विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सेरी मंच से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना लगभग 100 वाहन चालकों ने रैली में भाग लेकर लोगों को दिया सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश विधानसभा अध्यक्ष बोले- आज हर घर में गाड़ी, लोगों का सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी आरटीओ बोले- हिमाचल में रोजाना होते हैं 6 सड़क हादसे, दो की जाती है जान, 9 होते हैं घायल
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 20 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी में जारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक बाइक एवं कार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को सेरी मंच से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और आरटीओ मंडी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल विकास की राह पर अग्रसर है। आज हर घर में गाड़ी है। कोई घर तो ऐसे भी हैं जहां दो अधिक गाड़ियां हैं। ऐसे में लोगों का सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना बेहद जरूरी है। सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता से ही लोगों की बहुमूल्य जानें बचाई जा सकती हैं। इस प्रकार के आयोजन इसमें अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। आरटीओ मंडी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। आज प्रदेश में औसतन रोजाना सड़क हादसे होते हैं जिसमें से औसतन 2 लोगों की जान जाती है ओर 9 लोग घायल होते हैं। चिंताजनक बात यह है कि मरने वालों में 18 से 45 वर्ष की आयु वाले युवाओं की संख्या 70 प्रतिशत होती है। उन्होंने बताया कि इन हादसों को रोकने के लिए ही ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज के आयोजन में लगभग 100 वाहन चालकों ने भाग लिया जिसमें बाइक और कार चालक शामिल थे। इसमें कुछ वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपनी भागदारी सुनिश्चित की है। इस मौके पर धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
मंडी , 20 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी में जारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक बाइक एवं कार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को सेरी मंच से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और आरटीओ मंडी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल विकास की राह पर अग्रसर है। आज हर घर में गाड़ी है। कोई घर तो ऐसे भी हैं जहां दो अधिक गाड़ियां हैं। ऐसे में लोगों का सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना बेहद जरूरी है। सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता से ही लोगों की बहुमूल्य जानें बचाई जा सकती हैं। इस प्रकार के आयोजन इसमें अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
आरटीओ मंडी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। आज प्रदेश में औसतन रोजाना सड़क हादसे होते हैं जिसमें से औसतन 2 लोगों की जान जाती है ओर 9 लोग घायल होते हैं। चिंताजनक बात यह है कि मरने वालों में 18 से 45 वर्ष की आयु वाले युवाओं की संख्या 70 प्रतिशत होती है।
उन्होंने बताया कि इन हादसों को रोकने के लिए ही ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज के आयोजन में लगभग 100 वाहन चालकों ने भाग लिया जिसमें बाइक और कार चालक शामिल थे। इसमें कुछ वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपनी भागदारी सुनिश्चित की है।
इस मौके पर धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -