- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 08 फरवरी [ विशाल सूद ] ! चम्बा जिला की दो महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला कोटी पुल इन दिनों गंभीर खतरे का सबब बना हुआ है। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र और चुराह विधानसभा क्षेत्र को आपस में जोड़ने वाला यह पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कगार पर पहुंच चुका है। पुल की जर्जर हालत कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। बताया जा रहा है कि पुल के निर्माण के समय ही यह एक ओर से टूट गया था, हालांकि उस समय जल्दबाजी में इसकी मरम्मत कर दी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर पुल की हालत चिंताजनक हो गई है। पुल के फर्श से सड़क कई जगहों से उखड़ चुकी है, जिससे खासकर रात के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह पुल किसी जोखिम से कम नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटी पुल की हालत दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। पुल पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ा हुआ फर्श साफ तौर पर खतरे की चेतावनी दे रहा है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से परेल में कंक्रीट का बड़ा पुल अचानक निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था, वैसा ही मंजर यहां भी देखने को मिल सकता है। अगर समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। लेकिन विभाग कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। हम मांग करते हैं कि पुल की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए, ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।
चम्बा , 08 फरवरी [ विशाल सूद ] ! चम्बा जिला की दो महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला कोटी पुल इन दिनों गंभीर खतरे का सबब बना हुआ है। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र और चुराह विधानसभा क्षेत्र को आपस में जोड़ने वाला यह पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कगार पर पहुंच चुका है। पुल की जर्जर हालत कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
बताया जा रहा है कि पुल के निर्माण के समय ही यह एक ओर से टूट गया था, हालांकि उस समय जल्दबाजी में इसकी मरम्मत कर दी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर पुल की हालत चिंताजनक हो गई है। पुल के फर्श से सड़क कई जगहों से उखड़ चुकी है, जिससे खासकर रात के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह पुल किसी जोखिम से कम नहीं है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटी पुल की हालत दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। पुल पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ा हुआ फर्श साफ तौर पर खतरे की चेतावनी दे रहा है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से परेल में कंक्रीट का बड़ा पुल अचानक निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था, वैसा ही मंजर यहां भी देखने को मिल सकता है। अगर समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। लेकिन विभाग कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। हम मांग करते हैं कि पुल की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए, ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -