
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला/ हमीरपुर। प्रदेश में रविवार दिन भर शांति के बाद हमीरपुर जिले से एक साथ दो कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं। दोनों मुम्बई से लौटे हैं। एक 60 वर्षीय शख्स 13 मई को जबकि 35 वर्षीय शख्स 12 मई को हिमाचल लौटे हैं। दोनों एसिमटोमैटिक हैं। दोनों जिले के नादौन से सम्बंध रखते हैं। जिले में आज कांगड़ा से एक मरीज ठीक होने के बाद जहां एक्टिव मामले 31 रह गए थे तो अब वहीं ये दोनों मामले आने के बाद प्रदेश में एक्टिव केस 33 हो गए हैं। जबकि कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 80 पहुंच गया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -