धार्मिक भावनाएं आहत करना गलत, कानून करेगा कार्रवाई, अनुराग ठाकुर
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 26 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर के कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर तीखा हमला बोला।अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब भी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं, उनका एक ही एजेंडा होता है—भारत को नीचा दिखाना, भारतीय व्यवस्थाओं का अपमान करना और देश के लोकतंत्र पर सवाल खड़े करना। उन्होंने कहा कि जिस परिवार और पार्टी ने दशकों तक देश पर शासन किया, आज वही बार-बार भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। देश की जनता लगातार कांग्रेस को चुनावों में नकार रही है, और हार का ठीकरा कभी चुनाव आयोग तो कभी जनता पर फोड़ा जाता है, जबकि विदेश जाकर पूरे भारत को ही कटघरे में खड़ा किया जाता है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा क्रिसमस को लेकर की गई कथित विवादित पोस्ट पर दर्ज एफआईआर को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत करना उचित नहीं है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन किसी धार्मिक प्रतीक का मज़ाक बनाना गलत है। नियमों के अनुसार पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चर्च में जाकर प्रार्थना करने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में सभी त्योहार और सभी महापुरुषों की जयंती पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाई जाती है। क्रिसमस भी मनाया गया और अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भी। यदि कहीं उपद्रव होता है तो स्थानीय प्रशासन को कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। अपने हमीरपुर दौरे और वीर बाल दिवस कार्यक्रम को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि साहिबज़ादों की शहादत देश के बच्चों और युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। गुरुओं ने अपने बच्चों को भी देश और धर्म के लिए समर्पित कर दिया, इससे बड़ी कुर्बानी और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वीर बाल दिवस को पूरे देश में भव्य रूप से मनाकर नई पीढ़ी तक गुरुओं और साहिबज़ादों के इतिहास को पहुंचाने का काम किया है। साथ ही, करतारपुर कॉरिडोर, हेमकुंड साहिब रोपवे और अफगानिस्तान से सिख परिवारों व गुरु ग्रंथ साहिब को सुरक्षित निकालने जैसे कार्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। आईजीएमसी शिमला में डॉक्टरों से जुड़े विवाद पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मामले की गहन जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
धर्मशाला , 26 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर के कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर तीखा हमला बोला।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब भी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं, उनका एक ही एजेंडा होता है—भारत को नीचा दिखाना, भारतीय व्यवस्थाओं का अपमान करना और देश के लोकतंत्र पर सवाल खड़े करना।
उन्होंने कहा कि जिस परिवार और पार्टी ने दशकों तक देश पर शासन किया, आज वही बार-बार भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। देश की जनता लगातार कांग्रेस को चुनावों में नकार रही है, और हार का ठीकरा कभी चुनाव आयोग तो कभी जनता पर फोड़ा जाता है, जबकि विदेश जाकर पूरे भारत को ही कटघरे में खड़ा किया जाता है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा क्रिसमस को लेकर की गई कथित विवादित पोस्ट पर दर्ज एफआईआर को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत करना उचित नहीं है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन किसी धार्मिक प्रतीक का मज़ाक बनाना गलत है। नियमों के अनुसार पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चर्च में जाकर प्रार्थना करने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में सभी त्योहार और सभी महापुरुषों की जयंती पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाई जाती है। क्रिसमस भी मनाया गया और अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भी। यदि कहीं उपद्रव होता है तो स्थानीय प्रशासन को कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।
अपने हमीरपुर दौरे और वीर बाल दिवस कार्यक्रम को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि साहिबज़ादों की शहादत देश के बच्चों और युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। गुरुओं ने अपने बच्चों को भी देश और धर्म के लिए समर्पित कर दिया, इससे बड़ी कुर्बानी और क्या हो सकती है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वीर बाल दिवस को पूरे देश में भव्य रूप से मनाकर नई पीढ़ी तक गुरुओं और साहिबज़ादों के इतिहास को पहुंचाने का काम किया है। साथ ही, करतारपुर कॉरिडोर, हेमकुंड साहिब रोपवे और अफगानिस्तान से सिख परिवारों व गुरु ग्रंथ साहिब को सुरक्षित निकालने जैसे कार्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
आईजीएमसी शिमला में डॉक्टरों से जुड़े विवाद पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मामले की गहन जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -