
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सुजानपुर , 31 मई: सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत राणा, बमसन टोनी देवी मंडल के अध्यक्ष प्रों विक्रम सिंह राणा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने सुजानपुर सिविल अस्पताल के लिए 25 करोड़ लागत का क्रिटिकल केयर यूनिट स्वीकृत करने हेतु केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है। आज यहां जारी बयान में भाजपा नेताओं ने कहा पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा इस बारे लगाकर किए गए प्रयास रंग लाए हैं। राजेंद्र राणा ने दिल्ली में केंद्र स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर सुजानपुर के लिए यह यूनिट स्वीकृत करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई थी और केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया था कि सुजानपुर को जल्दी ही यह तोहफा दिया जाएगा। यह मांग पूरी होने तक राजेंद्र राणा लगातार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में रहे। मंडल भाजपा नेताओं ने कहा कि सुजानपुर को यह तोहफा मिलने से यहां स्वास्थ्य नेटवर्क और मजबूत होगा। क्रिटिकल केयर यूनिट हेतु 25 करोड रुपए खर्च होंगे जिसमें 17 करोड रुपए भवन निर्माण पर खर्च होंगे जबकि 8 करोड रुपए की यहां मशीनरी स्थापित होगी। इस क्रिटिकल केयर यूनिट में आईसीयू भी बनेगा और यहां अलग-अलग बीमारियों का उपचार भी होगा जिससे बड़े अस्पतालों में रेफर होने की स्थिति नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता इसका झूठा श्रेय लेकर जनता में हंसी का पात्र न बने।
सुजानपुर , 31 मई: सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत राणा, बमसन टोनी देवी मंडल के अध्यक्ष प्रों विक्रम सिंह राणा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने सुजानपुर सिविल अस्पताल के लिए 25 करोड़ लागत का क्रिटिकल केयर यूनिट स्वीकृत करने हेतु केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है।
आज यहां जारी बयान में भाजपा नेताओं ने कहा पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा इस बारे लगाकर किए गए प्रयास रंग लाए हैं। राजेंद्र राणा ने दिल्ली में केंद्र स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर सुजानपुर के लिए यह यूनिट स्वीकृत करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई थी और केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया था कि सुजानपुर को जल्दी ही यह तोहफा दिया जाएगा। यह मांग पूरी होने तक राजेंद्र राणा लगातार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मंडल भाजपा नेताओं ने कहा कि सुजानपुर को यह तोहफा मिलने से यहां स्वास्थ्य नेटवर्क और मजबूत होगा। क्रिटिकल केयर यूनिट हेतु 25 करोड रुपए खर्च होंगे जिसमें 17 करोड रुपए भवन निर्माण पर खर्च होंगे जबकि 8 करोड रुपए की यहां मशीनरी स्थापित होगी।
इस क्रिटिकल केयर यूनिट में आईसीयू भी बनेगा और यहां अलग-अलग बीमारियों का उपचार भी होगा जिससे बड़े अस्पतालों में रेफर होने की स्थिति नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता इसका झूठा श्रेय लेकर जनता में हंसी का पात्र न बने।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -