- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 07 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा के एनसीसी कैडेट्स एक और उपलब्धि की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। महाविद्यालय के कुल 16 एनसीसी कैडेट्स एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र परीक्षा में भाग लेने के लिए बिलासपुर रवाना होंगे। यह प्रतिष्ठित परीक्षा 1 एचपी नेवल यूनिट बिलासपुर के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित की जा रही है, जिसका शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे होगा। एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र परीक्षा कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जाती है। इस परीक्षा में 350 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें एनसीसी विषय, सामान्य ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े प्रश्न शामिल रहेंगे। वहीं 150 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा में सेमाफोर, सीमैनशिप और ड्रिल के माध्यम से कैडेट्स के व्यावहारिक कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा से पूर्व महाविद्यालय परिसर में विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान प्राचार्या प्रो. विभा ठाकुर, उप-प्राचार्य प्रो. जितेंद्र ठाकुर तथा एएनओ राजेश खरवाल ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि नेतृत्व और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक मजबूत मंच है। इसके साथ ही प्रो. प्रमोज, प्रो. सुमन, प्रो. सपना ठाकुर, प्रो. दिव्या ठाकुर, प्रो. राजीव, प्रो. वंदना, प्रो. उमा, प्रो. अरविंद, प्रो. साहिल और प्रो. मितुल सहित शिक्षकगणों ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि सभी कैडेट्स पूरे जोश, समर्पण और अनुशासन के साथ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सुजानपुर टीहरा का नाम रोशन करेंगे।
हमीरपुर , 07 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा के एनसीसी कैडेट्स एक और उपलब्धि की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। महाविद्यालय के कुल 16 एनसीसी कैडेट्स एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र परीक्षा में भाग लेने के लिए बिलासपुर रवाना होंगे। यह प्रतिष्ठित परीक्षा 1 एचपी नेवल यूनिट बिलासपुर के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित की जा रही है, जिसका शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे होगा।
एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र परीक्षा कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जाती है। इस परीक्षा में 350 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें एनसीसी विषय, सामान्य ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े प्रश्न शामिल रहेंगे। वहीं 150 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा में सेमाफोर, सीमैनशिप और ड्रिल के माध्यम से कैडेट्स के व्यावहारिक कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
परीक्षा से पूर्व महाविद्यालय परिसर में विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान प्राचार्या प्रो. विभा ठाकुर, उप-प्राचार्य प्रो. जितेंद्र ठाकुर तथा एएनओ राजेश खरवाल ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि नेतृत्व और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक मजबूत मंच है।
इसके साथ ही प्रो. प्रमोज, प्रो. सुमन, प्रो. सपना ठाकुर, प्रो. दिव्या ठाकुर, प्रो. राजीव, प्रो. वंदना, प्रो. उमा, प्रो. अरविंद, प्रो. साहिल और प्रो. मितुल सहित शिक्षकगणों ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।
महाविद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि सभी कैडेट्स पूरे जोश, समर्पण और अनुशासन के साथ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सुजानपुर टीहरा का नाम रोशन करेंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -