज्यों का मार्गदर्शन किया है। देवभूमि होने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि कारगिल युद्ध के लिए मिले कुल चार परमवीर चक्र में से दो हिमाचल के बहादुर सैनिकों को प्रदान किए गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतांग में अटल टनल के आरम्भ होने से लाहौल घाटी में पर्यटन, कृषि और बागवानी गतिविधियों को एक नई दिशा मिलेगी क्योंकि अभी तक यहां पर्यटन का मौसम कुछ महीनों तक ही चलता था। सुरंग खुलने से मनमोहक लाहौल घाटी पर्यटकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनेगी क्योंकि इससे मनाली तक पहुंचने में सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस बड़ी परियोजना को शीघ्र पूरा करने में गहरी रुचि दिखाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया जो न केवल देश की सरहदों की सुरक्षा की दृष्टि से अहम है बल्कि लाहौल स्पिति घाटी के लोगों की आर्थिकी में आशातीत सुधार लाने में भी वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के मिलने से घाटी के किसान अब अपने उत्पाद आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे।

जय राम ठाकुर ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों की चुनौतियों जिसमें 587 मीटर का सेरी नाला हिस्सा भी शामिल है और प्रतिकूल मौसम के बावजूद इस सुरंग का निर्माण पूरा करने के लिए सीमा सड़क संगठन का धन्यवाद किया। सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लै. जनरल हरपाल सिंह ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि अटल टनल इस ऊंचाई पर स्थित विश्व की सबसे लम्बी उच्च मार्ग सुरंग होने के साथ-साथ अन्य कई मायनों में भी अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि सुरंग के प्रत्येक 150 मीटर की दूरी पर आपातकालीन सम्पर्क के लिए दूरभाष की सुविधा, प्रत्येक 60 मीटर में अग्निशमन यंत्र, प्रत्येक 250 मीटर पर सीसीटीवी कैमरों के साथ दुर्घटना की पूर्व सूचना प्रणाली (आॅटो इंसिडेंट डिटैक्शन सिस्टम), हर एक किलोमीटर पर हवा की गुणवत्ता की निगरानी, प्रत्येक 25 मीटर पर प्रकाश एवं निकासी संकेत तथा प्रत्येक 60 मीटर की दूरी पर कैमरे और पूरी सुरंग में प्रसार प्रणाली की सुविधा उपलब्ध है।

केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सांसद रामस्वरूप शर्मा, रक्षा प्रमुख विपिन रावत, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुन्द नरवणे, रक्षा सचिव डा. अजय कुमार, पश्चिमी कमान के लै. जनरल आर.पी. सिंह, हिमाचल के मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी.शर्मा, सचिव (सामान्य प्रशासन) देवेश कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! विश्व हिंदू परिषद ने विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।
पिछला लेख केरल की बेटी ने बढ़ाया हिमाचल का मान,चम्बा कितनी दूर गीत गाकर दिया एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश।

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !

February 11, 2026 @ 04:06 pm

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

K S Premi --February 12, 2026 @ 10:21 am

0
चम्बा !  लोक निर्माण विभाग जिला चम्वा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

ज्योतिष,खबर हिमाचल से

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !