- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 05 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे क्षेत्र में यह दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा के दोनों मंडलों के सभी 106 बूथों पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बूथ समिति सदस्य अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे। हितेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर लगाए गए ध्वज के साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करेंगे और सरल ऐप पर भी अपलोड करेंगे, जिससे कार्यक्रम की व्यापकता दिखाई जा सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाएं।
शिमला , 05 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे क्षेत्र में यह दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा के दोनों मंडलों के सभी 106 बूथों पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बूथ समिति सदस्य अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
हितेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर लगाए गए ध्वज के साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करेंगे और सरल ऐप पर भी अपलोड करेंगे, जिससे कार्यक्रम की व्यापकता दिखाई जा सके।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाएं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -