Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! रोजगार से लेकर जन सुविधाओं तक सुजानपुर की अनदेखी  : राजेंद्र राणा !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! मनीष ठाकुर और गौरव चौहान ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किए ₹2,22,222 का चेक !

      Khabar Himachal Se

      ऊना ! रेल मंत्री से मिल अनुराग सिंह ठाकुर व राजीव भारद्वाज ने माँगी नई रेल लाइन !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! कृष्ण जन्माष्टमी की झलक: माल रोड पर निकाली गईं झांकियां !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! पौंग बांध से छोड़े गए पानी की चपेट में कई गांव,फसल सहित जमीन बही,सात और लोग किए रेस्क्यू !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! भाजपा ने सेना के सम्मान ने निकाली तिरंगा यात्रा शहीदों को किया गया नमन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! रामनगर में गाड़ी पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त अधिकारियों को मलाईदार पोस्टों पर रख रही सरकार - बिक्रम ठाकुर !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • धर्मशाला ! पौंग बांध से छोड़े गए पानी की चपेट में कई गांव,फसल सहित जमीन बही,सात और लोग किए रेस्क्यू !
  • सोलन ! कृष्ण जन्माष्टमी की झलक: माल रोड पर निकाली गईं झांकियां !
  • ऊना ! रेल मंत्री से मिल अनुराग सिंह ठाकुर व राजीव भारद्वाज ने माँगी नई रेल लाइन !
  • शिमला ! मनीष ठाकुर और गौरव चौहान ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किए ₹2,22,222 का चेक !
  • शिमला ! लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग !
  • हमीरपुर ! रोजगार से लेकर जन सुविधाओं तक सुजानपुर की अनदेखी  : राजेंद्र राणा !
  • धर्मशाला ! स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने धर्मशाला के शहीद स्मारक में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन किए अर्पित !
  • शिमला ! तिरंगे के अपमान से भाजपा का असली चेहरा हुआ बेनकाबः कांग्रेस !
  • शिमला ! सरकार नवोन्मेषी पहलों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का कर रही आधुनिकीकरण !
  • चम्बा ! पांगी को राज्य का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल अधिसूचित करने पर सरकार की लोगों ने की सराहना !
  • शिमला ! आपदा प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर पत्नी की विधानसभा पर मुख्यमंत्री मेहरबान : विनोद कुमार ! 
  • शिमला ! कार धोखाधड़ी मामले में छोटा शिमला थाने में एफआईआर दर्ज !
  • शिमला ! रोपवे प्रॉजेक्ट में टेंडर प्रक्रिया में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने किए सवाल खड़े, धांधली का जताया अंदेशा !
  • शिमला ! चंद भाजपा के लोगों को फायदा देने के लिए जयराम ठाकुर ने असुरक्षित जगह में बनाया कॉलेज !
  • शिमला ! जगत सिंह ने सीबीआई की कार्यप्रणाली पर फिर खड़े किए सवाल !
  • ऊना ! श्रावण अष्टमी मेले के तीसरे दिन उमडा जन सैलाब,पहले दिन 20000 के करीब श्रद्धालुओं ने चढ़ाया 1451854 का चढ़ावा !
  • चम्बा ! ध्वजारोहण के साथ अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का हुआ आगाज,राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया ध्वजारोहण !
  • चम्बा ! चल शिविए चल गधेरना जो जाना गीत का हुआ विमोचन !
  • चम्बा ! मिंजर मेला 2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में यह कलाकार मचाएंगे धमाल !
  • !! राशिफल 27 जुलाई 2025 रविवार !!
और अधिक खबरें

हमीरपुर ! रोजगार से लेकर जन सुविधाओं तक सुजानपुर की अनदेखी  : राजेंद्र राणा !

August 12, 2025 @ 09:49 pm

शिमला ! लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग !

August 12, 2025 @ 09:46 pm

शिमला ! मनीष ठाकुर और गौरव चौहान ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किए ₹2,22,222 का चेक !

August 12, 2025 @ 09:43 pm

ऊना ! रेल मंत्री से मिल अनुराग सिंह ठाकुर व राजीव भारद्वाज ने माँगी नई रेल लाइन !

August 12, 2025 @ 09:39 pm
होम Khabar Himachal Seहमीरपुर ! कांग्रेस वोट बैंक, तुष्टिकरण जबकि भाजपा समान विकास की करती है राजनीति: अनुराग ठाकुर !
  • खबर हिमाचल से

हमीरपुर ! कांग्रेस वोट बैंक, तुष्टिकरण जबकि भाजपा समान विकास की करती है राजनीति: अनुराग ठाकुर !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - हमीरपुर ( हमीरपुर ) - April 27, 2024 @ 09:50 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हमीरपुर , 27 अप्रैल ! केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस वोट बैंक व तुष्टिकरण की जबकि भाजपा समान रूप से विकास की नीति पर कार्य करती है। कांग्रेस आएगी तो आप पर वसूली और विरासत टैक्स लगाएगी, भाजपा आएगी तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगी। आज आपके सामने एक ओर कांग्रेस है जिनकी सारी गारंटियाँ फेल हैं और दूसरी ओर मोदी जी हैं जिनकी सभी गारंटीयों के पूरे होने की गारंटी है। उनका ट्रैक रिकॉर्ड गबन, वसूली और भ्रष्टाचार का है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का है। अनुराग ठाकुर ने उक्त बातें अपने हिमाचल प्रवास के तीसरे दिन कहीं। अनुराग ठाकुर ने आज सर्वप्रथम भोरंज विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया और इसके पश्चात हमीरपुर विधानसभा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन, आईटी सोशल मीडिया कार्यशाला, वरिष्ठ नागरिक विशेष संपर्क अभियान और व्यापारी संपर्क अभियान में भाग लिया अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस द्वारा की जा रही वोट बैंक पॉलिटिक्स के सख्त खिलाफ है। कांग्रेस वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति करती है जबकि भाजपा एक समान रूप से विकास की नीति में भरोसा करती है। हम अपिजमेंट पॉलिटिक्स में नहीं बल्कि सबका साथ और सबका विकास में विश्वास रखते हैं। पिछले 10 वर्षों में अगर 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं तो उसमें हिंदू भी हैं और मुसलमान भी हैं। अगर 4 करोड़ पक्के आवास, 13 करोड़ नल से जल, 12 करोड़ शौचालय, 11 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर, 60 करोड लोगों को मुफ्त इलाज और 81 करोड लोगों को मुफ्त अनाज मिला है तो उसमें कोई भेदभाव नहीं हुआ है। सभी को जनसंख्या के अनुपात से समान रूप से लाभ मिला है। कांग्रेस की बुरी नजर अब आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस आपकी मृत्यु के बाद आपकी संपत्ति आपके संतानों को न देकर अपने वोट बैंक को देना चाहती है। इसीलिए ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। अनुराग ठाकुर ने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा, "आपको तय करना है कि आप मोदी जी का भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहते हैं या कांग्रेस का भ्रष्टाचार युक्त शासन चाहते हैं। आपको तय करना है कि आपको देश की सेना सशक्त और बॉर्डर सुरक्षित चाहिए या कमजोर सेना और असुरक्षित बॉर्डर चाहिए। क्या आपको कांग्रेस के शासनकाल के आतंकवादी हमले चाहिए या मोदी के शासनकाल के सर्जिकल स्ट्राइक चाहिए? क्या आपको भारत से परमाणु हथियार खत्म करने की वकालत करने वाला इंडी गठबंधन चाहिए या सेना को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने वाले मोदी जी चाहिए? क्या आपको देश की अर्थव्यवस्था को लड़खड़ाती और चरमराती बनाने वाले लोग चाहिए या देश की अर्थव्यवस्था को अगले तीन वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले लोग चाहिए?" अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमें विकसित भारत के निर्माण हेतु मोदी जी के हाथों को सशक्त करना है। देश आगे बढ़े इसीलिए हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिताइए और पूरे देश में भाजपा को 370 पार और एनडीए को 400 पार सीटें दिलवाइए। अनुराग ठाकुर ने आगे अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के बारे में बोलते हुए कहा, "मोदी जी के आशीर्वाद से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 360 डिग्री विकास हुआ है। आज क्षेत्र में 300 बेड का मेडिकल कॉलेज अस्पताल लगभग 400 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। यहां कक्षाएं 3- 4 साल पहले से ही चालू हैं। किसने सोचा था की एक हीं संसदीय क्षेत्र में एम्स भी होगा, पीजीआई भी होगा, दो दो मेडिकल कॉलेज होंगे, केंद्रीय विद्यालय भी होंगे, केंद्रीय विश्वविद्यालय भी होगा, ट्रिपल आईटी भी होगा, एनआईटी भी होगा, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भी होगा, हर जिले में फोरलेन हाईवे होगा और वंदे भारत ट्रेन भी होगी। लेकिन यह सब भारतीय जनता पार्टी ने संभव कर दिखाया है। अब हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वह अपने घर पर रहकर डॉक्टर, इंजीनियर और वह सब कुछ बन सकते हैं जिसके वह हकदार हैं।" अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हमने हर तरफ से हिमाचल को कनेक्टिविटी के मामले में बेहतरीन बनाया है। आज धर्मशाला, पठानकोट और जम्मू के लिए फोरलेन हाईवे पूरी तेज़ी के साथ बन रहा है। अभी यहां से पठानकोट जाने में लगभग 4.5 घंटे लगते हैं। इस हाइवे के बन जाने से आप मात्र 2 घंटे में पठानकोट पहुंच जाएंगे। आज हमीरपुर मंडी धरमपुर की सड़क पर 1200 करोड रुपए की लागत से बन रही है। आज किरतपुर-नेरचौक फोर लेन रोड बनकर तैयार हो चुका है। मटौर-हमीरपुर-बिलासपुर शिमला फ़ोर लेन, नेर चौक फ़ोर लेन बनवा कर तैयार करवाया जा चुका है। आज कई जगह बस के किराए ₹40 सस्ते हो चुके हैं। जल्द ट्रेन के आ जाने से समय और किराए दोनो में और कमी आएगी। आज जनता के आशीर्वाद से मैंने ऊना से हरिद्वार, खाटू श्याम, कोलकाता, नांदेड साहब, वृंदावन, मथुरा, ओंकारेश्वर, ग्वालियर, आगरा, इंदौर और महाकाल लोक तक ट्रेन चलवा दी है।"

हमीरपुर , 27 अप्रैल ! केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस वोट बैंक व तुष्टिकरण की जबकि भाजपा समान रूप से विकास की नीति पर कार्य करती है। कांग्रेस आएगी तो आप पर वसूली और विरासत टैक्स लगाएगी, भाजपा आएगी तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगी।

आज आपके सामने एक ओर कांग्रेस है जिनकी सारी गारंटियाँ फेल हैं और दूसरी ओर मोदी जी हैं जिनकी सभी गारंटीयों के पूरे होने की गारंटी है। उनका ट्रैक रिकॉर्ड गबन, वसूली और भ्रष्टाचार का है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

अनुराग ठाकुर ने उक्त बातें अपने हिमाचल प्रवास के तीसरे दिन कहीं। अनुराग ठाकुर ने आज सर्वप्रथम भोरंज विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया और इसके पश्चात हमीरपुर विधानसभा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन, आईटी सोशल मीडिया कार्यशाला, वरिष्ठ नागरिक विशेष संपर्क अभियान और व्यापारी संपर्क अभियान में भाग लिया अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस द्वारा की जा रही वोट बैंक पॉलिटिक्स के सख्त खिलाफ है।

कांग्रेस वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति करती है जबकि भाजपा एक समान रूप से विकास की नीति में भरोसा करती है। हम अपिजमेंट पॉलिटिक्स में नहीं बल्कि सबका साथ और सबका विकास में विश्वास रखते हैं। पिछले 10 वर्षों में अगर 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं तो उसमें हिंदू भी हैं और मुसलमान भी हैं।

अगर 4 करोड़ पक्के आवास, 13 करोड़ नल से जल, 12 करोड़ शौचालय, 11 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर, 60 करोड लोगों को मुफ्त इलाज और 81 करोड लोगों को मुफ्त अनाज मिला है तो उसमें कोई भेदभाव नहीं हुआ है। सभी को जनसंख्या के अनुपात से समान रूप से लाभ मिला है।

कांग्रेस की बुरी नजर अब आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस आपकी मृत्यु के बाद आपकी संपत्ति आपके संतानों को न देकर अपने वोट बैंक को देना चाहती है। इसीलिए ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

अनुराग ठाकुर ने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा, "आपको तय करना है कि आप मोदी जी का भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहते हैं या कांग्रेस का भ्रष्टाचार युक्त शासन चाहते हैं। आपको तय करना है कि आपको देश की सेना सशक्त और बॉर्डर सुरक्षित चाहिए या कमजोर सेना और असुरक्षित बॉर्डर चाहिए।

क्या आपको कांग्रेस के शासनकाल के आतंकवादी हमले चाहिए या मोदी के शासनकाल के सर्जिकल स्ट्राइक चाहिए? क्या आपको भारत से परमाणु हथियार खत्म करने की वकालत करने वाला इंडी गठबंधन चाहिए या सेना को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने वाले मोदी जी चाहिए? क्या आपको देश की अर्थव्यवस्था को लड़खड़ाती और चरमराती बनाने वाले लोग चाहिए या देश की अर्थव्यवस्था को अगले तीन वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले लोग चाहिए?"

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमें विकसित भारत के निर्माण हेतु मोदी जी के हाथों को सशक्त करना है। देश आगे बढ़े इसीलिए हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिताइए और पूरे देश में भाजपा को 370 पार और एनडीए को 400 पार सीटें दिलवाइए।

अनुराग ठाकुर ने आगे अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के बारे में बोलते हुए कहा, "मोदी जी के आशीर्वाद से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 360 डिग्री विकास हुआ है। आज क्षेत्र में 300 बेड का मेडिकल कॉलेज अस्पताल लगभग 400 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। यहां कक्षाएं 3- 4 साल पहले से ही चालू हैं।

किसने सोचा था की एक हीं संसदीय क्षेत्र में एम्स भी होगा, पीजीआई भी होगा, दो दो मेडिकल कॉलेज होंगे, केंद्रीय विद्यालय भी होंगे, केंद्रीय विश्वविद्यालय भी होगा, ट्रिपल आईटी भी होगा, एनआईटी भी होगा, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भी होगा, हर जिले में फोरलेन हाईवे होगा और वंदे भारत ट्रेन भी होगी। लेकिन यह सब भारतीय जनता पार्टी ने संभव कर दिखाया है। अब हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वह अपने घर पर रहकर डॉक्टर, इंजीनियर और वह सब कुछ बन सकते हैं जिसके वह हकदार हैं।"

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हमने हर तरफ से हिमाचल को कनेक्टिविटी के मामले में बेहतरीन बनाया है। आज धर्मशाला, पठानकोट और जम्मू के लिए फोरलेन हाईवे पूरी तेज़ी के साथ बन रहा है। अभी यहां से पठानकोट जाने में लगभग 4.5 घंटे लगते हैं। इस हाइवे के बन जाने से आप मात्र 2 घंटे में पठानकोट पहुंच जाएंगे। आज हमीरपुर मंडी धरमपुर की सड़क पर 1200 करोड रुपए की लागत से बन रही है। आज किरतपुर-नेरचौक फोर लेन रोड बनकर तैयार हो चुका है।

मटौर-हमीरपुर-बिलासपुर शिमला फ़ोर लेन, नेर चौक फ़ोर लेन बनवा कर तैयार करवाया जा चुका है। आज कई जगह बस के किराए ₹40 सस्ते हो चुके हैं। जल्द ट्रेन के आ जाने से समय और किराए दोनो में और कमी आएगी। आज जनता के आशीर्वाद से मैंने ऊना से हरिद्वार, खाटू श्याम, कोलकाता, नांदेड साहब, वृंदावन, मथुरा, ओंकारेश्वर, ग्वालियर, आगरा, इंदौर और महाकाल लोक तक ट्रेन चलवा दी है।"

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! भूसंखलन की चपेट में आता जा रहा मुहल्ला पक्का टाला !
पिछला लेख कुल्लू ! हर मोर्चे पर नाकाम है सुक्खू सरकार, बहुमत से लेकर लोगों की नज़रों में गिरी सरकार: जयराम ठाकुर !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

धर्मशाला ! पौंग बांध से छोड़े गए पानी की चपेट में कई गांव,फसल सहित जमीन बही,सात और लोग किए रेस्क्यू !

August 12, 2025 @ 08:53 pm

सोलन ! कृष्ण जन्माष्टमी की झलक: माल रोड पर निकाली गईं झांकियां !

August 12, 2025 @ 09:34 pm

ऊना ! रेल मंत्री से मिल अनुराग सिंह ठाकुर व राजीव भारद्वाज ने माँगी नई रेल लाइन !

August 12, 2025 @ 09:39 pm

शिमला ! मनीष ठाकुर और गौरव चौहान ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किए ₹2,22,222 का चेक !

August 12, 2025 @ 09:43 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! कृष्ण जन्माष्टमी की झलक: माल रोड पर निकाली गईं झांकियां !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! पौंग बांध से छोड़े गए पानी की चपेट में कई गांव,फसल सहित जमीन बही,सात और लोग किए रेस्क्यू !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! भाजपा ने सेना के सम्मान ने निकाली तिरंगा यात्रा शहीदों को किया गया नमन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! रामनगर में गाड़ी पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे राहगीर !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

हमीरपुर ! रोजगार से लेकर जन सुविधाओं तक सुजानपुर की अनदेखी  : राजेंद्र राणा !

बिंदिया ठाकुर-August 12, 2025 @ 09:49 pm

0
हमीरपुर, 12 अगस्त [ बिंदिया ठाकुर ] ! पूर्व विधायक  राजेंद्र राणा ने प्रदेश

शिमला ! लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग !

August 12, 2025 @ 09:46 pm

शिमला ! मनीष ठाकुर और गौरव चौहान ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किए ₹2,22,222 का चेक !

August 12, 2025 @ 09:43 pm

ऊना ! रेल मंत्री से मिल अनुराग सिंह ठाकुर व राजीव भारद्वाज ने माँगी नई रेल लाइन !

August 12, 2025 @ 09:39 pm

सोलन ! कृष्ण जन्माष्टमी की झलक: माल रोड पर निकाली गईं झांकियां !

August 12, 2025 @ 09:34 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

हमीरपुर ! रोजगार से लेकर जन सुविधाओं तक सुजानपुर की अनदेखी  : राजेंद्र राणा !

खबर हिमाचल से

शिमला ! लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग !

खबर हिमाचल से

शिमला ! मनीष ठाकुर और गौरव चौहान ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किए ₹2,22,222 का चेक !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2025 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !