
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! भरमौर-पठानकोट हाईवे वीरवार सुबह कुराह नामक स्थान पर भूस्खलन होने से बाधित हो गया है। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। वाहन चालक भरमौर के लिए रुख कर रहे थे, जो मलबा गिरने के कारण फंस गए। सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा की टीम मौके पर पहुंची। हाईवे पर पहाड़ी से भारी भरकम भूस्खलन हुआ था। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मशीनरी ने मार्ग बहाल किया। इसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। दूसरी तरफ राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिकारियों ने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि भूस्खलन ग्रसित क्षेत्रों में सावधानी पूर्वक गुजरें। इसके साथ ही ऐसे स्थानों पर एक समय में एक ही वाहन दौड़ाएं। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। गौरतलब है कि बीते दिनों भारी बारिश के कारण भरमौर मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है।
चम्बा ! भरमौर-पठानकोट हाईवे वीरवार सुबह कुराह नामक स्थान पर भूस्खलन होने से बाधित हो गया है। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। वाहन चालक भरमौर के लिए रुख कर रहे थे, जो मलबा गिरने के कारण फंस गए। सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा की टीम मौके पर पहुंची। हाईवे पर पहाड़ी से भारी भरकम भूस्खलन हुआ था। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मशीनरी ने मार्ग बहाल किया। इसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
दूसरी तरफ राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिकारियों ने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि भूस्खलन ग्रसित क्षेत्रों में सावधानी पूर्वक गुजरें। इसके साथ ही ऐसे स्थानों पर एक समय में एक ही वाहन दौड़ाएं। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। गौरतलब है कि बीते दिनों भारी बारिश के कारण भरमौर मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -