- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 07 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत नर्सिंग के ठाना और ग्राम पंचायत छेरिन के गुड्डविन गांव में राजपूत महासभा की संगठनात्मक बैठक जिला वित्त सचिव रविंदर सकलानी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।बैठकों में भारी संख्या में महिला-पुरुषों के साथ सामान्य वर्ग के लोगों ने भाग लेकर केंद्र सरकार द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में यूजीसी के माध्यम से लागू किए गए कथित “काले कानून” के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यह फैसला सीधे तौर पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। सभी ने संकल्प लिया कि राजपूत समाज के साथ-साथ सामान्य वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरे समाज को एकजुट कर जागरूक अभियान चलाया जाएगा।सभा में मौजूद लोगों ने केंद्र सरकार से इस “बच्चों की बर्बादी वाले फैसले” को तुरंत वापस लेने की पुरजोर मांग की और चेताया कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में मनोज ठाकुर, मिल्खा राम, मौजी, संदेश, राजेंद्र, सर्वो, सुशीला, सत्या, आशा, नीलम, तिलक राज शर्मा, यमन, राम चंद्र, दीना नाथ, ज्ञान चंद, सुखदेव, अशोक, देशराज, सुंदरशना, कंचन, पूनम, कविता, रंजना सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।एकजुटता की हुंकार — बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं!
हमीरपुर , 07 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत नर्सिंग के ठाना और ग्राम पंचायत छेरिन के गुड्डविन गांव में राजपूत महासभा की संगठनात्मक बैठक जिला वित्त सचिव रविंदर सकलानी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।बैठकों में भारी संख्या में महिला-पुरुषों के साथ सामान्य वर्ग के लोगों ने भाग लेकर केंद्र सरकार द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में यूजीसी के माध्यम से लागू किए गए कथित “काले कानून” के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यह फैसला सीधे तौर पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। सभी ने संकल्प लिया कि राजपूत समाज के साथ-साथ सामान्य वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरे समाज को एकजुट कर जागरूक अभियान चलाया जाएगा।सभा में मौजूद लोगों ने केंद्र सरकार से इस “बच्चों की बर्बादी वाले फैसले” को तुरंत वापस लेने की पुरजोर मांग की और चेताया कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बैठक में मनोज ठाकुर, मिल्खा राम, मौजी, संदेश, राजेंद्र, सर्वो, सुशीला, सत्या, आशा, नीलम, तिलक राज शर्मा, यमन, राम चंद्र, दीना नाथ, ज्ञान चंद, सुखदेव, अशोक, देशराज, सुंदरशना, कंचन, पूनम, कविता, रंजना सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।एकजुटता की हुंकार — बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं!
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -