- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 07 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! सुन्नी हत्या प्रकरण में जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए कम समय में सभी आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में हत्या की वारदात में शामिल आखिरी तीसरा आरोपी *महेश कुमार चौहान पुत्र श्री रामजी चौहान निवासी गाँव जंगल बिंदवालिया, डाकघर नाहर छपरा, तहसील पड़रौना, थाना पड़रौना, जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश), उम्र 31 वर्ष* को भी शिमला पुलिस की टीम द्वारा कुशीनगर (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महेश मामले में फरार था तथा लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसका स्थायी पता अन्य आरोपियों को भी ज्ञात नहीं था। तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर खास की सहायता से आरोपी का पता लगाकर, स्थानीय पुलिस के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक काबू किया गया। आरोपी को माननीय अदालत, कुशीनगर के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड हासिल किया जाएगा तथा उसे माननीय अदालत शिमला में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसी टीम द्वारा इस केस में अन्य आरोपी अरुण कुमार राम पुत्र श्री विश्वनाथ राम निवासी गाँव देवी छपरा, डाकघर एवं तहसील रामकरण पकड़ी, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार), उम्र 31 वर्ष को दिनांक 25.03.2026 को मुजफ्फरनगर(बिहार) से गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त आरोपी बिकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री रघुनी राम निवासी गाँव देवी छपरा, डाकघर रामकरण पकरी, तहसील व थाना चकिया, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) बिहार, उम्र 31 वर्ष को दिनांक 28.03.2026 को नेपाल बॉर्डर (बिहार) से गिरफ्तार कर शिमला लाया गया था। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करने उपरांत वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल कैथू, शिमला में रखा गया है। जांच में पाया गया है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उक्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।
शिमला , 07 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! सुन्नी हत्या प्रकरण में जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए कम समय में सभी आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में हत्या की वारदात में शामिल आखिरी तीसरा आरोपी *महेश कुमार चौहान पुत्र श्री रामजी चौहान निवासी गाँव जंगल बिंदवालिया, डाकघर नाहर छपरा, तहसील पड़रौना, थाना पड़रौना, जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश), उम्र 31 वर्ष* को भी शिमला पुलिस की टीम द्वारा कुशीनगर (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया गया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
आरोपी महेश मामले में फरार था तथा लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसका स्थायी पता अन्य आरोपियों को भी ज्ञात नहीं था। तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर खास की सहायता से आरोपी का पता लगाकर, स्थानीय पुलिस के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक काबू किया गया। आरोपी को माननीय अदालत, कुशीनगर के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड हासिल किया जाएगा तथा उसे माननीय अदालत शिमला में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इसी टीम द्वारा इस केस में अन्य आरोपी अरुण कुमार राम पुत्र श्री विश्वनाथ राम निवासी गाँव देवी छपरा, डाकघर एवं तहसील रामकरण पकड़ी, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार), उम्र 31 वर्ष को दिनांक 25.03.2026 को मुजफ्फरनगर(बिहार) से गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त आरोपी बिकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री रघुनी राम निवासी गाँव देवी छपरा, डाकघर रामकरण पकरी, तहसील व थाना चकिया, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) बिहार, उम्र 31 वर्ष को दिनांक 28.03.2026 को नेपाल बॉर्डर (बिहार) से गिरफ्तार कर शिमला लाया गया था। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करने उपरांत वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल कैथू, शिमला में रखा गया है।
जांच में पाया गया है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उक्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -