

- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 21 मई [ बिंदिया ठाकुर ] ! राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, सुजानपुर ब्लॉक के तत्वावधान में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह सहित कांग्रेस के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजिन्द्र वर्मा व कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सुजानपुर तहसील कार्यालय में बुजुर्गों के सहायतार्थ एक व्हीलचेयर भी डोनेट की गई । पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने की। उन्होंने अध्यक्षीय भाषण में राजीव गांधी को देश में सूचना प्रौद्योगिकी के जनक की संज्ञा दी। कहा कि आज देश सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। यह स्वर्गीय गांधी की ही देन है। राजिन्द्र वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने अपनी मां प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। देश कठिन दौर से गुजर रहा था। लेकिन राजीव गांधी ने संयम, सूझबूझ का परिचय देते हुए देश को पटरी पर लाने का काम किया। उन्होंने देश के आधुनिकीकरण करने का काम किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया। वे पंचायती राज व्यवस्था के प्रणेता थे। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक संयोजक देश राज ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन चमेल सिंह, एस सी सैल के ब्लॉक अध्यक्ष तहसीलदार रतन, जगदीश कौशिक, गुलशन कुमार, सुरेश कुमार लम्बरदार, प्यार चंद, महासचिव रमेश भाटिया, जितेंद्र ठाकुर, विनय शर्मा, कैप्टन संजीव राणा, सिद्धार्थ बालिया, रवि ठाकुर, अनिल पुरी, अशोक चौधरी, कर्म दास, सुरिंदर गुप्ता, दीप गुप्ता, अमर सिंह वालिया, तिलक ठाकुर, सतपाल, विजय कुमार, रमेश चौधरी, कै॰ अशोक, कै॰ कर्म चंद, कै॰ देश राज, कै॰.अरविन्द, राकेश गुडराल, समिति चेयरमैन आरती, प्रवीण मोहनी, सीमा सरोच, मस्तराम, रविन्द्र, मनोज चौधरी, अमन, सोनु, रमेश कुमार, सुनील चौधरी, सुनील धीमान, बलदेव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमीरपुर , 21 मई [ बिंदिया ठाकुर ] ! राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, सुजानपुर ब्लॉक के तत्वावधान में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह सहित कांग्रेस के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजिन्द्र वर्मा व कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सुजानपुर तहसील कार्यालय में बुजुर्गों के सहायतार्थ एक व्हीलचेयर भी डोनेट की गई । पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने की। उन्होंने अध्यक्षीय भाषण में राजीव गांधी को देश में सूचना प्रौद्योगिकी के जनक की संज्ञा दी। कहा कि आज देश सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। यह स्वर्गीय गांधी की ही देन है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
राजिन्द्र वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने अपनी मां प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। देश कठिन दौर से गुजर रहा था। लेकिन राजीव गांधी ने संयम, सूझबूझ का परिचय देते हुए देश को पटरी पर लाने का काम किया। उन्होंने देश के आधुनिकीकरण करने का काम किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया। वे पंचायती राज व्यवस्था के प्रणेता थे।
इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक संयोजक देश राज ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन चमेल सिंह, एस सी सैल के ब्लॉक अध्यक्ष तहसीलदार रतन, जगदीश कौशिक, गुलशन कुमार, सुरेश कुमार लम्बरदार, प्यार चंद, महासचिव रमेश भाटिया, जितेंद्र ठाकुर, विनय शर्मा, कैप्टन संजीव राणा, सिद्धार्थ बालिया, रवि ठाकुर, अनिल पुरी, अशोक चौधरी, कर्म दास, सुरिंदर गुप्ता, दीप गुप्ता, अमर सिंह वालिया, तिलक ठाकुर, सतपाल, विजय कुमार, रमेश चौधरी, कै॰ अशोक, कै॰ कर्म चंद, कै॰ देश राज, कै॰.अरविन्द, राकेश गुडराल, समिति चेयरमैन आरती, प्रवीण मोहनी, सीमा सरोच, मस्तराम, रविन्द्र, मनोज चौधरी, अमन, सोनु, रमेश कुमार, सुनील चौधरी, सुनील धीमान, बलदेव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -