
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 09 ऑक्टूबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का नाम भी चर्चा में है। रोहित ठाकुर ने आज मीडिया से बातचीत में बताया कि वैसे तो उनको जो मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी है वो उससे संतुष्ट हैं पर यदि हाई कमान उनको अध्यक्ष बनाएगा तो वह उसके लिए भी तैयार हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति एक व्यक्ति एक पद की है और ऐसे में अगर वह अध्यक्ष बनाए जाते हैं तो वह एक ही पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करना पसंद करेंगे। बताते चलें कि हिमाचल में कांग्रेस बिना संगठन के चल रहा है। अभी सिर्फ प्रतिभा सिंह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं पर उनका कार्यकाल काफी समय पहले ही खत्म हो चुका है। हिमाचल में पंचायत चुनाव भी आने वाले हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि उससे पहले नए कांग्रेस अध्यक्ष की तैनाती कर दी जाएगी।
शिमला , 09 ऑक्टूबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का नाम भी चर्चा में है। रोहित ठाकुर ने आज मीडिया से बातचीत में बताया कि वैसे तो उनको जो मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी है वो उससे संतुष्ट हैं पर यदि हाई कमान उनको अध्यक्ष बनाएगा तो वह उसके लिए भी तैयार हैं।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति एक व्यक्ति एक पद की है और ऐसे में अगर वह अध्यक्ष बनाए जाते हैं तो वह एक ही पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करना पसंद करेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बताते चलें कि हिमाचल में कांग्रेस बिना संगठन के चल रहा है। अभी सिर्फ प्रतिभा सिंह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही हैं पर उनका कार्यकाल काफी समय पहले ही खत्म हो चुका है। हिमाचल में पंचायत चुनाव भी आने वाले हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि उससे पहले नए कांग्रेस अध्यक्ष की तैनाती कर दी जाएगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -