- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 01 सितंबर [ विशाल सूद ] ! भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही भाजपा सरकार द्वारा स्थापित संस्थानों को बंद करने की नीयत से कार्य कर रही है। मंडी स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में पूर्व जय राम ठाकुर सरकार ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना इसलिए की थी ताकि शिमला विश्वविद्यालय का बोझ कम हो और निचले हिमाचल के विद्यार्थियों को घर-द्वार पर उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सके। निहाल चंद शर्मा ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से मंडी में भवन बनाए गए, कुलपति व रजिस्ट्रार सहित स्टाफ की नियुक्तियां हुईं, लेकिन कांग्रेस सरकार की नीयत शुरू से ही इस विश्वविद्यालय को बंद करने की रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि मंडी जिले से भाजपा के 10 में से 9 विधायक चुनकर आए हैं, इसलिए कांग्रेस सरकार मंडी के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। विकास कार्य ठप हैं और अब शिक्षा संस्थानों को भी राजनीतिक दुर्भावना का शिकार बनाया जा रहा है।भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि मंडी को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिव धाम की सौगात दी थी, जो आस्था और रोजगार दोनों का केंद्र बन सकता था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसे भी राजनीति का शिकार बना दिया। इसी तरह अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को भी बार-बार स्थानांतरित करने की चर्चा कर सरकार जनता को गुमराह कर रही है। पूर्व जयराम ठाकुर की सरकार में जो विकास कार्य मंडी में शुरू किए थे उन्हें भी आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है जब से कांग्रेस सरकार आई है कोई नया विकास कार्य मंडी जिला में सरकार शुरू नहीं कर पायी है। उन्होंने कहा कि सुख सरकार के पास विकास के नाम पर कुछ नया करने को नहीं है। यह सरकार जनता को गुमराह करने में व्यस्त है। मंडी की जनता इस ‘दुखी सरकार’ को आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी।”
मंडी , 01 सितंबर [ विशाल सूद ] ! भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही भाजपा सरकार द्वारा स्थापित संस्थानों को बंद करने की नीयत से कार्य कर रही है। मंडी स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में पूर्व जय राम ठाकुर सरकार ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना इसलिए की थी ताकि शिमला विश्वविद्यालय का बोझ कम हो और निचले हिमाचल के विद्यार्थियों को घर-द्वार पर उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सके।
निहाल चंद शर्मा ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से मंडी में भवन बनाए गए, कुलपति व रजिस्ट्रार सहित स्टाफ की नियुक्तियां हुईं, लेकिन कांग्रेस सरकार की नीयत शुरू से ही इस विश्वविद्यालय को बंद करने की रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि मंडी जिले से भाजपा के 10 में से 9 विधायक चुनकर आए हैं, इसलिए कांग्रेस सरकार मंडी के साथ लगातार भेदभाव कर रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
विकास कार्य ठप हैं और अब शिक्षा संस्थानों को भी राजनीतिक दुर्भावना का शिकार बनाया जा रहा है।भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि मंडी को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिव धाम की सौगात दी थी, जो आस्था और रोजगार दोनों का केंद्र बन सकता था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसे भी राजनीति का शिकार बना दिया।
इसी तरह अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को भी बार-बार स्थानांतरित करने की चर्चा कर सरकार जनता को गुमराह कर रही है। पूर्व जयराम ठाकुर की सरकार में जो विकास कार्य मंडी में शुरू किए थे उन्हें भी आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है जब से कांग्रेस सरकार आई है कोई नया विकास कार्य मंडी जिला में सरकार शुरू नहीं कर पायी है।
उन्होंने कहा कि सुख सरकार के पास विकास के नाम पर कुछ नया करने को नहीं है। यह सरकार जनता को गुमराह करने में व्यस्त है। मंडी की जनता इस ‘दुखी सरकार’ को आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी।”
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -