- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 02 फरवरी [ विशाल सूद ] ! पहली फ़रवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया. जहां भाजपा इस बजट को विकसित भारत का रोड मैप बता रही है, वहीं कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बजट को निराशाजनक बताया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि RDG अगर राजनीतिक दृष्टि से खत्म की गई है तो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर रविवार को कैबिनेट में चर्चा होगी. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन, हिमाचल का बजट में जिक्र नहीं किया गया. आजादी के बाद से ही हिमाचल को राजस्व घाटा अनुदान मिलता रहा, मगर उसे भी खत्म कर दिया गया. उन्होंने कहा कि हिमाचल के सरकार हिमाचल के हितों की बार-बार बात कर रही है. हिमाचल के लोग RDG ग्रांट बंद होने से दुखी हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सवाल कांग्रेस-बीजेपी का नहीं, बल्कि हिमाचल के लोगों के हित से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र में समक्ष बात रखनी चाहिए। वहीं राज्य में सड़कों की स्थिति पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली 435 सड़कें बंद हैं. सड़कों को खोलने का काम जारी है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभाग नई ड्रेनेज पॉलिसी लाने जा रहा है. जिससे सड़कों को नुकसान से बचाया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि नालों का पानी सड़कों में आने से सड़कों को बड़ा नुकसान होता है. इसलिए अब तक यू शेप में बनाई जाने वाली नालियों को अब वी शेप में बनाया जाएगा. नई ड्रेनेज पॉलिसी को डीपीआर में भी शामिल किया जा रहा है.
शिमला , 02 फरवरी [ विशाल सूद ] ! पहली फ़रवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया. जहां भाजपा इस बजट को विकसित भारत का रोड मैप बता रही है, वहीं कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बजट को निराशाजनक बताया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि RDG अगर राजनीतिक दृष्टि से खत्म की गई है तो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर रविवार को कैबिनेट में चर्चा होगी.
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं. लेकिन, हिमाचल का बजट में जिक्र नहीं किया गया. आजादी के बाद से ही हिमाचल को राजस्व घाटा अनुदान मिलता रहा, मगर उसे भी खत्म कर दिया गया. उन्होंने कहा कि हिमाचल के सरकार हिमाचल के हितों की बार-बार बात कर रही है. हिमाचल के लोग RDG ग्रांट बंद होने से दुखी हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सवाल कांग्रेस-बीजेपी का नहीं, बल्कि हिमाचल के लोगों के हित से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र में समक्ष बात रखनी चाहिए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं राज्य में सड़कों की स्थिति पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली 435 सड़कें बंद हैं. सड़कों को खोलने का काम जारी है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभाग नई ड्रेनेज पॉलिसी लाने जा रहा है. जिससे सड़कों को नुकसान से बचाया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि नालों का पानी सड़कों में आने से सड़कों को बड़ा नुकसान होता है. इसलिए अब तक यू शेप में बनाई जाने वाली नालियों को अब वी शेप में बनाया जाएगा. नई ड्रेनेज पॉलिसी को डीपीआर में भी शामिल किया जा रहा है.
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -