Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

      Khabar Himachal Se

      सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

      Khabar Himachal Se

      ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुजानपुर में 25 मीटर स्पैन पुल का शिलान्यास, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया भूमिपूजन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! ग्राम पंचायत चलोह में सीएससी केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली डिजिटल सुविधाओं की नई सौगात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! नगर निगम बजट का भाजपा पार्षदों ने किया बायकॉट, मेयर का कार्यकाल पूरा होने के बाद मेयर का कर रहे विरोध !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में किया गया साइबर सिक्योरिटी पर व्याख्यान का आयोजन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • सिरमौर ; हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार: डॉ. राजीव बिंदल !
  • मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 
  • शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !
  • सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !
  • ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !
  • मंडी ! “एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश” : राकेश जमवाल !
  • शिमला ; “कश्मीर से प्रेस वार्ता कर भ्रम फैला रहे मुख्यमंत्री — सेब बागवानों के हितों पर राजनीति बंद करें” : संदीपनी भारद्वाज !
  • शिमला ! “फास्टैग के नाम पर जनता पर नया टैक्स बोझ — पर्यटन विरोधी और महंगाई बढ़ाने वाली नीति” : कर्ण नंदा !
  • हमीरपुर ! ग्राम पंचायत चलोह में सीएससी केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली डिजिटल सुविधाओं की नई सौगात !
  • शिमला ; एसएसपी शिमला गौरव सिंह का रोहड़ू दौरा, नशा रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर !
  • हमीरपुर ! अपनी ओछी राजनीति से कांग्रेस बनी राष्ट्रीय शर्म का विषय: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • हमीरपुर ; पारदर्शिता से होगा विकास, संगठन सर्वोपरि, कैप्टन रणजीत सिंह का पूर्व विधायक पर पलटवार, भाजपा को वरिष्ठ नेताओं के सम्मान की नसीहत !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ 10 राजाजी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हुए शामिल !
  • शिमला ; कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी सोच हुई बेनकाब, भारत की सफलता से घबराई राहुल मंडली: जयराम ठाकुर !
  • हमीरपुर ! बदहाल फुटपाथों की सूरत बदली, विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा के निर्देश पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य !
  • शिमला ! जिला पुलिस को मिली कामयाबी, शाही महात्मा गैंग नेटवर्क के मुख्य सप्लायर  को किया गिरफ्तार। 
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में 25 मीटर स्पैन पुल का शिलान्यास, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया भूमिपूजन !
  • बिलासपुर ! अंडर-19 छात्रा हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने फिर मनवाया अपना लोहा !
  • हमीरपुर ! मनरेगा में हुए अब तक के घोटाले को उजागर करेगी जी राम जी योजना : बिक्रम राणा !
और अधिक खबरें

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

February 20, 2026 @ 07:54 pm

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

February 20, 2026 @ 07:51 pm

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

February 20, 2026 @ 07:41 pm

ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !

February 20, 2026 @ 07:38 pm
होम Khabar Himachal Seमंडी ! मुख्यमंत्री ने मण्डी में प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय समर्पित किया !
  • खबर हिमाचल से

मंडी ! मुख्यमंत्री ने मण्डी में प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय समर्पित किया !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - June 28, 2022 @ 05:16 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी में 16.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय के दो खण्डों का लोकार्पण कर औपचारिक रूप से यह विश्वविद्यालय लोगों को समर्पित किया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी के नाम से स्थापित इस राज्य विश्वविद्यालय के अन्तर्गत मण्डी, कांगड़ा, चम्बा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिला के 141 से अधिक सरकारी और निजी महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। देव सदन मण्डी के सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के अध्यापकों को संशोधित यूजीसी वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की और इस सन्दर्भ में एक माह के भीतर अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उनके क्षेत्र के निकट उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 52 वर्षों के पश्चात राज्य में दूसरा सरकारी विश्वविद्यालय अस्तित्व में आने के उपरान्त आज का यह दिन प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम आन्दोलन के रूप में अंकित हो गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के पश्चात 22 जुलाई, 1970 को प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय शिमला में स्थापित किया गया था। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण समर्पण और मिशन मोड पर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का नामकरण भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर किया गया है, जिन्होंने रियासतों का एकीकरण कर अखण्ड भारत के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया। जय राम ठाकुर ने कहा कि मण्डी में नए विश्वविद्यालय की स्थापना से प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी लाभान्वित होंगे, क्योंकि मण्डी हिमाचल के मध्य में स्थित है और अब महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय से सम्बन्धित कार्य के लिए इन पांच जिलों के विद्यार्थियों को शिमला नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में दो विश्वविद्यालय होने से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सीटों में भी वृद्धि होगी और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आसानी से प्रवेश मिल सकेगा तथा इससे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का बोझ भी कम होगा। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1986-87 में वल्ल्भ राजकीय महाविद्यालय मण्डी में चार हजार से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण करते थे और आज भी छः हजार से अधिक विद्यार्थियों के साथ यह प्रदेश का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अर्जित शिक्षा आज भी उन्हें जीवन मेें विभिन्न बाधाओं को दूर करने में सहायक रही हैं। उन्होंने कहा कि वल्लभ परिसर के निर्माण पर 27 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं और इस वर्ष सितम्बर माह तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का एक पूर्व विद्यार्थी प्रदेशवासियों को राज्य का दूसरा विश्वविद्यालय समर्पित कर रहा है और यह हम सभी के लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय परिसर की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन शीघ्र ही किया जाएगा और इस वर्ष जुलाई से मौजूदा परिसर से ही कक्षाएं आरम्भ हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटा पहाड़ी राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े राज्यों का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बोर्ड के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि शिव धाम के पहले चरण का कार्य पूर्ण होने वाला है और यह पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि नेरचौक में चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा मण्डी का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा, जो जिले की सबसे बड़ी परियोजना होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ शीघ्र ही कम्पनी की स्थापना की जाएगी और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मण्डी शहर के लोगों के लिए मण्डी नगर निगम वर्तमान प्रदेश सरकार की देन है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में जारी विभिन्न निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने निष्पादन एजेंसियों के अधिकारियों को इस महत्वकांक्षी परियोजना का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी की लोकार्पण प्लेट और लोगो का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने वल्लभ डिग्री कॉलेज मण्डी के 1987 बैच के अपने सहपाठियों को भी सम्मानित भी किया। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रदेश की जनता और विशेष रूप से मण्डीवासियों की ओर से मण्डी में प्रदेश विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली वर्तमान प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग और राज्य के हर क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चिित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है, जो भ्रष्टाचार के प्रति प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की पुष्टि करता है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। चालू वित्त वर्ष के दौरान इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए 8412 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय राज्य के छात्रों के लिए एक मील पत्थर साबित होगा। प्रधान सचिव शिक्षा डॉ. रजनीश ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर राज्य में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हमेशा संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से कोई भी दस प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर सकता है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य इसे हासिल करना है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय में बहु-विषयक पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के शाहपुर में पहला ड्रोन फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किया गया है और इस स्कूल से 75 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति प्रो. डी.डी. शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस कहावत को सत्य साबित किया है कि अगर कोई सपना देख सकता है तो उसे हासिल भी किया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में यह विश्वविद्यालय देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक के रूप में उभरेगा। इस अवसर पर विधायक कर्नल इंदर सिंह, अनिल शर्मा, राकेश जम्बाल, विनोद कुमार, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर, इंदर सिंह गांधी और प्रकाश राणा, विश्वविद्यालय की प्रति-कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, एसपी शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख बिलासपुर ! मंत्री राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं चुनाव क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जताया आभार !
पिछला लेख लाहौल ! लाहौल घाटी में तीन दिवसीय दौरे पर पहुँची कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

सिरमौर ; हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार: डॉ. राजीव बिंदल !

February 20, 2026 @ 07:19 pm

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

February 20, 2026 @ 07:54 pm

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

February 20, 2026 @ 07:51 pm

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

February 20, 2026 @ 07:41 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुजानपुर में 25 मीटर स्पैन पुल का शिलान्यास, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया भूमिपूजन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! ग्राम पंचायत चलोह में सीएससी केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली डिजिटल सुविधाओं की नई सौगात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! नगर निगम बजट का भाजपा पार्षदों ने किया बायकॉट, मेयर का कार्यकाल पूरा होने के बाद मेयर का कर रहे विरोध !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में किया गया साइबर सिक्योरिटी पर व्याख्यान का आयोजन !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

विशाल सूद-February 20, 2026 @ 07:54 pm

0
मंडी , 20 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी में जारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

February 20, 2026 @ 07:51 pm

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

February 20, 2026 @ 07:41 pm

ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !

February 20, 2026 @ 07:38 pm

शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !

February 20, 2026 @ 07:34 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

खबर हिमाचल से

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

खबर हिमाचल से

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !