हिमाचल को खुद के पांव पर खड़े होने के लिए करना होगा काम।
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 02 फरवरी [ विशाल सूद ] ! केंद्रीय बजट को लेकर जहां हिमाचल की सुक्खू सरकार संघीय ढांचे के खिलाफ बता रही है वहीं भाजपा नेता केंद्रीय बजट को विकसित भारत का रोडमैप करार दे रहे हैं। केंद्रीय बजट में MSME सेक्टर को मजबूत करने की बात कही गई है जिससे युवाओं को स्वरोजगार के मौके मिलेंगे।डिजिटल इंडिया पर भी फोकस किया गया है। बजट में आत्म निर्भर भारत की नींव रखी गई है। भाजपा नेता व पूर्व भाजपा प्रत्याशी शिमला शहरी संजय सूद ने कहा कि केंद्रीय बजट में युवा, महिला, किसान का विशेष ध्यान रखा गया है। हिमाचल को मिलने वाली (RDG) रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को ख़त्म करने के प्रश्न पर संजय सूद ने कहा कि RDG कभी का कभी खत्म होनी ही थी। केंद्र सरकार के सहारे कब तक राज्य चलेंगे। राज्यों को अपने आय के साधनों को बढ़ाना होगा और आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी लगातार आत्म निर्भर राज्य बनाने की बात कहते हैं ऐसे में राज्य को अपने पांव पर खड़े होने के लिए कार्य करना होगा। केंद्र सरकार के दम पर ही हिमाचल में कांग्रेस की सरकार चल रही है।
शिमला , 02 फरवरी [ विशाल सूद ] ! केंद्रीय बजट को लेकर जहां हिमाचल की सुक्खू सरकार संघीय ढांचे के खिलाफ बता रही है वहीं भाजपा नेता केंद्रीय बजट को विकसित भारत का रोडमैप करार दे रहे हैं। केंद्रीय बजट में MSME सेक्टर को मजबूत करने की बात कही गई है जिससे युवाओं को स्वरोजगार के मौके मिलेंगे।डिजिटल इंडिया पर भी फोकस किया गया है। बजट में आत्म निर्भर भारत की नींव रखी गई है। भाजपा नेता व पूर्व भाजपा प्रत्याशी शिमला शहरी संजय सूद ने कहा कि केंद्रीय बजट में युवा, महिला, किसान का विशेष ध्यान रखा गया है।
हिमाचल को मिलने वाली (RDG) रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को ख़त्म करने के प्रश्न पर संजय सूद ने कहा कि RDG कभी का कभी खत्म होनी ही थी। केंद्र सरकार के सहारे कब तक राज्य चलेंगे। राज्यों को अपने आय के साधनों को बढ़ाना होगा और आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी लगातार आत्म निर्भर राज्य बनाने की बात कहते हैं ऐसे में राज्य को अपने पांव पर खड़े होने के लिए कार्य करना होगा। केंद्र सरकार के दम पर ही हिमाचल में कांग्रेस की सरकार चल रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -